आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2024 । जनवरी 2024 । राजस्थान करेंट अफेयर्स

 
Rajasthan Current Affairs 2024


Rajasthan Current Affairs 2024

January 2024 Rajasthan Current Affairs 

हाल ही सुधांश पंत उषा शर्मा के स्थान पर राजस्थान के नए मुख्य सचिव बने है।

गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1 जनवरी से बीपीएल कार्डधारकों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की।
• सब्सिडी उन लाभार्थी महिलाओं के खाते में स्थानांतरित की जाएगी, जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के अंतर्गत आती हैं और जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) कार्डधारक है।
योजना का नाम अब इंदिरा गांधी सिलेंडर सब्सिडी योजना से बदलकर रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY)
शुरू:- 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के बलिया से।
उद्देश्य:- ग्रामीण तथा वंचित परिवारों को स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन जैसे LPG उपलब्ध कराना।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने 2017 में मसौदा समिति द्वारा तैयार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण नियम-1995 के तहत कॉन्टिनजेंसीय प्लान (आकस्मिक योजना) को लागू करने में राज्य सरकार की विफलता को गंभीरता से लिया है।
बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और ओडिशा सहित 15 राज्यों ने व्यापक आकस्मिक योजनाएँ तैयार कर उन्हें लागू किया है।
एक गैर-सरकारी संगठन दलित मानवाधिकार केंद्र समिति (DMKS) ने भी 2017 में जाति-आधारित हिंसा के पीड़ितों को राहत और पुनर्वास, अतिरिक्त वित्तीय सहायता, गवाहों की सुरक्षा के प्रावधानों के साथ कॉन्टिनजेंसीय प्लान का एक ड्रॉफ्ट सौंपा था। वहीं पीड़ित की मदद के लिये निगरानी तंत्र विकसित करने की मांग की थी।

5 रामसर स्थल
• हाल ही में राजस्थान सरकार ने राज्य में 5 आर्द्रभूमियों को रामसर स्थलों के रूप में विकसित करने के लिये केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है।
• राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण ने जोधपुर में खिंचन पक्षी अभयारण्य, जयपुर में चंदलाई, कोटा में कनवास पक्षी विहार, बीकानेर में लूणकरणसर और उदयपुर ज़िले में मेनार झील का प्रस्ताव दिया है।
• इससे पहले सांभर झील को 1990 में और केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान को 1981 में रामसर स्थल के रूप में घोषित किया गया था।

आर्द्रभूमि पर रामसर कन्वेंशन
यह एक अंतर-सरकारी संधि है, जिसे 2 फरवरी, 1971 को कैस्पियन सागर के दक्षिणी तट पर स्थित ईरानी शहर रामसर में अपनाया गया था।
भारत में यह 1 फरवरी, 1982 को लागू किया गया, जिसके तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमियों को रामसर स्थल के रूप में घोषित किया गया।
2023 तक, भारत में कुल 75 रामसर स्थल हैं।

उप मुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता (17 वर्ष आयु छात्रा संवर्ग) का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को राज्य से जुड़े मामलों में जांच के लिए राज्य सरकार से सामान्य सहमति की अनुमति दी है।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर में आयोजित पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षकों के 58वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लिया।

पारंपरिक टांकाओं का आधुनिक अद्यतन
• शुष्क क्षेत्र में जल की कमी से निपटने के लिये, केंद्र ने निकट कंक्रीट के पक्के कुंड का निर्माण करने के लिये पश्चिमी राजस्थान की पारंपरिक वर्षा जल संचयन प्रणाली ‘टंका’ को अपनाया है।
• टांका एक भूमिगत कुंड है, इसका निर्माण बाड़मेर ज़िला और पश्चिमी राजस्थान के अन्य हिस्सों में लोगों द्वारा जुलाई तथा सितंबर के बीच बारिश के दौरान जल संचयन के लिये किया जाता है।
• पारंपरिक ‘टांकों’ में संग्रहीत पानी मिट्टी की अपनी संरचना के कारण धीरे-धीरे दूषित हो जाता है और पूरे वर्ष तक नहीं टिक पाता है।
• केंद्र ने लोगों को लंबे समय तक स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिये निकट प्रबलित कंक्रीट सीमेंट से बने जल भंडारण स्थानों का निर्माण करके मनरेगा (ग्रामीण) योजना के तहत इस पद्धति को अपनाया है।

इंदिरा गांधी नहर
• यह देश की सबसे लंबी नहर है।
यह पंजाब में सतलुज और ब्यास नदियों के संगम से कुछ किलोमीटर नीचे हरिके बैराज से शुरू होती है, लुधियाना से होकर बहती है तथा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में थार रेगिस्तान में समाप्त होती है।
• यह नहर उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में पीने तथा सिंचाई का एक स्रोत है।
• यह राज्य के आठ ज़िलों के 7,500 गाँवों में रहने वाले लोगों को जल उपलब्ध करवाती है।
• प्रदूषक तत्त्वों की मौजूदगी के कारण इंदिरा गांधी नहर का जल स्पष्ट रूप से काला हो गया है।
प्रदूषण के कारण लोगों में त्वचा रोग, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, अपच और आँखों की रोशनी कम होने जैसी कई स्वास्थ्य जटिलताएँ उत्पन्न हो गई हैं।

राजस्थान सरकार ने राज्य की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को केंद्र के आयुष्मान भारत कार्यक्रम के साथ आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में एकीकृत करने के लिये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मंज़ूरी मांगी है।

श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना
• 5 जनवरी 2024 को वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित इंदिरा रसोई योजना का नाम श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना कर दिया गया।
• अन्नपूर्णा योजना के तहत मिलने वाली थाली की कुल लागत ₹30 होगी। ₹22 सरकार की ओर से अनुदान होगा, लाभार्थियों को पहले की तरह ₹8 में थाली मिलेगी।
• इस योजना में लाभार्थियों को परोसी जाने वाली थाली में मात्रात्मक वृद्धि 600 ग्राम किये जाने व मीनू में गुणात्मक सुधार करते हुए 300 ग्राम चपाती, 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी, 100 ग्राम चावल या मिलेट्स खिचड़ी, अचार दिया जाना निर्धारित किया गया है।

श्रीगंगानगर की करणपुर सीट का विधानसभा चुनाव 
• कांग्रेस के पूर्व विधायक और पहले प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद यहां 5 जनवरी को चुनाव हुआ था। 
• 8 जनवरी को घोषित नतीजों में कुन्नर के बेटे रूपेंद्र सिंह कुन्नर ने बीजेपी सरकार के मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को हरा दिया।
गौरतलब है कि सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को विधायक बनने से पहले ही मंत्री (राज्य मंत्री) बनाकर पद की शपथ दिला दी गई।
यह देश में पहला मामला है जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया हो।
परंतु चुनाव में हार के बाद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने त्यागपत्र दे दिया।
• अब राजस्थान की 16वीं विधानसभा की 200 सीटों पर दलीय स्थिति:-
भाजपा (BJP) -115
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) - 70
भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -  3
बहुजन समाज पार्टी (BSP) - 2
राष्ट्रीय लोक दल (RLD)  - 1
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) - 1
निर्दलीय:- 8
1. बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से रविंद्र सिंह भाटी।
2. डीडवाना विधानसभा सीट से यूनुस खान।
3. चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से चंद्रभान आक्या। 
4. बयाना विधानसभा सीट से  डॉ. ऋतु बनावत। 
5. बाड़मेर विधानसभा सीट से डॉ. प्रियंका चौधरी।  
6. हनुमानगढ़ विधानसभा से गणेशराज बंसल। 
7. सांचोर विधानसभा से जीवाराम चौधरी।
8. भीलवाड़ा विधानसभा से अशोक कुमार कोठारी।
• कुल महिला विधायकों की संख्या:- 20
भाजपा (9), कांग्रेस (9), निर्दलीय (2)

हाल ही केवल शपथ लेकर इस्तीफा देने वाले मंत्री बने है ? - सुरेंद्रपाल सिंह टीटी 

अनुच्छेद 164 (4)
• संविधान के अनुच्छेद 164 (4) में निहित प्रावधानों के तहत किसी भी व्यक्ति को बिना निर्वाचित हुए 6 माह तक मंत्री पद धारण करने का अधिकार है। 
• इस संवैधानिक प्रावधान के अनुसार मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल महोदय द्वारा किसी भी व्यक्ति को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। उसके बाद 6 महीने के अंदर उसे विधानमंडल का सदस्य निर्वाचित होना जरूरी है।
• नवीनतम उदाहरण:- सुरेन्द्र पाल टीटी।

नोट:- राजस्थान के मंत्रिपरिषद की PDF अलग से टेलीग्राम ग्रुप DevEduNotes2 पर डाली हुई है।

8 जनवरी को राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान विश्वविद्यालय के 78वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया।

संसद टीवी की तरह राजस्थान विधानसभा का भी टीवी चैनल और वॉटसअप चैनल बनाया जावेगा।

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने जयपुर की दिव्यकृति सिंह को घुड़सवारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार तथा सूरतगढ़ के महावीर प्रसाद सैनी को पैरा एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) से सम्मानित किया।

दिव्यकृति सिंह (घुड़सवार)
• पीह गांव (जयपुर) (कुछ जगह नागौर)
• घुड़सवारी (इक्वेस्ट्रियन) में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने वाली पहली और एकमात्र भारतीय महिला खिलाडी बनी है।
• दिव्यकृति सिंह (ड्रेसेज टीम) ने चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। 

महावीर प्रसाद सैनी 
• जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) अंतर्रष्ट्रीय पैरा एथलीट करौली के सुंदर गुर्जर के कोच हैं।
• इन्हें राजस्थान के गुरु वशिष्ठ अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
• द्रोणाचार्य अवार्ड पाने वाले राजस्थान के वे छठवें प्रशिक्षक है।

पीएमश्री योजना के प्रथम चरण में राजस्थान की कितनी स्कूलों का चयन किया गया ? - 402

वायु सेना स्टेशन जोधपुर में 14 जनवरी को सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया।

हाल ही उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सीतापुरा स्थित जेईसीसी में जयपुर फैशन एक्सपो-2024 का शुभारंभ किया। 

हाल ही उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय इलैक्ट्रोपैथी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

हाल ही वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पहुंचकर संभवतः देश की सबसे उम्रदराज बाघिन एस-2 (राजमाता) के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
देश का पहला ट्रांस लोकेशन कर रणथम्भौर से बाघिन एसटी-2 को वर्ष 2008 में सरिस्का वन क्षेत्र में लाया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय ऊँट महोत्सव
• आयोजन:- बीकानेर 11 से 14 जनवरी 
• थीम:- आइकंस ऑफ बीकानेर
• गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2024 को अंतर्राष्ट्रीय ऊंट वर्ष घोषित किया है। 

हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला से मुलाकात की।

अंगदान की शपथ लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्री करवाने में राजस्थान प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। 

वर्ष 2023-24 के लिये ग्रामीण बुनियादी ढाँचा विकास निधि (RIDF) के तहत, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने राजस्थान सरकार को 1,974.07 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की।

वेटलैंड सिटी प्रमाणन
• हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वेटलैंड सिटी प्रमाणन हेतु भारत से तीन शहरों के लिए नामांकन प्रस्तुत किए हैं।
• नामांकित शहरों में इंदौर (मध्य प्रदेश), भोपाल (मध्य प्रदेश) और उदयपुर (राजस्थान) शामिल हैं।
• उदयपुर में पाँच प्रमुख आर्द्रभूमियाँ मौजूद हैं जिनमें पिछोला, फतेह सागर, रंग सागर, स्वरूप सागर एवं दूध तलाई शामिल हैं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा
• यात्रा 15 नवंबर, 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुरू हुई।
• उद्देश्य:- सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना।
यात्रा के दौरान विवरण एकत्र करके इन योजनाओं के संभावित लाभार्थियों का नामांकन करना।
• यात्रा के माध्यम से जिन योजनाओं का प्रचार किया जाएगा उनमें आयुष्मान भारत PMJAY, PM गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना शामिल हैं।
• विशेष रूप से डिज़ाइन की गई पाँच IEC (सूचना, शिक्षा और संचार) वैन सरकार के प्रमुख कल्याण कार्यक्रमों का संदेश देंगी।
• 25 जनवरी 2024 तक 2.55 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों और 3,600 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों को कवर करने का लक्ष्य है।

राजस्थान के आदिवासी बहुल बारां ज़िले को क्षेत्र में 16 बारहमासी सड़कों के निर्माण के साथ विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (PVTG) के लिये केंद्र की योजना का लाभ मिलेगा।
कार्य पूरा होने के बाद मूल सहरिया आदिवासियों की 38 बस्तियाँ सड़क नेटवर्क से जुड़ जाएंगी।

रामसेतु
• केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बालोतरा में रेलवे ओवरब्रिज रामसेतु का लोकार्पण किया। 
• यह ओवरब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग-112 जोधपुर-बाड़मेर रेलवे सेक्शन पर 2 कि.मी लम्बाई में 2 लेन का बना है। 

अनुच्छेद 317
• हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने अनुच्छेद 317(2) का प्रयोग करते हुए कदाचार के आधार पर RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा को निलंबित कर दिया।
• प्रदेश के राजनीतिक-प्रशासनिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि भ्रष्टाचार के मामले में संवैधानिक आयोग के किसी सदस्य को हटाने की कार्रवाई हुई है।

हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2024 का उद्घाटन किया। 

इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 25 जनवरी को जयपुर आए।

14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस:- 25 जनवरी
थीम:- मतदान जैसा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में निर्मल गहलोत चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्थापित श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर का उद्घाटन और रक्तशाला एप भी लॉन्च किया।

हरिशंकर भाभड़ा
• हाल ही राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा का निधन हो गया।
• भाभड़ा दो बार 9वीं और 10वीं विधानसभा में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष रहे।
• भाभड़ा 1990 से 1994 तक विधानसभा अध्यक्ष और 1994 से 1998 तक प्रदेश से उप मुख्यमंत्री रहे। 

गणतंत्र दिवस परेड में राजस्थान की झाँकी
• 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस परेड में राजस्थान की झाँकी में रेगिस्तानी राज्य की मनमोहक सांस्कृतिक परंपराओं, आकर्षक हस्तशिल्प और विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया।
• "विकसित भारत मैं – पधारो म्हारे देश…राजस्थान" थीम पर आधारित झाँकी में राज्य की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
• झाँकी के पिछले भाग में भक्ति एवं शक्ति की प्रतीक मीरा बाई की सुंदर प्रतिमा प्रदर्शित की गई।
• राज्य की समृद्ध हस्तशिल्प परंपराएँ, जिनमें बंधेज, बगरू प्रिंट और एप्लिक वर्क शामिल हैं।
• झाँकी में गोरबंद से सजे दो ऊँटों के मॉडल थे।

हाल ही उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने सांभर लेक में आयोजित सांभर उत्सव का शुभारंभ किया।

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के अनुसार फलौदी विधानसभा क्षेत्र में एक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला खोली जाएगी।

गुलाब सागर:- जोधपुर शहर। 

अवैध खनन के खिलाफ ड्रोन सर्वेक्षण
• हाल ही में राजस्थान सरकार ने अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ ड्रोन के माध्यम से सर्वेक्षण शुरू किया है।
• अवैध खनन के सबसे ज्यादा 75 मामले भीलवाड़ा ज़िले में सूचित किये गए हैं।
• राजस्थान की भूमि में 81 प्रकार के खनिज हैं, जिनमें से 57 का व्यावसायिक दोहन किया जा रहा है।

राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) 2024
• 10वां संस्करण आयोजित किया गया।

नोट:- राजस्थान के मंत्रिपरिषद की PDF अलग से टेलीग्राम ग्रुप DevEduNotes2 पर डाली हुई है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments