13-15 अगस्त 2024 करेंट अफेयर्स
हाल ही भारत-न्यूजीलैंड ने द्विपक्षीय सीमा शुल्क सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
टीवी सोमनाथन को राजीव गौबा के स्थान पर कैबिनेट सचिव बने है।
विश्व हाथी दिवस:- 12 अगस्त
विश्व अंग दान दिवस:- 13 अगस्त
नीलकुरिंजी पौधा
• यह एक बैंगनी रंग के फूल वाली झाड़ी है।
• हाल ही IUCN की लाल सूची में संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल किया गया है। यह केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के पश्चिमी घाट में पाया जाता है।
हाल ही केंद्रीय बागवानी फसल अनुसंधान संस्थान, कासरगोड ने सुपारी/अरेका नट के बागानों में फल सड़न रोग (कोले रोगा) को नियंत्रित करने के लिए किसानों को एक सलाह जारी की।
INS अरिघात
• भारत की दूसरी परमाणु ऊर्जा चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी।
नेपाल का मुनाल उपग्रह
• हाल ही विदेश मंत्रालय और इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने नेपाल निर्मित मुनाल उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए सहायता देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
IIT इंदौर ने लाइव लोकेशन ट्रैकिंग के लिए ई-शूज़ विकसित किए हैं।
हाल ही पंजाब सरकार ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंजाब सहायता केंद्र लॉन्च किया
तुर्की में गोबेकली टेपे में पुरातत्वविदों ने एक स्तंभ की खोज की है जो दुनिया का सबसे पुराना कैलेंडर हो सकता है।
हाल ही मध्य प्रदेश छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन खरीदने के लिए पैसे देने वाला देश का पहला राज्य बना है।
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन
• नटवर सिंह 2004-05 के दौरान मनमोहन सिंह सरकार में भारत के विदेश मंत्री थे।
• नटवर सिंह ने पाकिस्तान में राजदूत के रूप में भी काम किया।
• जन्म:- भरतपुर (राजस्थान)
• 1984 में पद्म भूषण से सम्मानित।
• आत्मकथा:- 'वन लाइफ इज नॉट इनफ'
मित्र शक्ति सैन्य अभ्यास
• भारत और श्रीलंकाई सेना के बीच।
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF)
• जारी:- केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा।
• IIT मद्रास ने छठे वर्ष के लिए समग्र श्रेणी में और नौवें वर्ष के लिए इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
• देशभर के टॉप संस्थानों के साथ ही इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, यूनिवर्सिटी सहित कुल 16 कैटेगरी में शीर्ष उच्च संस्थानों की रैंकिंग जारी की गई है। इस वर्ष 3 नई कैटेगरी को जोड़ा गया है।
पहली वैश्विक महिला कबड्डी लीग सितंबर में हरियाणा में शुरू होगी।
हाल ही बिहार सरकार ने मंदिरों, मठों और ट्रस्टों का पंजीकरण अनिवार्य किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने रत्नागिरी में जियोग्लिफ और पेट्रोग्लिफ को संरक्षित स्मारक के रूप में अधिसूचित किया है।
भारतीय रेलवे और NCRTC ने वन इंडिया-वन टिकट पहल शुरू की है।
हाल ही देश में डिजिटल स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) और महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (MUHS) के बीच एक समझौता किया गया है।
तुंगभद्रा बांध (पंपा सागर):- कर्नाटक
चंदका वन्यजीव अभयारण्य:- ओडिशा
जियो पारसी योजना (2013-14)
• अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा।
• उद्देश्य:- भारत में घटती पारसी जनसंख्या को उलटना।
डिस्बायोसिस:- एक माइक्रोबायोम के भीतर असंतुलन।
हाल ही DRDO और भारतीय सेना ने पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज (राजस्थान) में स्वदेशी निर्मित मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफल परीक्षण किया।
SAVE WATER
0 Comments