हाल ही राजस्थान के चार अधिकारियों का सयुक्त राष्ट्र पुलिस में चयन हुआ।
साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार-2024
• राजस्थानी भाषा:- प्रहलाद सिंह 'झोरड़ा'
• कविता संग्रह:- म्हारी ढाणी।
वृक्षारोपण अभियान
• 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की पहल पर प्रदेश के समस्त राजकीय चिकित्सा संस्थानों में वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया।
• इस अभियान के तहत राज्य के चिकित्सा संस्थानों में लगभग एक लाख पौधे लगाए जाएंगे।
• यह अभियान 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक संचालित किया जाएगा।
ललित के.पंवार समिति
• 28 जून, 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में जिलों के पुर्नगठन के संबंध में RPSC के पूर्व अध्यक्ष ललित के. पंवार की अध्यक्षता में एक समिति के गठन को मंजूरी दी है।
• यह समिति नए जिलों के पुर्नगठन के संबंध में मंत्रिमण्डलीय उपसमिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
• उल्लेखनीय है कि भजनलाल सरकार ने इसके लिए 12 जून, 2024 को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के संयोजन में एक मंत्रिमण्डलीय उपसमिति गठित की थी। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को इस उपसमिति का सदस्य बनाया गया था।
हाल ही डॉक्टर्स डे के अवसर पर 9,325 ग्राम पंचायतों में 'टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान' का तीसरा चरण शुरू किया गया।
गौरतलब है कि राज्य सरकार का लक्ष्य राजस्थान को वर्ष 2025 तक टीबीमुक्त करना है।
देश में 1 जुलाई से लागू नए आपराधिक कानूनों के तहत राजस्थान में पाली के सादड़ी पुलिस थाने में पहली एफआईआर (नम्बर 0117) दर्ज की गई।
राज्य में 1 से 15 जुलाई तक 'आंगनबाड़ी चलो अभियान' शुरू किया गया है।
भारत भूषण शर्मा विधानसभा के नये विशिष्ट सचिव बने है।
WMS पोर्टल
हाल ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल ने जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर प्रबंधन तथा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए विभाग के नवीन आईटी पोर्टल कार्य प्रबंधन प्रणाली (WMS) एवं राजस्थान जेजेएम डेशबोर्ड लॉन्च किया।
ए-हेल्प योजना
• शुभारंभ:- 1 जुलाई 2024
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के पशुपालकों को पशु चिकित्सा संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए शुरू।
• उद्देश्य:- स्वास्थ्य और पशुधन उत्पादन के विस्तार के लिए मान्यता प्राप्त अभिकर्ता को स्थापित करना है।
• इस योजना के अंतर्गत राज्य में 9000 पशु सखियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
• यह योजना केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त पहल है। उत्तर भारत में इस योजना को लागू करने वाला राजस्थान दूसरा प्रदेश है। वर्तमान में यह योजना देश के 11 राज्यों में संचालित है।
• पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री:- जोराराम कुमावत।
उपभोक्ता जागृति अभियान
• सोने की शुद्धता और मानकों की जानकारी के लिए राज्य में उपभोक्ता जागृति अभियान चलाया जाएगा।
• यह अभियान उपभोक्ता मामले विभाग तथा भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जाएगा।
• राजस्थान उपभोक्ता मामला मंत्री:- सुमित गोदारा
हाल ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुजा निगम ऋण पोर्टल का उद्घाटन किया।
• अनुजा निगम द्वारा रियायती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में निर्णय
• बैठक में अक्षय ऊर्जा नीति, 2023 एवं राजस्थान भू-राजस्व (अक्षय ऊर्जा पर आधारित विद्युत संयत्रों की स्थापना हेतु राजकीय भूमि का आवंटन) नियम, 2007 के प्रावधानों में संशोधन किये जाने संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
• नागरिक विमानन नीति 2024 को मंजूरी
प्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नागरिक विमानन नीति 2024 को मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान की है।
यह नीति विमानन प्रशिक्षण सुविधाओं, विमानन रखरखाव सेवाओं को बढ़ाने और एयरोस्पेस गतिविधियों को विकसित करने पर केन्द्रित है।
इसके अंतर्गत किशनगढ़, झालावाड़ और भीलवाड़ा में फ्लाइंग स्कूल खोले जाएंगे और कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा।
जयपुर में एयरोसिटी बनाई जाएगी जिसमें होटल, रेस्त्रां सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
प्रदेश के विभिन्न हवाई अड्डों पर कार्गाे सुविधा प्रारम्भ की जाएगी।
इस नीति के तहत प्रदेश की पुरानी हवाई पट्टियों को मरम्मत कर पुनः उड़ान योग्य बनाया जाएगा।
• गांधी वाटिका न्यास, जयपुर अधिनियम-2023 को समाप्त करने के लिए विधानसभा में विधेयक लाया जाएगा।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और चिकित्सा तंत्र को पूरी तरह ऑनलाइन करने के लिए 'इन्टीग्रेटेड हैल्थ मैनेजमेंट सिस्टम 2.0' लागू किया जाएगा।
प्रवीण गुप्ता के स्थान पर नवीन महाजन राज्य के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने हैं।
उदयपुर के मेजर मुस्तफा को मरणोपरांत शौर्य चक्र मिला।
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान
• शुरुआत:- 5 जून 2024 (विश्व पर्यावरण दिवस)
• अभियान के तहत 7 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें 3 करोड़ आमजन को रियायत दर पर उपलब्ध होंगे 3 करोड़ राजकीय भूमि पर तथा 1 करोड़ चारागाह तथा ओरण भूमि पर लगाए जाएंगे।
• इसके साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल हैकेथोन 2.0 का भी शुभारंभ किया।
राजस्थान मानवाधिकार आयोग
• अध्यक्ष:- गंगाराम मूलचंदानी (सेवानिवृत न्यायाधीश)
• सदस्य:- 1. अशोक गुप्ता 2. राम चन्द्र सिंह झाला
• कार्यकाल:- 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु
• अध्यक्ष:- गंगाराम मूलचंदानी (सेवानिवृत न्यायाधीश)
• सदस्य:- 1. अशोक गुप्ता 2. राम चन्द्र सिंह झाला
• कार्यकाल:- 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु
हाल ही राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा विधिक क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 21 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता आयोग के सदस्य न्यायाधिपति राम चंद्र सिंह झाला ने की।
हाल ही जयपुर की डॉ. प्रभात दीक्षित को राजस्थान वुमन लीडर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
राज्य सड़क सुरक्षा नीति एवं कार्य योजना
• उपमुख्यमंत्री व परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के अनुसार राजस्थान देश का पहला राज्य है जहा योजनाबद्ध तरीक़े से सड़क सुरक्षा के लिये आगामी 10 वर्षों के लिये एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।
• इसका लक्ष्य प्रदेश में 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 50% की कमी लाना रखा गया है।
• इस कार्य योजना का क्रियांन्वयन तीन चरणों में किया जाएगा जिसमें प्रथम चरण 2025 से 2027, द्वितीय चरण 2027 से 2030, तृतीय चरण 2030 से 2033 के मध्य संचालित किया जाएगा।
• विश्व बैंक विभिन्न देशों में अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं को शामिल करके कार्य योजना और सड़क सुरक्षा नीति तैयार करने में राज्य सरकार को सहायता प्रदान करेगा।
हाल ही राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के द्वितीय सत्र में लोकसभा की तर्ज पर सत्र की बैठकों के दौरान पहली बार लंच ब्रेक की व्यवस्था दी।
एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान
• 'एक व्यक्ति एक पेड़' या 'एक परिवार एक पेड़' अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा समस्त जिलों मे स्थित कृषि विभाग के कार्यालय परिसर एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर लगभग एक लाख पांच हजार छायादार व फलदार पौधे लगाये जायेंगे।
• पौधारोपण के बाद उसका 4 वर्ष तक देखभाल एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी विभाग द्वारा की जायेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के मौके पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की।
राजस्थान में दो ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण प्रजनन केंद्र और एक लेसर फ्लोरिकन केंद्र क्रमशः राजस्थान के सैम, रामदेवरा तथा सोरसन में कार्य कर रहे हैं।
हाल ही ज्वैलरी एसोसिएशन द्वारा सीतापुरा स्थित जेईसीसी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जस-2024 का उद्घाटन किया।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान के कुल निर्यात में रत्न-आभूषणों की हिस्सेदारी 11 हजार 183 करोड़ रुपये की रही है।
पशुपालन, गोपालन और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत के अनुसार हरित राजस्थान बनाने के लिए मिशन वन रक्षण के तहत 25 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
देश में एक जुलाई से लागू नवीन आपराधिक कानूनों के तहत डिजिटल साक्ष्यों को एप के माध्यम से संकलित कर उन्हें क्लाउड पर स्टोरेज करने के लिए राजस्थान में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के द्वारा 'ई-साक्ष्य एप' लॉन्च किया गया है।
हाल ही वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर जिले स्थित राजगढ में भौरंगी वन महोत्सव का उद्घाटन किया।
हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजपुरोहित ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (राजपुरोहित छात्रावास) का उद्घाटन किया।
हाल ही राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राजस्थान सोलर एसोसिएशन की ओर से भारत सोलर कंपोनेंट एक्सपो आयोजित की गई।
ऊर्जा मंत्री:- हीरालाल नागर।
विश्व जनसंख्या दिवस:- 11जुलाई
• थीम:- किसी को पीछे न छोड़ें, सबकी गिनती करें।
• मुख्यमंत्री द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की "आयुष्मान राजस्थान" ई-मैगजीन का अनावरण किया गया।
परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार में प्रथम स्थान:-- बांसवाड़ा।
गुजराती मीठा व्यंजन सुखड़ी
• राजस्थान के अजमेर सहित 10 जिलों के 1600 सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ रहे स्टूडेंट्स को गुजरात का प्रसिद्ध मीठा व्यंजन सुखड़ी भी खाने को मिलेगा।
• इसकी शुरुआत अजमेर से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 12 जुलाई 2024 से हुई है।
हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने 'यूथ फॉर नेशन' संगठन की राजस्थान इकाई का उद्घाटन किया।
जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र:- कोटा (जाखोड़ा)
राजस्थान सरकार ने विद्युत और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिये वित्त वर्ष 2025 के अंत तक 30 गीगावाट (Gw) सौर ऊर्जा का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा है।
प्रयास:-
• मार्च 2024 में राज्य सरकार और नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NLC) इंडिया ने बीकानेर में 7,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के साथ 1,000 मेगावाट (Mw) सौर ऊर्जा संयंत्र तथा 125 मेगावाट लिग्नाइट-आधारित विद्युत संयंत्र स्थापित करने हेतु एक संयुक्त उद्यम बनाने के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
• बीकानेर में 2,450 मेगावाट के तीन सौर पार्क तथा फलौदी में 500 मेगावाट की एक परियोजना स्थापित की जायेगी।
भीलवाड़ा जिले की आसींद तहसील में ग्राम मोड का निम्बाहेड़ा में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जायेगा।
मांडल (भीलवाड़ा) राज्य का ऐसा पहला ब्लॉक बन गया है, जहां जल जीवन मिशन के तहत शत प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा हैं।
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना के तहत पंजीकृत लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित करने के मामले में प्रदेश में श्रीगंगानगर जिला प्रथम रहा है।
राजस्थान सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया है।
नए मुख्य सूचना आय़ुक्त
• राजस्थान के पूर्व डीजीपी एमएल लाठर प्रदेश के नए मुख्य सूचना आय़ुक्त बने है। (मोहनलाल लाठर)
• सुरेश चंद्र गुप्ता, महेंद्र कुमार पारख और टीकाराम शर्मा को सूचना आयुक्त बनाया गया है।
• राज्यपाल कलराज मिश्र ने इनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से 3 वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो के लिए की है।
हाल ही दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सफल क्रियान्विति के लिए स्टेट मिशन डायरेक्टर एवं हनुमानगढ़ नगर परिषद् को स्पार्क अवाॅर्ड मिला।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय:- जोधपुर।
इन्टेलीजेंस ट्रेनिंग अकादमी:- जयपुर।
एविएशन सिक्यूरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट:- जयपुर।
उदयपुर स्थित सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में लॉयन ब्रीडिंग सेंटर खोला जाएगा।
यहां गुजरात के जूनागढ़ स्थित सक्करबाग प्राणी उद्यान से शेरों का एक जोड़ा लाया जायेगा।
झामर कोटड़ा उदयपुर में जीवाश्म (फॉसिल) पार्क बनाया जायेगा। राजस्थान सरकार इसे पहले से ही जियो हेरिटेज साइट का दर्जा दे चुकी है।
राजस्थान जनजातीय आंदोलन
• दक्षिणी राजस्थान के जनजाति बहुल क्षेत्रों में स्वदेशी बीज किस्मों को संरक्षित करने के लिये एक आंदोलन चलाया जा रहा है।
• राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के ट्राइ-जंक्शन पर स्थित जनजातीय क्षेत्र में लगभग 1,000 गाँवों तथा बस्तियों से हज़ारों जनजातीय लोगों ने बीज महोत्सवों की शृंखला में भाग लिया।
हाल ही कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विकास को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नगरीय विकास विभाग एवं नागरिक उड्डयन विभाग के मध्य त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये।
भील प्रदेश
हाल ही में राजस्थान के आदिवासी समुदाय ने 'भील प्रदेश' नामक एक नए राज्य के निर्माण की मांग की है।
आदिवासी समाज राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के 49 ज़िलों को मिलाकर एक नए राज्य के निर्माण की मांग कर रहा है।
इसके अतिरिक्त, राजस्थान के पूर्व 33 ज़िलों में से 12 ज़िलों को नये राज्य में शामिल करने की मांग की गई है।
हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हिंगोनिया गौ पुनर्वास केन्द्र में एक पेड़ गौ माता के नाम अभियान का शुभारंभ किया।
एक वृक्ष गौ मां के नाम अभियान
• शुरुआत:- 20 जुलाई 2024
• शुभारंभ:- हिंगोनिया गौशाला (जयपुर)
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने।
• गोपालन, मत्स्य पालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वधान में मिशन वनरक्षण-2024 के तहत संचालित होगा संचालित
• मिशन वनरक्षण 2024 के तहत प्रदेश में 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
• यह अभियान स्वयंसेवी संस्था 'द इंडियन फाउंडेशन' के सहयोग से चलाया जाएगा।
गुलाबी सुण्डी कीड़ा संबंधित है ? - बीटी कपास।
मादक पदार्थों पर नियंत्रण के लिए प्रदेश में शीघ्र ही एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
खेलों को प्रोत्साहन
युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के अनुसार प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए खेलो राजस्थान यूथ गेम्स शुरू किये जाएंगे। प्रदेश में 250 करोड़ रुपये की लागत से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी बनेगी, जिसमें खेल प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा।
वहीं, संभाग स्तर पर खेल महाविद्यालय भी खोले जाएंगे।
प्रत्येक जिले में वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्ट स्कीम के तहत प्रचलित खेलों की अकादमी स्थापित की जाएंगी।
उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के अनुसार राज्य सरकार द्वारा आगामी पांच साल में औद्योगिक विकास के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 15 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर दोगुना यानी 30 लाख करोड़ रुपए किया जाएगा।
• टेक्सटाईल सिटी भीलवाड़ा में पीएम मित्र योजना की तर्ज पर टेक्सटाईल पार्क बनाया जाएगा।
हाल ही उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने यात्रियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए समाधान पोर्टल का लोकार्पण किया।
हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर सौर ऊर्जा संयत्र का वर्चुअल उद्घाटन किया।
इस 400 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र में रिन्यू (ReNeW) कंपनी ने सहयोग किया है।
हाल ही राज्य के विद्यार्थियों में संस्कारों के सृजन हेतु राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् तथा हेमा फाउण्डेशन के मध्य एक एमओयू किया गया है।
अजमेर में राजस्थान का दूसरा आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।
वैश्विक चुनौतियों के लिये जनजातीय समुदाय समाधान
न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सतत् विकास पर आयोजित उच्च स्तरीय राजनीतिक फोरम में वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिये राजस्थान के स्थानिक जनजातीय समुदायों के समाधान और नीतिगत भागीदारी पर प्रकाश डाला गया।
हाल ही में आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको-HUDCO) लिमिटेड ने आवास और शहरी बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं के लिये वित्तीय सहायता के संबंध में राजस्थान सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये।
इसके तहत आगामी 5 वर्षों तक पानी, सिंचाई और बिजली जैसी बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार को प्रति वर्ष 20 हजार करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा।
पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत के अनुसार राज्य में 250 करोड़ रूपए के प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री पशुपालन विकास कोष का गठन किया जाएगा।
लेखानुदान में घोषित गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के प्रथम चरण में लगभग 5 लाख गोपालक परिवारों को 1 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त अल्पकालीन ऋण पशुपालन, डेयरी से सम्बन्धित गतिविधियों तथा शेड एवं खली के निर्माण के लिए उपलब्ध कराया जायेगा।
• प्रदेश में 1000 नये कस्टम हायरिंग सेंटर खोले जाएंगे।
डोर-स्टेप-डिलेवरी योजना
राजस्थान में उचित मूल्य दुकानों पर जाकर राशन लाने में असमर्थ लोगों के लिए 'डोर-स्टेप-डिलेवरी योजना' शुरू की गई है।
इसके तहत 60 साल से अधिक एवं 18 वर्ष से कम आयु वाले लोगों तथा निःशक्त लाभार्थियों को यह सुविधा दी जा रही है।
राजस्थान निःशुल्क दवा योजना के क्रियान्वयन में देशभर में प्रथम स्थान पर है। (मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना)
चांदीपुरा वायरस रोग
• महाराष्ट्र के नागपुर जिले के चांदीपुरा गांव में सर्वप्रथम 1965 में पाया गया था।
• यह रोग 9 से 14 वर्ष के बच्चों में सैन्डफ्लाई नामक मक्खी द्वारा फैलता है। प्रमुख लक्षणों में तेजी से बुखार, उल्टी/दस्त एवं दौरे आना है।
• हाल ही गुजरात एवं राजस्थान में चांदीपुरा वायरस रोग का प्रकोप जारी है।
हाल ही सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आर-कैट) परिसर में बिहेवियरल लैब, साइबर सुरक्षा सिमुलेशन लैब और ब्लॉकचेन एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया।
• इस अवसर पर राजस्थान के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 'अर्ली कॅरियर प्रोग्राम' की शुरुआत के लिए एचसीएल के साथ एक एमओयू भी हस्ताक्षरित किया गया।
बड़े शहरों में सार्वजनिक परिवहन के लिए 500 के स्थान पर 1000 ई-बस उपलब्ध करवायी जायेंगी।
भरतपुर एवं बीकानेर में विकास प्राधिकरण बनेंगे।
हाल ही राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने राजस्थान हाई कोर्ट में ई-सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।
राजस्थान के 45वें राज्यपाल
• हरिभाऊ किसनराव बागड़े कलराज मिश्र के स्थान पर राजस्थान के नए राज्यपाल बने है।
• हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने बागड़े को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।
नावां (जोधपुर मंडल) में एशिया का पहला हाई स्पीड टेस्टिंग रेल ट्रैक बन रहा है। इस पर 220 किमी/घंटे की स्पीड वाली ट्रेन का परीक्षण हो सकेगा।
SAVE WATER
