9 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स
हाल ही में पीटर पेलेग्रिनी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है।
हाल ही श्रीनि पलिया ने विप्रो लिमिटेड के नए सीईओ और एमडी का पदभार ग्रहण किया है।
परिवर्तन चिंतन सम्मेलन 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा, जहां CDS जनरल अनिल चौहान पहले परिवर्तन चिंतन सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
हाल ही लद्दाख में 'एप्रिकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल 2024' शुरू हुआ है।
व्यवसायी डॉ. निकेश जैन माधानी को 'ग्लैमर एंड लाइफस्टाइल अवार्ड 2024' से सम्मानित किया गया है।
एथलीट मीराबाई चानू, पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय भारोत्तोलक बनी हैं।
पंजाब में चुनाव संबंधी जानकारी के लिए 'बूथ राब्ता' वेबसाइट लॉन्च की गई है।
विश्व भविष्य ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा।
हाल ही उत्तराखंड राज्य सरकार ने हिमालय में 'जीएलओएफ जोखिम' का आकलन किया है।
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी लव कुमार को एसपीजी का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
हाल ही गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(गेल) ने 15वां सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार जीता है।
10 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स
भारत में हर वर्ष 9 अप्रैल को 'सीआरपीएफ वीरता दिवस' मनाया जाता है।
भारत ने 'रवांडा नरसंहार' की 30वीं वर्षगांठ पर कुतुब मीनार को 'रवांडा' देश के झंडे से रोशन किया है।
• रवांडा नरसंहार को अब तक के सबसे भयानक जनसंहार में से एक माना जाता है। यह नरसंहार अप्रैल 1994 में हुआ था, जिसके बाद 100 दिन में ही पूरे देश में करीब 10 लाख लोगों की मौत हुई। यह देश के तुत्सी और हुतु समुदाय के लोगों के बीच हुआ एक जातीय संघर्ष था, जिसने इतना भयानक रूप ले लिया था।
हाल ही भारत और पेरू के बीच व्यापार समझौते के लिए सातवें दौर की वार्ता शुरू हुई है।
जापान, अमेरिका, फिलीपींस और ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण चीन सागर में अपना पहला 'संयुक्त समुद्री अभ्यास' किया है।
महाराष्ट्र के छोटे से शहर मिराज में बने 'सितार' और 'तानपुरा' को जीआई टैग दिया गया है।
प्रसिद्ध लेखक सैम पित्रोदा द्वारा लिखित पुस्तक 'द आइडिया ऑफ डेमोक्रेसी' का विमोचन किया गया है।
भारतीय मूल के न्यूरोलॉजिस्ट 'डॉ. अश्विनी केशवन' को ब्रिटेन की विश्वस्तरीय शोध टीम में शामिल किया गया है।
हाल ही मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने पहली बार आई-लीग प्रतियोगिता 2023-24 का खिताब जीता है।
तमिलनाडु में भारतीय तटरक्षक बल के जलीय केंद्र का उद्घाटन किया गया है।
हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे का निधन हो गया है।
11 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स
हाल ही भारतीय सेना ने "प्रोजेक्ट आकाशतीर" के तहत नियंत्रण और रिपोर्टिंग सिस्टम को शामिल किया है।
IIT बॉम्बे ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में 45 वीं रैंक हासिल की है।
हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2024 के अनुसार भारत, दुनिया भर में 67 यूनिकॉर्न के साथ तीसरे स्थान पर है।
• अमेरिका 703 यूनिकॉर्न के साथ पहले स्थान पर जबकि चीन 340 यूनिकॉर्न के साथ दूसरे स्थान पर रहा है।
हाल ही HDFC , लक्ष्यद्वीप में शाखा खोलने वाला निजी क्षेत्र का पहला बैंक बना है।
भारत डिजिटल रूप से वितरित सेवाओं का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक बना है।
हाल ही कमांड हॉस्पिटल,पुणे ने सफल पीजोइलेक्टिक बोन कंडक्शन हियरिंग इंप्लांट किया है जिससे वह इस तरह का प्रत्यारोपण करने वाला पहला सरकारी अस्पताल बना है।
एडीबी ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.7% लगाया है।
WHO की रिपोर्ट के अनुसार भारत हेपेटाइटिस बी और सी के मामलों में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।
हरेन्द्र सिंह को भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
हाल ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने म्यांमार के सिटवे में अपने दूसरे विदेशी बंदरगाह को संचालित करने का अधिकार प्राप्त किया है।
• पहला बंदरगाह ईरान का चाहबार बंदरगाह है।
12 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने गर्ल एम्पावरमेंट मिशन का नया संस्करण लॉन्च किया है।
इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी द्वारा सिंगापुर में क्लीन इकोनॉमी इन्वेस्टर फोरम का आयोजन किया जाएगा।
हाल ही मनोज पांडा, 16वें वित्त आयोग के पूर्णकालिक सदस्य बने हैं।
जिम्बाब्वे ने 'ZiG' नामक एक नई स्वर्ण-समर्थित मुद्रा लॉन्च की है।
हाल ही भारतीय सेना को रूस से 'इग्ला-एस मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम' मिला है।
नई दिल्ली में साइंस पार्क का निर्माण किया जाएगा।
हाल ही सुमित नागल, मोंटे कार्लो मास्टर्स में मुख्य ड्रॉ मैच जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।
हाल ही नेपाल की सेना ने माउंट एवरेस्ट से कचरा इकट्ठा करने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
हाल ही भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने सुविधा पोर्टल ऐप लॉन्च किया है।
SAVE WATER
0 Comments