आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

14 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 13 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 12 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 11 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 



11 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स 

2047 तक भारत को एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम के नेतृत्व में नीति आयोग ने चार प्रमुख शहरों- मुंबई, सूरत, वाराणसी और विजाग के आर्थिक परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करते हुए उनके लिए व्यापक आर्थिक योजनाएँ विकसित की हैं।

हाल ही में श्रीलंका और मॉरीशस में UPI और RuPay कार्ड का शुभारंभ किया गया है।

संस्कृति मंत्रालय ने हैदराबाद में संगीत नाटक अकादमी के क्षेत्रीय केंद्र के स्थापना करने की घोषणा की है,जिसे दक्षिण भारत सांस्कृतिक केंद्र के नाम से जाना जाता है।

फिनलैंड के राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व प्रधान मंत्री अलेक्जेंडर स्टब ने जीत हासिल की है।

हाल ही पेटीएम ई-कॉमर्स ने खुद को पाई प्लेटफॉर्म के रूप में रीब्रांड किया है तथा साथ ही कंपनी ने बिट्सिला का अधिग्रहण किया है।

CSK ने आईपीएल 2024 से पहले गल्फ एयर कैरियर एतिहाद एयरवेज को आधिकारिक स्पांसर बनाया है।
साथ ही ‌चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक तौर पर आगामी आईपीएल 2024 सीज़न के लिए कैटरीना कैफ को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है।

हाल ही में भारत सरकार ने 20 से अधिक श्रेणियों में आधुनिक प्रभावशाली लोगों और रचनाकारों के असाधारण योगदान का सम्मान करने के लिए ‘राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार’(‘नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड’) की शुरुआत की है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर ब्याज दर को मामूली बढ़ाकर 8.25% करने का फैसला किया है।

राज्यसभा ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित तीन विधेयकों को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए आरक्षण के मुद्दों को संबोधित करना और केंद्र शासित प्रदेश में एससी और एसटी की मौजूदा सूचियों को संशोधित करना है।

हाल ही नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने भारत की एकमात्र परिचालन ट्राइसर्विस कमांड, अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) की महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न की है, जहां उन्होंने ‌अंडमान और निकोबार कमांड में अंडरवाटर हार्बर रक्षा और निगरानी प्रणाली का उद्घाटन किया।

सिंधु गणपति को दक्षिणी रेलवे की पहली ट्रांसवुमन ट्रैवलिंग टिकट परीक्षक (टीटीई) के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने “महिलाओं के लिए विज्ञान-एक प्रौद्योगिकी और नवाचार (SWATI)” पोर्टल लॉन्च किया है, जिसका लक्ष्य STEMM(विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित और चिकित्सा) में भारतीय महिलाओं और लड़कियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक ऑनलाइन पोर्टल बनाना है।

हाल ही कलाकार ए.रामचंद्रन का निधन हुआ है।

हाल ही ‌इसरो अध्यक्ष एस.सोमनाथ को के.पी.पी. नांबियार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

हाल ही ‌विश्व मैराथन रिकॉर्ड धारक केल्विन किप्टम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

प्रतिवर्ष 11 फरवरी को विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रसिद्ध यूनानी चिकित्सक और दूरदर्शी हकीम अजमल खान की जयंती मनाई जाती है, जिन्होंने यूनानी चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 


जम्मू कश्मीर में दूसरा 'सरस आजीविका मेला' शुरु हुआ है।

मेघालय राज्य में तीन दिवसीय 'व्यापार मेला' सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।



12 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 'मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन' (MDA) अभियान शुरू किया है।

हाल ही में 'स्टीलबर्ड' दुनिया की सबसे बड़ी हेलमेट उत्पादक कंपनी बनी है।

नेपाल देश के तमांग समुदाय ने 'सोनम लोसार' के अवसर पर नया साल मनाया है।

'अजय कुमार चौधरी' को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के गैर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। 

टेनिस के पुरूष एकल में 'सुमित नागल' ने चेन्नई ओपन एटीपी चेलेंजर ट्रॉफी जीती है।

अजय कुमार चौधरी को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के गैर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में रेल, सड़क और पेयजल परियोजनाओं का शुभारंभ किया है।

संगीत नाटक अकादमी हैदराबाद में 'दक्षिण भारत सांस्कृतिक केंद्र' स्थापित करेगी।

'भारतीय नौसेना का वार्षिक मरम्मत सम्मेलन 2024' मुंबई में संपन्न हुआ है।

सुत्तूर यात्रा महोत्सव 2024 कर्नाटक राज्य के मैसूर में शुरू हुई है।

IREDA और IIT भुवनेश्वर ने स्वच्छ ऊर्जा नवाचार के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

दिल्ली में 57वीं स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली का आयोजन किया गया है।

मसाला ब्रांड KPG ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।



13 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स 

अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस: 13 फरवरी

गुजरात के अहमदाबाद में 'गांधीनगर प्रीमियर लीग 2024' का आयोजन किया गया है।

हाल ही में भारत में सामुदायिक रेडियो के 20 वर्ष पूरे हुए है।

75वीं स्ट्रेंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2024 में अमित पंघाल ने गोल्ड मेडल जीता है।

हाल ही में अलेक्जेंडर स्टब फिनलैंड के राष्ट्रपति का चुनाव जीते हैं।

हाल ही में क़तर देश ने आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा किया हैं।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने नया वर्किंग लॉ बिल पेश किया है।

एम्स, नई दिल्ली ने एम्स लिवरपूल कोलैबोरेटिव सेंटर फॉर ट्रांसलेशनल रिसर्च इन हेड एंड नेक कैंसर के लिए लिवरपूल विश्वविद्यालय के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

हाल ही में कोलकाता के न्यू टाउन स्थित स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप में 'रोजगार मेले' का आयोजन किया गया है।

गठिया रोग को लेकर 'एम्स' नई दिल्ली और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के बीच समझौता हुआ है।

हाल ही में हिंदी और मैथिली की प्रख्यात लेखिका 'उषा किरण खान' का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।

उत्तर प्रदेश में पहली बार 'सेमीकंडक्टर नीति' लागू की गई है।

पथुम निसांका वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर बने हैं।

बिहार विधानसभा के नए स्पीकर 'नंद किशोर यादव' बने हैं।



14 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स

विश्व की पहली 'हवाई टैक्सी' सेवा का शुभारंभ दुबई में किया गया है।

जर्मनी के अनुसंधानकर्ताओंने 'बाल्टिक सागर' में लगभग 1 किलोमीटर लंबी पत्थर की दीवार की खोज की है। 

अन्ना विश्वविद्यालय में दो दिवसीय 'सामुदायिक रेडियो सम्मेलन 2024' का आयोजन किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून में देश के पहले 'CDS जनरल बिपिन रावत' की प्रतिमा का अनावरण किया है।

मलेशिया में 'बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024' आयोजित की गई है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 'Rupay कार्ड' लॉन्च किया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने 11 शक्ति इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम्स
खरीदने के लिए 'भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड' के साथ अनुबंध किया है।

अंडर-19 नेशनल स्कूल गेम मार्शलआर्ट गतका चैंपियनशिप 2024 में 'मनदीप कौर' ने 'गोल्ड मेडल' जीता है।

'36वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला' हैदराबाद में आयोजित किया गया है।

रणजीत कुमार अग्रवाल इंस्टीट्यूट्सऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के 72वें अध्यक्ष बने हैं।

हाल ही रिलायंस इंडस्ट्रीज 20 लाख करोड़ का मार्केट कैपिटलाइजेशन पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी है। 

ओडिशा के 'गुप्तेश्वर वन' को राज्य का चौथा जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है।

UAEमे आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में भारत को प्रतिष्ठित 'नौवां गोवटैक प्राइज' प्रदान किया गया है। 

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 300 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments