ईओएस -08
• भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने 55वें स्थापना दिवस पर 15 अगस्त 2024 को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-08 (ईओएस -08) लॉन्च करेगा।
• इसरो की स्थापना:- 15 अगस्त 1969
• ईओएस -08 उपग्रह को इसरो के लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV)-डी3 द्वारा प्रक्षेपित किया जाएगा। यहाँ, डी का अर्थ विकासात्मक है।
• उपग्रह को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।
• ईओएस -08 एक रिमोट-सेंसिंग माइक्रो सैटेलाइट है। इसे सर्कुलर लो-अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) में स्थापित किया जाएगा।
उदारा शक्ति 2024 में भाग लिया।
• भारत और मलेशिया के बीच वायु सैन्य अभ्यास।
हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा संस्करण
• 9 अगस्त से 15 अगस्त तक
• उद्देश्य:- नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने प्रवीणा राय को भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के एमडी और सीईओ नियुक्त किया है।
हाल ही ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को बर्खास्त करके कामेल मद्दौरी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
यूनिसेफ और पश्चिम बंगाल सरकार ने नवजात शिशुओं के स्तनपान को प्रोत्साहित करने में पिता की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है।
हाल ही नोबेल पुरस्कार विजेता चीनी-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी त्सुंग-दाओ ली का निधन हो गया।
केली ऑर्टबर्ग क बोइंग कंपनी के नए अध्यक्ष और सीईओ बने है।
भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है।
ओडिशा में देश का पहला राइस एटीएम लॉन्च
• हाल ही भुवनेश्वर में खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने देश के पहले राइस एटीएम का उद्घाटन किया।
• ओडिशा ने भारत की पहली चौबीसों घंटे अनाज देने वाली अन्नपुर्ति ग्रेन एटीएम नाम की मशीन शुरू की है।
• इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को व्यवस्थित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी।
पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में मनु भाकर के साथ भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश भारत के ध्वजवाहक होंगे।
ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मिलियन डिजाइनर्स, बिलियन ड्रीम्स पहल का शुभारंभ किया गया है।
तुर्काना झील किस देश में स्थित है:- केन्या
Mpox (मंकीपॉक्स)
• रोगजनक:- वायरस
• यह एक वायरल जूनोटिक बीमारी है जो चेचक से संबंधित है। पहली बार 1970 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इसकी पहचान की गई।
• यह संक्रमित जानवरों या लोगों के सीधे संपर्क से फैलता है, और इसके लक्षणों में त्वचा पर दाने, बुखार और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं।
हाल ही भारत के प्रस्ताव पर हिंद महासागर में तीन पानी के नीचे की संरचनाओं को अशोक, चंद्रगुप्त और कल्पतरु नाम दिया गया है।
• भारत द्वारा प्रस्तावित नामों को अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन (IHO) और UNESCO के अंतर-सरकारी समुद्र विज्ञान आयोग (IOC) द्वारा अनुमोदित किया गया।
देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व
• हाल ही छत्तीसगढ़ ने देश के तीसरे सबसे बड़े टाइगर रिजर्व गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को मंजूरी दी है।
• आंध्र प्रदेश का नागार्जुनसागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व देश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।
• असम का मानस टाइगर रिजर्व दूसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।
कौन सा मंत्रालय प्रधान मंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 योजना को लागू करने के लिए नोडल निकाय है:- आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय
हाल ही पश्चिमी विदर्भ में वेनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ो परियोजना को मंजूरी दी गई है।
हाल ही महाराष्ट्र सरकार ने लॉजिस्टिक्स नीति 2024 को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य राज्य के लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव लाना और लगभग 5 लाख रोजगार के अवसर पैदा करना है।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस:- 12 अगस्त
विषय:- क्लिक से प्रगति तक: सतत विकास के लिए युवा डिजिटल मार्ग।
SAVE WATER
0 Comments