केशव बलिराम हेडगेवार (महाराष्ट्र) ने 1925 में RSS की स्थापना की।
केरल के वायनाड जिले में केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने आपदा तैयारियों को मजबूत करने के लिए एक X-बैंड रडार लगाने की मंजूरी दी।
हाल ही भारतीय खाद्य और कृषि चैंबर (ICFA) और IIT रोपड़ TIF – AWaDH द्वारा नई दिल्ली में भारत डिजिटल कृषि सम्मेलन 2024 आयोजित किया गया।
मनोज कुमार दुबे रेल मंत्रालय के तहत भारतीय रेल वित्त निगम के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और सीईओ बने है।
हाल ही निकारागुआ ने आधिकारिक रूप से इजराइल के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों को समाप्त कर दिया।
हाल ही आकाशवाणी दरभंगा के प्रसिद्ध पूर्व रेडियो प्रस्तुतकर्ता इंद्रानंद सिंह झा का निधन हो गया।
हाल ही में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार 5 साल में ग्रामीण आय 57% बढ़ी है।
नोएल टाटा Tata Trusts के नए चेयरमैन बने है।
एस. परमेश भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक बने है।
कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 में भारत ने पुरुष और महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता।
भारत रूस का दूसरा सबसे बड़ा प्रतिबंधित टेक्नोलॉजी सप्लायर बना है।
आंध्र प्रदेश और बिहार के बाद तेलंगाना जाति आधारित जनगणना शुरू करने वाला तीसरा राज्य बना है।
बॉलीवुड अभिनेत्री और पर्यावरण कार्यकर्ता दीया मिर्ज़ा को ऑल लिविंग थिंग्स एनवायरनमेंटल फिल्म फेस्टिवल (ALT EFF) 2024 के ज्यूरी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
हाल ही इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ को चंद्रयान-3 की उल्लेखनीय सफलता के सम्मान में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ (IAF) विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
हाल ही प्रसिद्ध मराठी अभिनेता अतुल परचुरे का निधन हो गया।
विश्व छात्र दिवस:- 15 अक्टूबर
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती।
हाल ही पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को उनके चाचा, महाराजा शत्रुशाल्यसिंह जडेजा द्वारा आधिकारिक रूप से जामनगर की राजगद्दी का उत्तराधिकारी घोषित किया गया है।
लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2024
• हाल ही वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) नेचर द्वारा वन्यजीवों की स्थिति के संदर्भ में द्विवार्षिक रिपोर्ट लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2024 जारी की गयी।
• वर्ष 1970-2020 के दौरान पिछले 50 वर्षों में वन्यजीव आबादी के औसत आकार में 73% की गिरावट आई है।
• जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन (ZSL) द्वारा उपलब्ध कराए गए लिविंग प्लैनेट इंडेक्स (LPI) में 1970-2020 तक 5,495 प्रजातियों की लगभग 35,000 जनसंख्या प्रवृतियों को शामिल किया गया है।
• वन्यजीव आबादी में सबसे तीव्र गिरावट लैटिन अमेरिका एवं कैरिबिया (95%), अफ्रीका (76%), एशिया-प्रशांत (60%) में दर्ज की गई है।
• रिपोर्ट में सर्वाधिक गिरावट मीठे पानी के पारिस्थितिकी तंत्र में 85% दर्ज की गई है। इसके बाद स्थलीय पारितंत्र में 69% और समुद्री पारितंत्र में 56% की गिरावट दर्ज की गई है।
• भारत में गिद्धों की तीन प्रजातियों में तेज गिरावट का भी पता चला है। सफेद पूंछ वाले गिद्धों की आबादी में 67%, भारतीय गिद्धों की संख्या में 48% और पतली चोंच वाले गिद्धों की संख्या में 89% की गिरावट आई है।
हाल ही भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह हॉकी इंडिया लीग के ऑक्शन में सबसे महंगे बिके है।
राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2024
• युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2024 का मसौदा जारी किया है।
• उद्देश्य:- खेलों के विकास एवं संवर्धन, खिलाड़ियों के लिए कल्याणकारी उपायों, सुशासन प्रथाओं के माध्यम से खेलों में नैतिक प्रथाओं का प्रावधान करना।
खेल महासंघों के प्रशासन के लिए संस्थागत क्षमता निर्माण और विवेकपूर्ण मानकों की स्थापना करना।
• भारतीय खेल विनियामक बोर्ड की स्थापना:- यह बोर्ड राष्ट्रीय खेल महासंघों (NSFs) को मान्यता प्रदान करने तथा प्रशासनिक, वित्तीय एवं नैतिक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार केंद्रीय विनियामक प्राधिकरण के रूप में कार्य करेगा।
हाल ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को महारत्न कंपनी का दर्जा मिला है।
अब महारत्न कंपनियों की कुल संख्या 14 हो गयी है।
ऑरोरा बोरियालिस
• हाल ही में ऑरोरा बोरियालिस अमेरिका, कनाडा, जर्मनी और लद्दाख के हानले गांव सहित दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई दिया।
• दक्षिणी और उत्तरी ध्रुव पर सामान्यतः रात में या सुबह होने से ठीक पहले दिखाई देने वाले हरे, लाल और नीले रंगों के मिश्रित प्रकाश को 'ऑरोरा' कहते हैं।
• सूर्य की सतह से आवेशित कण (सौर हवा) जब पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं तो ऑरोरा की उत्पत्ति होती है।
ब्राह्मी शिलालेख
• हाल ही में, आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के अमरावती मंडल के धरणीकोटा गांव में एक ब्राह्मी शिलालेख मिला है। इसमें दो लड़कियों को एक परिचारिका के साथ दर्शाया गया है।
• शिलालेख प्राकृत भाषा और दूसरी शताब्दी ई. की ब्राह्मी लिपि में उत्कीर्ण है।
• ब्राह्मी लिपि, सिंधु लिपि के बाद भारत में विकसित सबसे प्रारंभिक लेखन प्रणाली है।
• पहली बार जेम्स प्रिंसेप ने वर्ष 1837 में इस लिपि को पढ़ा था। यह बायें से दायें लिखी जाती थी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नि:शुल्क खाद्यान्न प्रदान करने वाली केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में फोर्टिफाइड चावल (Fortified Rice) की सार्वभौमिक आपूर्ति को दिसंबर 2028 तक बढ़ा दिया है।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने आंध्र प्रदेश के नागायालंका में एक नया मिसाइल परीक्षण केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी है।
यूनिसेफ का तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता
• हाल ही भारत यूनिसेफ को पोषण और स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने वाला तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना है।
• यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है, जो दुनिया भर में बच्चों को मानवीय और विकासात्मक सहायता प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।
• स्थापना:- 1946 में।
कल्लेश्वर मंदिर
• हाल ही कर्नाटक के हरिहर तालुका के एलिहोले गांव में प्राचीन कल्लेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान 13वीं शताब्दी का एक शिलालेख खोजा गया है।
• इस शिलालेख का निर्माण 1283 ई. में किया गया था।
• यह चारकोल पत्थर से बना है।
• यह सेउना राजवंश के साथ ऐतिहासिक संबंधों और स्थानीय रक्षकों की वीरता का वर्णन करता है।
• यह शिलालेख सेउना राजवंश के एक प्रमुख शासक रामचंद्र चक्रवर्ती के सम्मान में है।
नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व
• हाल ही सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 'एनविस्टेट्स इंडिया-2024: पर्यावरण लेखा' का 7वां संस्करण प्रकाशित किया।
• इसके अनुसार भारत में तेंदुओं की संख्या लगभग 13,874 है।
• इस रिपोर्ट अनुसार नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व में तेंदुओं की संख्या सर्वाधिक है। (लगभग 360)
• नागार्जुनसागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व है।
• यह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पांच जिलों में ज्यादातर नल्लामाला पहाड़ियों पर विस्तारित है।
थाड़ (THAAD) प्रणाली
• हाल ही अमेरिका ने इज़रायल में टर्मिनल हाई-एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस या ‘थाड़’ (THAAD) प्रणाली की तैनाती की घोषणा की है।
• थाड़ एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम को अमेरिकी कम्पनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा डिज़ाइन एवं निर्मित किया गया है।
• यह प्रणाली दुश्मन की मिसाइलों को उनके अंतिम चरण में रोकने और नष्ट करने के लिए डिज़ाइन की गई है।
ड्रैगन ड्रोन
• रूस-यूक्रेन संघर्ष में एक नए घातक हथियार का प्रयोग किया है जिसे ड्रैगन ड्रोन नाम दिया गया है।
• ड्रैगन ड्रोन मूलतः थर्माइट नामक पदार्थ छोड़ते हैं जो एल्युमीनियम एवं आयरन ऑक्साइड का मिश्रण है।
• इसका निर्माण एक शताब्दी पहले रेल की पटरियों की वेल्डिंग करने के लिए किया गया था।
• इस ड्रोन का उपयोग एक पिघली हुई धातु उत्सर्जित करने के लिए जाना जाता है जो 2,427 डिग्री सेल्सियस पर जलती है और वस्तुतः अग्निपात करती है।
ग्रीनहशिंग (Greenhushing)
• ग्रीनहशिंग उस स्थिति को कहते है जब फर्म अपने पर्यावरणीय लक्ष्यों और उपलब्धियों के बारे में कम रिपोर्ट करती हैं या रणनीतिक रूप से जानकारी छिपाती हैं।
• ऑस्ट्रेलिया में कार्बन न्यूट्रल प्रमाणित फर्मों की संख्या में वृद्धि हो रही है किंतु इनमें से कई फर्म अपना विज्ञापन नहीं करती हैं।
SAVE WATER
0 Comments