आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

22 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 21 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 20 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 19 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 



19 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स 

20 फरवरी को 'पेंगुइन जागरूकता दिवस' मनाया जाएगा।

77वें BAFTA अवार्ड्स 2024 में 'ओपनहाइमर' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड जीता है।

'लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी' ने थल सेना के नए उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में फ्रांस को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।

IREDA और 'पंजाब नेशनल बैंक' के बीच अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के सह- वित्तपोषण के लिए समझौता हुआ है।

निवेश और धोखाधड़ी वाली योजनाओं पर जागरूकता फैलाने के लिए IEPFA और 'डीबीएस बैंक' ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

भारत-जापान एक्ट ईस्ट फोरम की सातवीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

हाल ही में 'जम्मू-कश्मीर' में एक नई मेमू और डीएमयू ट्रेन चलाई जाएगी।

रामजी गोंड स्मृति स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय की स्थापना हैदराबाद में की जाएगी।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का चौथा संस्करण गुवाहाटी में शुरू हुआ है।

इसरो ने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 'युविका 2024' प्रस्तुत किया है।

प्रदीप कुमार सिन्हा ICICI बैंक के गैर-कार्यकारी अंशकालिक अध्यक्ष बने हैं।

महाराष्ट्र के धुले जिले में पहला बाल अनुकूल पुलिस स्टेशन खोला गया है।

भारत ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 का खिताब अपने नाम किया है।
• भारत ने पहली बार बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक ‌जीता है।


20 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स 

हाल ही में नेपाल देश में 'राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस' मनाया गया है।

श्रीलंका में 'भारतीय आवास परियोजना' के अंतर्गत 1,300 घरों के निर्माण का औपचारिक शुभारंभ हुआ है।

अरुणाचल प्रदेश राज्य ने अपना 38वां राज्य दिवस मनाया है।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में केला-उत्सव 2024 का आयोजन किया गया है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के संबलपुर में भारत के पहले स्किल इंडिया सेंटर का उद्घाटन किया है।

भौतिकशास्त्र वैज्ञानिक अदिति सेन डे को प्रतिष्ठित 'घनश्यामदास बिड़ला पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा।

अरुणाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री चाउना मैन ने भारत लोक संगीत-अरुणाचल उत्सव 2024 के 'लोगो' का अनावरण किया है।

छत्तीसगढ़ राज्य में 'पीएम श्री योजना' का शुभारंभ हुआ है।

केवीएस मनियन को कोटक महिंद्रा बैंक के संयुक प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रख्यात लेखक और कांग्रेस नेता शशि थरूर को फ्रांस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवेलियर डे ला लीजन डी' होनूर से सम्मानित किया गया है।

बॉलीवुड अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन हुआ है।

क्रिकेटर शुभमन गिल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब के स्टेट आइकॉन बने है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'हिमालयन बास्केट' लॉन्च किया है।



21 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स 

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील फली एस. नरीमन' का निधन हो गया है।

दिल्ली में उर्दू हेरिटेज फेस्टिवल 2024 का आयोजन 22 से 25 फरवरी तक किया जाएगा।

भारत और ग्रीस ने अपने ‌द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुना करने पर सहमत हुए है।

पंजाब विश्वविद्यालय ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 में पुरुषों के बास्केटबॉल में गोल्ड मेडल जीता है।

हाल ही में दिल्ली में मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता 2024 शुरू हुई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 'डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक पहल' (Global Initiative on Digital Health- GIDH) की शुरुआत की है।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 'खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024' के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया है।

भारत के तेलंगाना राज्य में सबसे बड़े जनजातीय त्योहार 'सम्मक्का-सरक्का मेदारम जथारा' का शुभारंभ हुआ है।

अनुश अग्रवाल ने भारत का पहला पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया है।

प्रख्यात रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का निधन हुआ हैं।

महाराष्ट्र राज्य की विधानसभा ने मराठा आरक्षण विधेयक पारित किया है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को दादासाहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है।

बांग्लादेश में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 'अमर एकुशी' मनाया गया है।

स्वीडिश फ़ोटोग्राफ़र 'एलेक्स डॉसन' ने 'अंडरवॉटर फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2024' का पुरस्कार जीता है।


22 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स 

लद्दाख में विश्व प्रसिद्ध पैंगोंग त्सो झील पर पहली 'फ्रोजेन लेक मैराथन' (Ladakh Frozen Lake Marathon) का आयोजन किया गया है।

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने आयुष समग्र कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड जारी करने में महाराष्ट्र का कोल्हापुर जिला अग्रणी बना है।

एम्स और 'IIT दिल्ली' ने रोगियों के लिये प्रत्यारोपण सर्जरी बेहतर बनाने की दिशा में साझेदारी की है।

भारत सरकार ने 'अंतरिक्ष क्षेत्र' में 100% FDI को मंजूरी दी है।

उत्तर प्रदेश राज्य का पहला कछुआ संरक्षण रिजर्व गोंडा जिले में स्थापित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के खजुराहो में 'विश्व प्रसिद्ध खजुराहो नृत्य महोत्सव' शुरू हुआ है।

श्रीलंका के कोलंबो में 01 मार्च से 'अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव' आयोजित किया जाएगा। 

PhonePe ने अपना नया ऐप स्टोर Indus App Store लॉन्च किया है। 

जर्मनी के स्टार फुटबॉलर एंड्रियास ब्रहमे का निधन हो गया है।

मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने बैग लैस स्कूल पहल की शुरुआत की है।

उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल शो 2024 का मेजबान बना है।

माल्टा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला 119वां देश बना है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments