महाराष्ट्र सरकार नासिक में जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करेगी।
वीएल-एसआरएसएएम
• हाल ही डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने ओडिशा तट से दूर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (वीएल-एसआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया।
ईस्टर्न ब्रिज अभ्यास (7वां संस्करण)
• भारत और ओमान के बीच वायु सैनिक अभ्यास।
• ओमान के वायु सेना अड्डे मसीरा में आयोजित।
अल नजाह सैन्य अभ्यास (5वां संस्करण)
• भारत और ओमान के बीच।
• ओमान के सलालाह में आयोजित।
• आतंकवाद विरोधी अभियानों और रेगिस्तानी युद्ध पर केंद्रित।
• ये अभ्यास द्विवार्षिक रूप से आयोजित किए जाते हैं।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ग्रीन हाइड्रोजन पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
हाल ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पार्टनरशिप फॉर कार्बन अकाउंटिंग फाइनेंसियल्स (PCAF) में शामिल होने वाला पहला प्रमुख भारतीय बैंक बना है।
हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में भारत रक्षा विमानन प्रदर्शनी (IDAX-24) का उद्घाटन किया।
हाल ही अल्जीरिया ब्रिक्स की न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का नया सदस्य बना है।
NDB की स्थापना:- वर्ष 2015
मुख्यालय:- शंघाई(चीन)
ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका न्यू डेवलपमेंट बैंक के संस्थापक सदस्य हैं।
इसका मुख्य उद्देश्य ब्रिक्स एवं अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों में बुनियादी ढाँचे और सतत् विकास परियोजनाओं का वित्तपोषण करना है।
वर्तमान सदस्य:- 9 (अल्जीरिया, ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र)
राष्ट्रीय हिंदी दिवस:- 14 सितंबर
इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में मान्यता दी थी।
दूरदर्शन की स्थापना:- 15 सितंबर 1959
हाल ही रूस के कजान में ब्रिक्स साहित्य फोरम 2024 का आयोजित किया गया।
हाल ही भारत सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर 'श्री विजयपुरम' कर दिया।
ज़ोरावर लाइट टैंक
• हाल ही भारत ने चीन सीमा पर युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डीआरडीओ और एलएंडटी डिफेंस द्वारा विकसित ज़ोरावर लाइट टैंक का सफलतापूर्वक प्रारंभिक परीक्षण किया।
इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन
• हाल ही अमेरिका में इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन का तीसरा संस्करण आयोजित किया गया।
• सम्मेलन का आयोजन यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया।
• इसका उद्देश्य दोनों देशों के सरकारों, व्यवसायों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच रणनीतिक तकनीकी साझेदारी और रक्षा सहयोग का विस्तार करना है।
हाल ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया ने 'अष्टलक्ष्मी महोत्सव' वेबसाइट लॉन्च की।
हाल ही बिहार और मेघालय में सांप की एक नई प्रजाति, Ahaetulla Longirostris की खोज की गई।
इस सांप को लंबी थूथनी वाला बेल सांप भी कहा जाता है।
सोयुज
• यह एक रूसी अंतरिक्ष यान है और इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम है।
75वें एमी अवार्ड्स
• टेलीविजन निर्माण में प्रदान।
• लॉस एंजिल्स में आयोजित।
• 'द बियर' और 'सक्सेशन' ने सर्वाधिक पुरस्कार जीते।
हाल ही रूस में BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक आयोजित की गई।
• रूस वर्तमान में BRICS का अध्यक्ष है।
• 22 से 24 अक्टूबर 2024 तक रूस के कज़ान में 16वां BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
भास्कर प्लेटफॉर्म
• हाल ही वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘भास्कर’ की शुरुआत की है।
• 'भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री' (Bharat Startup Knowledge Access Registry : BHASKAR) पहल स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत एक मंच है।
• उद्देश्य:- स्टार्टअप, निवेशकों, सलाहकारों, सेवा प्रदाताओं एवं सरकारी निकायों सहित उद्यम संबंधी पारितंत्र के भीतर प्रमुख हितधारकों के बीच सहयोग को केंद्रीकृत करना, सुव्यवस्थित करना एवं बढ़ावा देना
• भास्कर का प्राथमिक लक्ष्य स्टार्टअप इकोसिस्टम के भीतर हितधारकों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल रजिस्ट्री बनाना है।
भारत के किस राज्य में सबसे बड़ा 'साल्ट पैन भूमि' का विस्तार है, जो हाल ही में खबरों में था ? - आंध्र प्रदेश।
• नमक पैन निचली भूमि हैं जहां समुद्री पानी नमक और खनिज छोड़ जाता है, जो बाढ़ से बचाव के लिए महत्वपूर्ण हैं।
हाल ही केंद्र सरकार ने 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (AB PMJAY) के अंतर्गत शामिल किया है।
हाल ही केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने वर्चुअल माध्यम से लेह में 'प्रौद्योगिकी के माध्यम से ग्रामीण उद्यम त्वरण केंद्र' (CREATE) का उद्घाटन किया।
14 सितंबर, 2024 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हिन्दी के आधिकारिक भाषा के रूप में 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट, स्मारक सिक्का एवं राजभाषा भारती पत्रिका का लोकार्पण किया।
SAVE WATER
0 Comments