आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

26 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 25 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 24 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 23 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 



23 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स 

23 फरवरी को 'संत गुरु रविदास' की 647वीं जयंती मनाई गई है।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 'संत रविदास' की प्रतिमा का अनावरण किया है।

अमेरिका की एक प्राइवेट कंपनी ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक स्पेसक्राफ्ट लैंड किया है।
• अमेरिका की ह्यूस्टन बेस्ड प्राइवेट कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स का लैंडर ओडिसियस चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड हुआ है।

नई दिल्ली में एशियन ट्रैक सायकलिंग चैंपियनशिप 2024 शुरू हुई है।

हाल ही में त्रिपक्षीय अभ्यास दोस्ती-16 मालदीव में शुरू हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को नई दिल्ली में ग्लोबल टेक्सटाइल एक्सपो-भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन करेंगे।

राष्ट्रपति के द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पूर्व एमडी एवं सीईओ ए.एस. राजीव को नया सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है।

हाल ही में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हुआ हैं।

दिग्गज पार्श्व गायक सुरेश वाडकर को 'गणसमरागिनी लता मंगेशकर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया हैं।

भारत और ओमान के बीच अभिलेखागार के क्षेत्र में सहयोग करने पर समझौता किया गया है।

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं।


24 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स
 

24 फरवरी को 'केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस 2024' मनाया गया है।

भारत की सबसे बड़ी रक्षा उपकरण प्रदर्शनी पुणे के पास मोशी में शुरू हुई है।

महाबिज- 2024 का आयोजन ‌दुबई में 24-25 फरवरी को किया जाएगा।

भारत और अमेरिका देश के बीच वाणिज्य दूत स्तर का '11वां द्विपक्षीय संवाद' हुआ है।

मशहूर अभिनेता अशोक सराफ को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया हैं।

दिल्ली में राष्ट्र सार्वजनिक स्वास्थ्य भारत सम्मेलन 2024 का आयोजन किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की 28वीं बैठक की अध्यक्षता की है।

भारतीय मूल की 'लीना नायर' को टाइम्स मैगजीन में 'पर्सन ऑफ द ईयर' में जगह मिली हैं।

हाल ही में 'असम' राज्य सरकार ने मुस्लिम विवाह और तलाक़ पंजीकरण अधिनियम, 1935 को समाप्त कर दिया है।


25-26 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स 

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में एक दिवसीय पर्पल फेस्ट शुरू हुआ है।

हाल ही में रक्षा सुरक्षा कोर(DSC) ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया है।

हाल ही में ट्यूनीशिया देश के पूर्व राष्ट्रपति मोंसेफ मरजौकी को आठ वर्ष के कारावास की सजा हुई है।

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अटुकल पोंगल पर्व मनाया गया है।

स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 का आयोजन शुरू हुआ है।

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने मुंबई में 'बिट्स पिलानी' के एक अत्याधुनिक परिसर का उद्घाटन किया हैं। 

NTPC रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड की पहली सौर परियोजना 'राजस्थान' राज्य में शुरू की गई है।

हाल ही में फिल्म निर्माता कुमार साहनी का निधन हो गया है।

राजस्थान के जैसलमेर में डेजर्ट फेस्टिवल 2024 शुरू हुआ है।

जैसिंथा कल्याण भारत की पहली महिला पिच क्यूरेटर बनीं हैं।

IIT गुवाहाटी ने भारत का सबसे बड़ा रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (RPTO) लॉन्च किया है।

उत्तर प्रदेश राज्य का पहला 'कछुआ संरक्षण रिजर्व' गोंडा जिले में स्थापित किया जाएगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments