आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स। 2 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स। 1 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2024


1-3 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स 

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया जाएगा।
मिथुन को 3 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें जनवरी 2024 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

म्यूचुअल फंड लाइट (MF लाइट) ढांचा
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निष्क्रिय रूप से प्रबंधित म्यूचुअल फंड योजनाओं को पूरा करने के लिए म्यूचुअल फंड लाइट (एमएफ लाइट) ढांचे की शुरुआत की है।

हाल ही 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 700 अरब डॉलर से अधिक हो गया है।

विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 27000 रन बनाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस:- 1 अक्टूबर
सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) ने 1 अक्टूबर 2024 को अपना 99वां स्थापना दिवस मनाया।

काजिंद-2024 (8वां संस्करण)
• भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास।
• औली (उत्तराखंड) में शुरू।

हाल ही मुंबई में भारत सरकार ने आयुष चिकित्सा मूल्य यात्रा शिखर सम्मेलन 2024 का उद्घाटन किया।

महात्मा गांधी द्वारा लिखी गई पुस्तकें
• सत्य के साथ मेरे प्रयोग (गुजराती भाषा)
• हिंद स्वराज (1909) (गुजराती भाषा)
इसे महात्मा गांधी ने इंग्लैंड से दक्षिण अफ़्रीका की यात्रा के दौरान पानी के जहाज़ में लिखा था।
• दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह (1928)
• स्वास्थ्य की कुंजी(1948)

भारत 2025 में पहली बार खो-खो विश्व कप की मेजबानी करेगा।

एमवी श्रेयम्स कुमार भारतीय समाचार पत्र सोसायटी (INS) के अध्यक्ष बने है।

G7 का वर्तमान अध्यक्ष:-इटली
50वां G7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून 2024 तक इटली के फसानों में आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना
लागू:- 1 अक्टूबर, 2024 से 31 मार्च, 2026 
उद्देश्य:- भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाना, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना और ईवी मैन्युफेक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित करना है।
परिव्यय:- ₹10,900 करोड़ 
• EMPS-2024 (इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम) को पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत शामिल कर लिया गया है।
• भारी उद्योग मंत्रालय इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रयास का नेतृत्व कर रहा है।
• इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत सब्सिडी बैटरी पावर के आधार पर 5,000 रुपये प्रति किलोवाट घंटा तय की गई है।

क्रूज भारत मिशन
• हाल ही केन्‍द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा मुंबई बंदरगाह से ‘क्रूज भारत मिशन’ की शुरुआत की गयी
• लक्ष्य:- मिशन का लक्ष्य वर्ष 2029 तक भारत में क्रूज़ पर्यटको की संख्या में 10 लाख तक की वृद्धि और 4 लाख रोजगार सृजित करना है। 
• उद्देश्य:- इस मिशन का उद्देश्य भारत के क्रूज पर्यटन के वैश्विक केंद्र बनने के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना और देश को अग्रणी वैश्विक क्रूज गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है।
• मिशन को तीन चरणों में लागू किया जाएगा, जो 1 अक्टूबर, 2024 से शुरू होकर 31 मार्च, 2029 तक चलेगा।

हाल ही इजराइल ने ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले की निंदा न करने पर संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस का देश में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया।

हाल ही नीति आयोग ने तेलंगाना में महिला उद्यमिता मंच का शुभारंभ किया। तेलंगाना देश का पहला राज्य बन गया है, जिसे नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच में शामिल किया गया है।

हाल ही ताइवान को अमेरिका से 100 जमीन से लॉन्च होने वाले हार्पून एंटी शिप मिसाइलों का पहला बैच मिला है।

हाल ही भारत ने बांग्लादेश को हराकर सैफ अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता।

पिंक कोकीन
• यह एक सिंथेटिक ड्रग का प्रचलित नाम है, जिसमें MDMA, केटामाइन (Ketamine)और 2C-B सहित अन्य पदार्थों का मिश्रण होता है।

हाल ही अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने ब्रिस्टल मायर्स स्क्विब कंपनी द्वारा निर्मित सिज़ोफ्रेनिया (Schizophrenia) के लिए एक नई दवा, KarXT या कोबेनफी (Cobenfy) को मंजूरी दी है।
• सिज़ोफ्रेनिया मस्तिष्क को प्रभावित करता है।

मारबर्ग वायरस रोग
• हाल ही मारबर्ग वायरस के कारण रवांडा में छह लोगों की मौत हो गई।
इस वायरस से होने वाला ‘मारबर्ग वायरस रोग’ (MVD) एक अत्यधिक घातक बीमारी है जो रक्तस्रावी बुखार का कारण बनती है, जिसमें मृत्यु दर 88% तक होती है।
• मारबर्ग वायरस एक प्रकार का 'जूनोटिक' वायरस है जो जानवर से इंसानों में फैलता है। यह मनुष्य से मनुष्य में भी फैल सकता है।
• यह वायरस चमगादड़ों से मनुष्यों में फैल सकता है
• मारबर्ग और इबोला दोनों ही फिलोविरिडे परिवार (फिलोवायरस) के सदस्य हैं।
• इसका पहला मामला वर्ष 1967 में जर्मनी के मारबर्ग में दर्ज़ किया गया था।

हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने नई परमाणु नीति की घोषणा की है।

मौद्रिक नीति समिति में 3 नए सदस्य
1. सदस्य राम सिंह
2. सौगत भट्टाचार्य 
3. नागेश कुमार
वर्तमान में मौद्रिक नीति समिति में 6 सदस्य हैं।
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास।
RBI के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा।
RBI के कार्यकारी निदेशक राजीव रंजन।

हेलेन हरिकेन (चक्रवात):- अमेरिका
टाइफून यागी(Yagi) 
उत्पत्ति:- दक्षिण चीन सागर में। 
प्रभावित क्षेत्र:- फिलीपींस, चीन, लाओस, म्यांमार और थाईलैंड। 
नामकरण:- जापान द्वारा। 
हरिकेन जॉन:- मैक्सिको।
टाइफून क्रैथॉन 
उत्पत्ति:- दक्षिणी चीन सागर में। 
प्रभावित क्षेत्र:- ताइवान एवं फिलिपीन्स।
मिल्टन तूफान:- फ्लोरिडा (अमेरिका)

हाल ही आलोक रंजन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के निदेशक बने है।

हाल ही महाराष्ट्र देसी गाय को राज्यमाता का दर्जा देने वाला देश का पहला राज्य बना है।

जल ही अमृत योजना
• हाल ही केंद्र सरकार ने अमृत (अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन) 2.0 मिशन के तहत राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा जल के कुशल पुन: उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 'जल ही अमृत' कार्यक्रम शुरू किया है।
• संबंधित मंत्रालय:- केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय।
• उद्देश्य:- शहरी क्षेत्रों में उपचारित अपशिष्ट जल की गुणवत्ता में सुधार करना और उपचारित जल के पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना
3 अक्टूबर 2024 को लॉन्च
• कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसर प्रदान करना।
उद्देश्य:- अगले पाँच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप अवसर प्रदान करना।
पात्रता मापदंड:- आयु सीमा 21-24 वर्ष।
पूर्णकालिक रोजगार में संलग्न नहीं होना चाहिए
• चयनित प्रतिभागियों को सरकार की ओर से 4,500 रुपये मासिक साथ ही कंपनियों द्वारा उनकी CSR पहल के तहत ₹500 अतिरिक्त दिए जाएँगे।

क्रिएट इन इंडिया चैलेंज
• हाल ही केंद्र सरकार ने 'मेक इन इंडिया' अभियान के पूरक के रूप में क्रिएट इन इंडिया चैलेंज की शुरुआत की है।
• नोडल मंत्रालय : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय।
शुभारंभ : 22 अगस्त 2024 को सूचना एवं प्रसारण मंत्री द्वारा।
• उद्देश्य: भारतीय व्यवसायों, स्टार्टअप्स और व्यक्तियों को ऐसे नवीन उत्पाद, प्रौद्योगिकियां और सेवाएं विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्द्धात्मक हों।
• 25 क्षेत्रों में चैलेंज: इस पहल में प्रतिभा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए कुल 13 थीम के अंतर्गत 25 क्षेत्रों की पहचान की गई हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments