विज्ञान धारा योजना
• हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
के तहत तीन छत्र योजनाओं को एकीकृत केंद्रीय क्षेत्र योजना ‘विज्ञान धारा’ में शामिल कर दिया।
• यह योजना तीन प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ती है: S&T संस्थागत और मानव क्षमता निर्माण, अनुसंधान और विकास, और नवाचार और प्रौद्योगिकी विकास।
• अवधि:- 2021-22 से 2025-26
• यह योजना फंड के उपयोग में दक्षता बढ़ाने और उप-योजनाओं और कार्यक्रमों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है।
हाल ही पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (23 अगस्त 2024) के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ई-पत्रिका 'सपनों की उड़ान' का शुभारंभ किया।
हाल ही उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक नए प्रकार का आत्मघाती ड्रोन लॉन्च किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हाल ही में नांदेड़ से सांसद चुने गए वसंतराव चव्हाण का निधन हो गया।
अरुण अग्रवाल टेक्सास आर्थिक विकास निगम के अध्यक्ष बने है।
भारत के पहले अंतरिक्ष पर्यटक:- गोपीचंद थोटाकुरा।
थोटाकुरा ने अमेज़ॅन के जेफ बेजोस द्वारा स्थापित ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड-25 (एनएस-25) मिशन में शामिल होकर इतिहास रच दिया।
गोपीचंद थोटाकुरा, राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय नागरिक बने है।
लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री सलीम अल-होस का निधन हो गया।
हाल ही तन्वी पत्री 2024 एशियाई महिला एकल अंडर-15 बैडमिंटन चैंपियन बनी है।
हाल ही जकार्ता में भारत-इंडोनेशिया आतंकवाद-रोधी संयुक्त कार्य समूह की छठी बैठक आयोजित की गई।
हाल ही महाराष्ट्र अपने कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (UPS) को अपनाने वाला पहला राज्य बना है
दुबई में 24वें अंतर्राष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उदयपुर में हिरण मगरी क्षेत्र में स्थित नए जीएसटी भवन का उद्घाटन किया।
RHUMI 1
• हाल ही तमिलनाडु स्थित एक स्टार्टअप ने भारत का पहला पुन: प्रयोज्य हाइब्रिड रॉकेट, "RHUMI 1" लॉन्च किया।
• यह लॉन्च चेन्नई के थिरुविडंथई में एक मोबाइल प्लेटफॉर्म से हुआ।
• इस रॉकेट का उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पर शोध को आगे बढ़ाना है।
• कॉस्मिक विकिरण, UV विकिरण और वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए तीन CUBE उपग्रह ले जाए।
NMR पोर्टल
• हाल ही स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत में पंजीकरण के लिए पात्र सभी MBBS डॉक्टरों के पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर पोर्टल लॉन्च किया।
• उद्देश्य:- डिजिटल स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना।
Tanager-1 उपग्रह
• हाल ही नासा ने मीथेन उत्सर्जन को ट्रैक करने के लिए Tanager-1 उपग्रह लॉन्च किया।
• उपग्रह को कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से SpaceX फाल्कन 9 रॉकेट का उपयोग करके लॉन्च किया गया।
• उद्देश्य:- प्रमुख CO₂ और मीथेन उत्सर्जन का पता लगाना।
• Tanager-1 उत्सर्जन को ट्रैक करने के लिए उन्नत स्पेक्ट्रोमीटर तकनीक का उपयोग करता है।
हाल ही कर्नाटक में KAANU नामक एक दक्षिण भारतीय आदिवासी ज्ञान केंद्र लॉन्च किया गया।
• “काणु” का अर्थ कन्नड़ और सोलिगा में “सदाबहार वन” है।
हाल ही भारत ने मालदीव में आयोजित एशियन सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 में मारुहाबा कप में रजत पदक जीता।
सोनोबॉय
• हाल ही अमेरिका ने भारत को पनडुब्बी रोधी युद्ध के लिए महत्वपूर्ण सोनोबॉय बेचने के सौदे को मंजूरी दी।
• ये सोनोबॉय भारतीय नौसेना के रोमियो हेलीकॉप्टरों के साथ उपयोग किए जाएंगे।
• सोनोबॉय छोटे उपकरण हैं जो पानी के नीचे की आवाजों का पता लगाते हैं, मुख्य रूप से पनडुब्बियों को ट्रैक करते हैं।
BioE3 नीति
• हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए BioE3 (अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी) नीति को मंजूरी दी।
• जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रबंधित, यह उच्च प्रदर्शन वाले जैव विनिर्माण पर केंद्रित है।
SAVE WATER
0 Comments