आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स। 23 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स। 22 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स। 21 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स।

 



21 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स 

हाल ही में ब्राज़ील के वर्षावनों में बाघ की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। क्लाउडेड टाइगर कैट (लेपर्डस पार्डिनोइड्स) नाम की यह बिल्ली अपेक्षाकृत आम बाघ से छोटी है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में महावीर जयंती के शुभ अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया है।

फ्रांस कार निर्माता कंपनी Citroen ने भारत में MS dhoni को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

हाल ही एचडीएफसी बोर्ड के चेयरमैन पद पर केकी मिस्त्री को दीपक पारेख के स्थान पर नियुक्त किया गया है।

उत्तर कोरिया ने सुपर लार्ज क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है।

यूरोपीय खगोलविदों ने हमारी आकाशगंगा में सबसे बड़े तारकीय (स्टेलर) ब्लैक होल की खोज की है। यह पृथ्वी से 2,000 प्रकाश वर्ष दूर है। ‘बीएच-3’ नाम के इस ब्लैक होल का द्रव्यमान सूर्य से 33 गुना ज्यादा है।

Intel ने संतोष विश्वनाथन को भारतीय बिजनेस के लिए कंपनी का MD नियुक्त ‌किया गया है।

ह्यूस्टन विश्वविद्यालय के कुलेन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रोफेसर कौशिक राजशेखर को जापान की इंजीनियरिंग अकादमी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय फ़ेलोशिप से सम्मानित किया गया है।

भारत सरकार ने LGBTQ+ समुदायों के कल्याण पर केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है।

भारतीय नौसेना ने पूर्वी समुद्र-तट पर ‘पूर्वी लहर अभ्यास’ का संचालन ‌किया है।

कर्नाटक के कोडागु जिले में अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध लक्ष्मण तीर्थ नदी भीषण सूखे और भीषण गर्मी के कारण ‌सूख गई है।


22 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स 

पावुलुरी सुब्बा राव को अंतरिक्ष यात्री योगदान हेतु आर्यभट्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन ने चीनी ग्रां प्री का खिताब जीता है।

अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस (International Mother Earth Day) : 22 अप्रैल 

फ़िलिस्तीनी फ़ोटोग्राफ़र मोहम्मद सलेम को‌ ‌वर्ल्ड प्रेस फोटो 2024 में वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर पुरस्कार ‌मिला है।

17 वर्ष की आयु में भारतीय शतरंज खिलाड़ी डोम्माराजू गुकेश ने FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया है और वह विश्व शतरंज चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे कम आयु के चैलेंजर बन गए हैं।

एयरोस्पेस, रक्षा और सुरक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए स्टारबर्स्ट एयरोस्पेस और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने साझेदारी ‌की है।

भारत के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) में से एक शोम्पेन जनजाति ने पहली बार अंडमान और निकोबार लोकसभा क्षेत्र में वोट डाला है।

इस्कॉन और एनएसडीसी ने जनजातीय कौशल विकास हेतु सहयोग समझौता किया है।

हाल ही कुवैत में पहली बार हिंदी में रेडियो का प्रसारण शुरू हुआ है। 

हाल ही नेपाल ने इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन की मेजबानी ‌की है।

हाल ही में भारत वर्ष 2023 में रक्षा के लिए 83.6 बिलियन डॉलर आवंटित करके ‌USA, चीन और रूस के बाद विश्व स्तर पर चौथा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बनकर उभरा है

भारत ने गहरे समुद्र के पारिस्थितिकी तंत्र के बेहतर पूर्वानुमान और समझ के लिए क्षेत्र-विशिष्ट महासागर अवलोकन केंद्र स्थापित करने का आह्वान किया है। पृथ्वी विज्ञान सचिव एम रविचंद्रन के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित 2024 महासागर दशक सम्मेलन में ये अवलोकन प्रस्तुत किए। 

हाल ही माइक्रोसॉफ्ट की AI टीम ने VASA-1 ‌AI ऐप पेश किया है, जो स्थिर छवियों को एनिमेटेड वीडियो में बदल देता है।

नॉर्वे के कैस्पर रूड ने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को हराकर एटीपी बार्सिलोना ओपन 500 एकल खिताब जीता है।


23 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स 

RBI ने अजीत कुमार के. को धन लक्ष्मी बैंक का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है।

हाल ही आर्टेमिस समझौते में शामिल होने वाला 39वां देश ‌स्लोवेनिया बन गया है।
• भारत गत वर्ष इसमें शामिल हुआ था।

अमेजन पे ने यूपीआई पर क्रेडिट सेवाएं शुरू करने के लिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(NPCI) के साथ समझौता किया है।

हाल ही मेटा ने भाषा मॉडल लामा 3 और रियल-टाइम इमेज जनरेटर का अनावरण किया है।

हाल ही में डीडी न्यूज ने अपना नया लोगो लॉन्च किया है।

जेसन विलकॉक्स को मैनचेस्टर यूनाइटेड ने तकनीकी निदेशक नियुक्त किया है।

जेएनयू के प्रोफेसर सुरिंदर. एस. जोधका और अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर विकास गुप्ता को डॉ. मैल्कम अडिसेसिया राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 के लिए नामित किया गया है।

बलराज पंवार ने पेरिस ओलंपिक के लिए रोइंग में भारत का पहला कोटा हासिल किया है।

आराधना पटनायक को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।


24 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स 

भारत में हर साल 24 अप्रैल को 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस' मनाया जाता है

हाल ही प्रोफेसर नईमा खातून , अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की पहली महिला वाइस चांसलर ‌बनीं है।
• AMU के 103 सालों की इतिहास में पहली बार किसी महिला को वाइस चांसलर बनाया गया है।

हाल ही टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने 5वीं बार लॉरियस वर्ल्ड चैंपियन स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अपने नाम किया है।(2012, 2015, 2016 और 2019 और 2024)
जबकि ‌स्पेन की विश्व कप विजेता फुटबॉल स्टार ऐताना बोनमती ने वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है। 

हाल ही में ‌पहला अंतर्राष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन का आयोजन नेपाल की राजधानी काठमांडू में किया गया है।

हाल ही आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने गुजरात में एक लिग्नाइट खदान से एक प्रागैतिहासिक सांप के जीवाश्म की खोज की है तथा प्रजाति का नाम पौराणिक सांप के नाम पर ''वासुकी इंडिकस" रखा गया है। 

हाल ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भारत की गीता सभरवाल को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक(UN रेसीडेंट को-ऑर्डिनेटर) के रूप में नियुक्त किया है।

हाल ही दिग्गज भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने पेशेवर स्क्वैश से संन्यास लेने की घोषणा की है।

प्रतिष्ठित उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा को वर्ष 2021 के लिए प्रतिष्ठित कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

हाल ही केंद्र सरकार ने ‌निधि एस जैन को कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआई) का मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) नियुक्त किया है।

हाल ही गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई द्वारा 'हेवेनली आइलैंड्स ऑफ गोवा' नामक पुस्तक का विमोचन किया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments