आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 17 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 16 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 15 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 



15 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 'केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड' (CBSE) का ऑफिस स्थापित किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में 'भारत मार्ट' का शिलान्यास किया है।

पहले डिजिटल इंडिया फ्यूचरस्किल्स शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन गुवाहाटी में किया गया है। 

बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन अबू धाबी में किया गया है। 

असम के काजी नेमू(Kaji Nemoo) फल को राज्य के राजकीय फल के रूप में मान्यता दी गई है।

AIको बढ़ावा देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने फॉल्कन फाउंडेशन की शुरुआत की है।

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शामर जोसेफ को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (जनवरी 2024) चुना गया है।

संतोष ट्रॉफी 2024 का आयोजन अरूणाचल प्रदेश राज्य में किया गया है।

कोयला मंत्रालय ने 'गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस' में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

AFC एशिया कप 2023 का खिताब 'क़तर' देश ने जीता है।

RBI के केंद्रीय निदेशक बोर्ड की 606वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई है।

ओडिशा राज्य सरकार ने 'स्वयं' (SWAYAM) योजना लॉन्च की है।

लेबनानी न्यायाधीश नवाफ़ सलाम को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। 

APAAR पर राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। 

हाल ही में त्रिनिदाद और टोबैगो देश में आपातकाल की घोषणा की गई है। 


16 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स 

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बिहार में नवनिर्मित कालूघाट अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन टर्मिनल का उद्घाटन किया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज ने अपना 125वां स्थापना दिवस मनाया है।

INS जटायु, लक्षद्वीप में अपना नौसैनिक बेस बनाएगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और गति शक्ति विश्वविद्यालय, वडोदरा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड(Electoral Bond) की वैधता पर रोक लगा दी है।

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने "हमरो संकल्प, विकसित भारत पुष्पित सिक्किम" कार्यक्रम की शुरुआत की है।

भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी 'संजय कुमार जैन' ने IRCTC के प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया है।

IIT जम्मू ने ध्वनि-आधारित एंटी-ड्रोन सिस्टम विकसित किया है।

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पर राष्ट्रीय सम्मेलन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित किया गया।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ से निलंबन हटा दिया है।


17 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स 

भारत में पहला फ्रेंच फिल्म महोत्सव कोलकाता में शुरू हुआ है।

इसरो आंध्रप्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इनसैट-3डीएस को प्रक्षेपित करेगा।

भारत ने अपने ओपन-सोर्स DPI को साझा करने के लिए कोलंबिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

प्रबोवो सुबियांतो (Prabowo Subianto) इंडोनेशिया देश के नए राष्ट्रपति बने हैं।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन के डैशबोर्ड पर 'सिटीज़न कॉर्नर' का शुभारंभ किया है।

ऑपरेशन 'नन्हे फ़रिश्ते' के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल ने 549 से अधिक बच्चों को फिर से परिवार से मिलाया है।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खासी हिल के स्वतंत्रता सेनानी यू तिरोत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया है।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में 16वीं विश्व समाजिक मंच की बैठक हुई है।

निखिल जोशी ने बोइंग डिफेंस इंडिया के प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया है।

स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में पांच सौ विकेट लेने वाले अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बने है।

भारत और नेपाल के केंद्रीय बैंकों ने UPI-NPI को जोड़ने के लिए समझौता किया है।

ली निंग श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैलेंज 2024 के महिला एकल में ईशा रानी बरुआ ने गोल्ड मेडल जीता है।

राजस्थान में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का शुभारंभ हुआ है।

साउथ इंडियन बैंक ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी बैंक का पुरस्कार जीता है।

हाल ही में मशहूर अभिनेत्री और फिल्म निर्माता 'कविता चौधरी' का निधन हुआ है।


18 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स 

37 वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला’ हरियाणा के फरीदाबाद में सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न हुआ है।

भारत ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 का खिताब जीता है।

ज्योति याराजी ने एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में 60 मीटर बाधा दौड़ में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता है।

मिलन अभ्यास का 12वां संस्करण विशाखापत्तनम में आयोजित जाएगा।

उत्तराखंड हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस देने वाला भारत का पहला राज्य बनेगा।

संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।

हाल ही में मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता रेटिंग में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शीर्ष स्थान पर रहे है।

दिल्ली, भारत का सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों वाला शहर है।

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने ‘क्वाड बिल’ पेश किया है।

बेंगलुरु ओपन एटीपी चैलेंजर टूर 2024 में पुरुष डबल्स ट्रॉफी रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने जीती है।

विश्व व्हेल दिवस : 18 फरवरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल में श्री कल्कि धाम का शिलान्यास किया है।

मैच फिक्सिंग के आरोप में ICC ने रिजवान जावेद पर साढ़े 17 साल का प्रतिबंध लगाया है।

हाल ही में ग्रीस देश ने समलैंगिक विवाह को वैध घोषित किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘वन मित्र योजना’ और उससे जुड़े पोर्टल का उद्घघाटन किया है।


SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments