सतत् विकास की परिभाषा:- सतत् विकास एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरा करनें के साथ-2 भावी पीढ़ी की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं की पूर्ति में कठिनाई न हो।
सतत विकास लक्ष्य (SDG)
Sustainable development goals.
एजेंडा 2030
• 25 सितंबर 2015 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 70वें सत्र के दौरान 'Transforming Our World : The 2030 Agenda for Sustainable Development' दस्तावेज को अपनाया, जिसे एजेंडा 2030 भी कहा जाता है।
• एजेंडा 2030 में कुल 17 सतत् विकास लक्ष्य (SDG) निर्धारित किए गए हैं, जो 169 targets से संबद्ध है।
• एसडीजी 1 जनवरी 2016 से लागू हुए।
• एजेंडा 2030 'कोई भी पीछे ना रहे' के दृष्टिकोण पर आधारित है।
• वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र ने एसडीजी की मॉनिटरिंग के लिए 248 वैश्विक संकेतक तैयार किये हैं।
• एसडीजी 5P पर आधारित है:-
1. लोग (People)
2. ग्रह (Planet)
3. समृद्धि (Prosperity)
4. शांति (Peace)
5. साझेदारी (Partnership)
कार्रवाई दशक (Decade of Action)
• सितंबर 2019 में आयोजित एसडीजी शिखर सम्मेलन में सतत् विकास गोल्स को प्राप्त करने में शेष रही 10 वर्ष से भी कम अवधि को कार्रवाई दशक के रूप में घोषित किया गया।
निम्नलिखित तीन स्तरों पर कार्य किया जायेगा -
(1) वैश्विक कार्रवाई:- एसडीजी के लिए वृहत नेतृत्व को बनाये रखना, अधिक संसाधन एवं बेहतर समाधान प्राप्त करना।
(2) स्थानीय कार्रवाई:- सरकारों, शहरों एवं स्थानीय प्राधिकरणों की नीतियों, बजट प्रावधानों तथा नियामक फ्रेमवर्कों में आवश्यक सुधारों को लागू करना।
(3) आमजन कार्रवाई:- आवश्यक सुधारों के लिए युवाओं नागरिक संगठनों, मीडिया, निजी क्षेत्रों, शिक्षाविदों आदि को संगठित करना।
प्रश्न.सरकार की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों में एसडीजी के लिए एक व्यापक विकासात्मक एजेंडा शामिल है। स्पष्ट कीजिए ?
सतत विकास लक्ष्य निम्नलिखित है -
1. गरीबी का अन्त (No poverty) • दीनदयाल अन्त्योदय योजना, मनरेगा |
2. भुखमरी समाप्त करना (No hunger) • सार्वजनिक वितरण प्रणाली • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना |
3. आरोग्य एवं कल्याण (Good health) • राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 • मिशन इंद्रधनुष • आयुष्मान भारत योजना • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना |
4. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (Quality education) • नई शिक्षा नीति 2020 • पीएम ई-विद्या योजना |
5. लैंगिंक समानता (Gender equality) • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ • राष्ट्रीय पोषण मिशन • आई एम शक्ति फंड |
6. शुद्ध जल-एवं स्वच्छता (Clean water and sanitation) • अटल भूजल योजना • जल जीवन मिशन • राजीव गांधी जल संचय योजना • अमृत योजना |
7. किफायती और स्वच्छ ऊर्जा (Clean energy) • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन • राष्ट्रीय सोलर मिशन • कुसुम योजना • राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता मिशन • राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन |
8. सम्मानजनक कार्य और आर्थिक विकास (Good jobs and economic growth) • स्टार्टअप इंडिया • मेक इन इंडिया • आत्मनिर्भर भारत अभियान |
9. उद्योग, नवाचार और अवसंरचना (Innovations and infrastructure) • राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन • राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन |
10. असमानता में कमी लाना (Reduces inequality) • सुगम्य भारत अभियान • नारी शक्ति वंदन अधिनियम |
12. उत्तरदायी उपभोग एवं उत्पादन (Responsible consumption and production) |
14. जल में जीवन (Life below water) • ब्लू इकोनामी • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना • डीप सी मिशन (Deep Sea Mission) |
15. भूमि पर जीवन (Life on land) • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 • राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन 2014 • राजस्थान इको-टूरिज्म नीति 2021 |
16. शान्ति, न्याय और सुदृढ़ संस्थाएं (Peace and justice) • यूएन शांति मिशनों में योगदान |
17. गोल्स के लिए भागीदारियाँ (Partnerships for the goals) • नीति आयोग, विश्व बैंक |
भारत की सतत विकास लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता:-
• नीति आयोग भारत में एसडीजी के क्रियान्वयन की देखरेख करता है।
• नीति आयोग एसडीजी इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट के आधार पर सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग जारी करता है।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके एसडीजी इंडिया इंडेक्स स्कोर के आधार पर 4 श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है -
1. Aspirant:- 0-49
2. Performer:- 50-64
3. Front runner:- 65-99
4. Achiever:- 100
एसडीजी इंडिया इंडेक्स 3.0 • 2020-21 • शीर्ष रैंक - केरल (75) • अंतिम स्थान पर - बिहार • भारत का स्कोर - 66 • राजस्थान का स्कोर - 60 (Performer) राजस्थान ने गोल 7 अधिकतम स्कोर 100 किया। | राजस्थान एसडीजी इंडेक्स 5.0 • मार्च 2024 में जारी • 14 गोल व 95 संकेतक • राजस्थान का समग्र स्कोर:- 59.11 • शीर्ष जिलें:- 1.झुंझुनूं (66.44) 2.नागौर (63.97) 3.सीकर • अंतिम जिलें:- 33.जैसलमेर (50.63) 32.बारां 33.बाड़मेर |
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के द्वारा राष्ट्रीय संकेतक फ्रेमवर्क (NIF - National Indicator Framework) विकसित किया गया है।
वर्तमान में 284 संकेतक शामिल।
राष्ट्रीय संकेतक फ्रेमवर्क (NIF) किससे संबंधित है ? - सतत् विकास लक्ष्य।
सतत विकास लक्ष्य के प्रति राजस्थान की प्रतिबद्धता:-
• राजस्थान सरकार "कोई भी पीछे ना रहे" के उद्देश्य से एसडीजी एजेंडा 2030 को साकार करने के प्रयास कर रही है। (Leaving no one behind)
संस्थागत व्यवस्था:-
• राजस्थान सरकार ने एसडीजी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयोजना विभाग (Planning department) को नोडल विभाग बनाया गया है।
• मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एसडीजी क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है।
• जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एसडीजी क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है।
• राज्य संकेतक फ्रेमवर्क (SIF)
• जिला संकेतक फ्रेमवर्क (DIF)
SAVE WATER
0 Comments