आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

10 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 9 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 8 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 7 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 




7 फरवरी 2024‌ करेंट अफेयर्स 

हाल ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जेवर में आगामी नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास आदियोगी शिव की 242 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को नए सेना उप प्रमुख(वाइस चीफ) के रूप में नियुक्त किया गया है। 

हाल ही मोदी एंटरप्राइजेज की चेयरपर्सन डॉ. बीना मोदी को प्रतिष्ठित ‘आउटस्टैंडिंग बिजनेस वुमन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विद्युत मंत्रालय के अधीन महारत्न ‌सीपीएसयू , आरईसी लिमिटेड को सतत वित्त के लिए एसेट ट्रिपल ए अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ग्रीन बॉन्ड – कॉर्पोरेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

हाल ही भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में प्रतिष्ठित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूजीएस) को संबोधित किया हैं।

हाल ही ‌ईरान ने पर्यटन और वैश्विक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा आवश्यकताओं को समाप्त कर दिया है।

भारत सरकार ने ‌सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 1643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ (फेंसिंग) लगाने का निर्णय लिया है। 

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा त्रिपुरा के अगरतला में दिव्य कला मेला 2024 का आयोजन किया गया है।

राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को राजस्थान के नए महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने ‌राष्ट्रीय रोपवे कार्यक्रम ‘पर्वतमाला’ के तहत 40 रोपवे परियोजनाओं के लिए एनएचएआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 की थीम – “विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक” का अनावरण किया है।

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने पुणे के डिफेंस लिटरेचर फेस्टिवल “कलाम एंड कवच” में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड नेशनल सिक्योरिटी” नामक पुस्तक का अनावरण किया है।

अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति के रूप में नायब बुकेले पुनः निर्वाचित हुए हैं।

तेलंगाना फुटबॉल एसोसिएशन, हैदराबाद में फीफा विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करेगा।

वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 में भारत का राजकोषीय घाटा, GDP का 5.4% तक पहुंच जाएगा, जो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित सरकार के 5.1% के लक्ष्य से अधिक है।

आईआरसीटीसी ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामायण सर्किट ट्रेन शुरू की है ‌जो रामायण से जुड़े पवित्र स्थानों से होकर गुजरता है।

प्रधान मंत्री मोदी ने गोवा में ओएनजीसी द्वारा विकसित एकीकृत समुद्री जीवन रक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया है।

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने ‌भारत में मियो ओका
 को एडीबी की कंट्री निदेशक नियुक्त किया है।

DoNER ने नई दिल्ली में ‘उत्तर-पूर्व सम्मेलन’ का आयोजन किया है।

राष्ट्रीय ब्लैक एचआईवी/एड्स जागरूकता दिवस : 7 फरवरी


8 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही टाटा समूह ने 30 लाख करोड़ रूपए का मार्केट कैप हासिल किया है जो यह आंकड़ा पार करने वाला पहला भारतीय समूह बना है।

हाल ही ‌प्रसिद्ध कश्मीरी कवि और पत्रकार फारूक नाजकी का निधन हुआ है।

वित्तीय सेवाओं के लिए गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT सिटी) के नियामक प्राधिकरण ने यूएई के ADIA को फंड स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के अनुसार भारत 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ा तेल मांग वृद्धि चालक बन जाएगा।

कज़ाख राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने ओल्ज़ास बेक्टेनोव को नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया है।

हाल ही ‌चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और डॉ. भारती प्रवीण पवार ने महाराष्ट्र और गुजरात में मोबाइल स्वास्थ्य सेवा "किलकारी कार्यक्रम" और मोबाइल अकादमी का उद्घाटन किया है ।

हाल ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जस्पे, ज़ोहो और डिसेंट्रो को भुगतान एग्रीगेटर व्यवसाय के लिए मंजूरी प्रदान की है।

नीति आयोग और किंगडम ऑफ़ नीदरलैंड ने ‌संयुक्त रूप से ‘मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों में परिवहन ईंधन के रूप में एलएनजी’ रिपोर्ट जारी की है।  

ग्रैंड मास्टर वेई यी ‌ने 2024 टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में जीत हासिल की है।  

नीमा सरीखानी को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर पीपुल्स च्वाइस अवार्ड 2023 मिला है। उन्हें यह सम्मान बर्फ पर सो रहे ध्रुवीय भालू की तस्वीर के लिए मिला है।

तेलंगाना सरकार ने ‌विदेशों में रहने वाले तेलंगाना नागरिकों के लिए अमेरिका और विदेश में युवाओं के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने की घोषणा की है।

विश्व बैंक की लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स (एलपीआई) रिपोर्ट 2023 में भारत 139 देशों में से 38वें स्थान पर रहा है।
• यह प्रगति 2018 में 44 और 2014 में 54 के अपने पिछले स्थान से एक बड़ी छलांग को दर्शाती हैं।

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) स्टेडियम का नाम बदलकर निरंजन शाह स्टेडियम रखा जाएगा।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‌दिल्ली में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है।


प्रसिद्ध गणित शिक्षक और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को संयुक्त अरब अमीरात सरकार(यूएई) का ‘गोल्डन वीज़ा’ पुरस्कार दिया गया है।

उत्तराखंड राज्य समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला ‌भारत पहला राज्य बना है।



9 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स

नवीन ताहिलयानी को टाटा डिजिटल का नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया गया है।

हाल ही में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने EdCIL विद्यांजलि छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया है।

चीन ने रॉस सागर में इनएक्सप्रेसिबल द्वीप पर स्थित अपने नवीनतम अंटार्कटिक अनुसंधान स्टेशन, क्विनलिंग स्टेशन का अनावरण किया है। 
• यह अंटार्कटिका में चीन का पांचवां अनुसंधान स्टेशन हैं।

एलआईसी म्यूचुअल फंड ने रवि कुमार झा को प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है।

एम्स (नई दिल्ली) ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सीडीएसी), पुणे के सहयोग से भारत में स्तन और डिम्बग्रंथि के कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए एक एआई प्लेटफॉर्म iOncology.ai का अनावरण किया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत: कृषि रक्षक पोर्टल, सारथी पहल, शिक्षण प्रबंधन प्रणाली (LMS) नामक प्रमुख पहलों की शुरुआत की है। 

हाल ही संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी किया है।

हाल ही ‌कैबिनेट ने 96,317 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के साथ आगामी दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी को स्वीकृति प्रदान की है।

हाल ही SBI ने फ्लाईवायर के साथ साझेदारी की है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने खराब या सीमित इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भुगतान की सुविधा के लिए ई-रुपया लेनदेन के लिए ऑफ़लाइन कार्यक्षमता शुरू करने की घोषणा की है।

हाल ही में रतन टाटा ट्रस्ट ने दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी क्षेत्र में भारत के पहले एडवांस लघु पशु अस्पताल (Small Animal Hospital) के उद्घाटन की घोषणा की है।

टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2023 में सबसे कम ट्रैफिक के मामले में लंदन शीर्ष पर है जबकि सबसे भीड़भाड़ वाले शहर के रूप में बेंगलुरु का दूसरे स्थान पर है।

इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड (आईएफएबी) पेशेवर फुटबॉल में सिन-बिन से जुड़े परीक्षणों के रूप में एक नया ‌अतिरिक्त कार्ड- ब्लू कार्ड शुरू करने की योजना बना रहा है।

पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को देश की प्रगति में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न प्रदान किया गया है।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंब-पठियार में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का नेतृत्व किया है।

9 फरवरी, 2024 को बाबा आमटे की 16वीं पुण्य तिथि है, जो भारत के सामाजिक सुधारक और सामाजिक कार्यकर्ता के इतिहास में एक महान व्यक्तित्व थे। 

हाल ही भारत और रूस ने 2008 के अंतर-सरकारी समझौते में संशोधन करने वाले एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए है। यह समझौता कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना स्थल पर अतिरिक्त परमाणु रिएक्टरों के निर्माण और भारत में नए स्थानों पर रूस द्वारा डिजाइन किए गए परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के विकास पर केंद्रित है

आईआईटी मद्रास और म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड ने भारत का पहला 155MM स्मार्ट गोला बारूद के विकास के लिए समझौता किया है।

12-14 फरवरी तक दुबई में होने वाले 2024 विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में भारत, तुर्किये और कतर को सम्मानित अतिथि के रूप में नामित किया गया है।

प्रसिद्ध संगीतकार प्यारेलाल शर्मा को लक्ष्मीनारायण अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Google ने अपने chatbot, ‌जिसे Bard के नाम से जाना जाता था,को Gemini के रूप में पुनः ब्रांड किया है।

नासा ने रहने योग्य क्षेत्र में स्थित एक सुपर-अर्थ की खोज की है ‌जिसका नाम TOI-715 b है।


10 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स

विश्व दलहन दिवस: 10 फरवरी 

महासागरों और वायुमंडल का अध्ययन करने के लिए नासा ने प्लैंकटन, एरोसोल, क्लाउड, महासागर पारिस्थितिकी तंत्र (पीएसीई) मिशन लॉन्च किया है।

हाल ही सिक्किम राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने वाला पहला पूर्वोत्तर राज्य बना है।

तमिलनाडु के एमएसएमई मंत्री ‌टी एम अनबरसन ने स्टार्टअप्स की सहायता के लिए ‘स्मार्ट कार्ड’ का अनावरण ‌किया है।

SAFF महिला अंडर-19 चैंपियनशिप में भारत और बांग्लादेश संयुक्त विजेता घोषित किया गया है।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: 10 फरवरी

संयुक्त अरब अमीरात में '11वें विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024' का आयोजन 12 फरवरी से 14 फरवरी, 2024 तक किया जाएगा।

नई दिल्ली में 'सुशासन महोत्सव 2024' का आयोजन किया गया है।

भारत और रवांडा की पहली संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक 'किगाली' में शुरू हुई है।

हाल ही में 'CSIR-NISCPR' ने अपना तृतीय स्थापना दिवस मनाया है।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने नई दिल्ली में "रोड टू पेरिस 2024: चैंपियनिंग क्लीन स्पोर्ट्स एंड यूनाइटिंग फॉर एंटी-डोपिंग" सम्मेलन का आयोजन किया है।

'विश्व पुस्तक मेला 2024' का आयोजन 10 फरवरी से 18 फरवरी तक नई दिल्ली में किया गया।

अरूणाचल प्रदेश राज्य में तवांगचू टाइड्स इंटरनेशनल कयाकिंग चैंपियनशिप 2024 सम्पन्न हुई है।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऑफिशियल स्पांसर के लिए विमानन कंपनी 'इतिहाद एयरवेज' के साथ समझौता किया है।

इस वर्ष खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 का शुभंकर 'अष्टलक्ष्मी' है।

एयरबस कंपनी ने भारत की 'डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज' कंपनी को विमान दरवाजे का सबसे बड़ा निर्यात ऑर्डर दिया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments