आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स। 23 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स। 22 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स। 21 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स।

 

 


21 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स

21 मार्च को 'विश्व वानिकी दिवस' मनाया जाता है।

फिनलैंड ने लगातार सातवीं बार दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

उत्तर प्रदेश के आयोध्या शहर में पहला ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का उद्घाटन किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप महाकुंभ का उद्घाटन किया है।

हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

राष्ट्रीय पुरालेखपाल समिति की 47वीं बैठक श्रीनगर में आयोजित की गई है।

हाल ही में ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (ग्रिड-इंडिया) को मिनीरत्न श्रेणी-I केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम का दर्जा प्राप्त किया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म 'त्रिनेत्र 2.0' (Trinetra 2.0) का शुभारंभ किया है।


22 मार्च 2024 करंट अफेयर्स

22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस’ मनाया जाता है।

चौथे शंघाई सहयोग संगठन स्टार्टअप फोरम का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ ने भारत को अपने डिजिटल इनोवेशन बोर्ड का सह-अध्यक्ष चुना है।

INS तिर और INS सुजाता भारत, मोजाम्बिक, तंजानिया (IMT) के ''ट्राई लेटरल (ट्रिलैट) अभ्यास" के आगामी दूसरे संस्करण में भाग लेंगे।

प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना डॉ. उमा रेले को महाराष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है।

वॉन गेथिंग, यूरोपीय देश के पहले अश्वेत नेता बने हैं।

राष्ट्रीय कैडेट कोर(NCC) और न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने संपूर्ण भारत में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग पर जागरूकता बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

अरविंद कपिल को पूनावाला फिनकॉर्प के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

आरबीआई ने एडवांस इंटरेस्ट रेट कर कुछ नियमों का पालन न करने पर डीसीबी बैंक और तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक पर जुर्माना लगाया है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

23 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स 

अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया की एसएसएन- एयूकेयूएस (SSN-AUKUS) पनडुब्बियों के निर्माण के लिए एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

शहीद दिवस: 23 मार्च
• भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है।

वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो(एफएसआईबी) ने गिरिजा सुब्रमण्यम को न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी का सीएमडी चुना है।

हाल ही ‌प्रधानमंत्री नरेन्द्र ‌मोदी को अपनी भूटान यात्रा पर भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक द्वारा भूटान के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया गया है तथा ‌भारत द्वारा अगले 5 वर्षों के लिए सहायता को दोगुना कर ₹10,000 करोड़ करने की घोषणा की है।

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ ने भारत को अपने डिजिटल इनोवेशन बोर्ड के सह-अध्यक्ष के रूप में चुना है।

हाल ही में ‌जारी एक नए अध्ययन के अनुसार, भारत का सौर कचरा 2030 तक 600 किलोटन तक पहुंच सकता है।

भारत के ‌ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन की उपलब्धियों के लिए इसरो को एविएशन वीक लॉरेट्स अवार्ड प्रदान किया गया है।
• अमेरिका में भारतीय दूतावास में उप राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने इसरो की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।

23 मार्च को, भारतीय नौसेना ने समुद्री सुरक्षा गतिविधियों की अपनी 100-दिवसीय अवधि समाप्त की है।
ये गतिविधियां 23 दिसंबर से शुरू हुए ऑपरेशन संकल्प के तहत की गईं।


24 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स 

24 मार्च : विश्व क्षय रोग दिवस / तपेदिक / टीबी

एसएंडपी ग्लोबल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.8% कर दिया है।

गत माह फरवरी 2024 में वेनेजुएला, भारत का पांचवां सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है।
वेनेजुएला दुनिया का सबसे बड़ा प्रमाणित तेल भंडार (300 अरब बैरल) वाला देश है।

हाल ही मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में ‌भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आगजनी की घटना हुई है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मटर की एक नई बीमारी की खोज की है। ‌इस बीमारी को “विट्चेस ब्रूम” नाम दिया गया है, जो रोगज़नक़ 'कैंडिडैटस फाइटोप्लाज्मा एस्टेरिस' (16SrI) से जुड़ा है।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल को आगामी पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय टीम के ध्वजवाहक तथा मैरी कॉम को शेफ डे मिशन के रूप में नामित किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले में 2002 के धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।
• अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते गिरफ्तार होने वाले पहले मुख्यमंत्री बने हैं।

एमवी राव को 2023-24 के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments