आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2023 । दिसंबर 2023 । राजस्थान करेंट अफेयर्स

 
Rajasthan Current Affairs 2023


Rajasthan Current Affairs 2023

December 2023 Rajasthan Current Affairs 

3 दिसंबर, 2023 को राजस्थान में विधानसभा चुनावों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र सौंपा।

हाल ही राज्य महाधिवक्ता महेंद्र सिंह सिंघवी ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना त्यागपत्र सौंपा। 

3 दिसंबर, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दौसा की दिव्यांग सुनीता गुप्ता और  उदयपुर के प्रशांत अग्रवाल को राष्ट्रीय पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया।
• सुनीता गुप्ता को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन की श्रेणी में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया है।
• नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति-दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिये कार्यरत श्रेणी में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिये सम्मानित किया गया है।

राजस्थान 16वीं विधानसभा चुनाव 2023 
• 199 सीटों के परिणाम घोषित
• बीजेपी को 115 सीट, कांग्रेस को 69 सीट, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 3 सीट, बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 2 सीट और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) तथा राष्ट्रीय लोक दल (RLD) को 1–1 सीट मिली।
• 8 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीतें।
• कुल महिला विधायक:- 20
9 भाजपा, 9 कांग्रेस, 2 निर्दलीय
निर्दलीय:- 1. प्रियंका चौधरी, बाड़मेर
2. रितु भानावत, बयाना
• कुल विधानसभा सीटों में से महिला विधायको की भागीदारी:- 10 %
• 20 महिला विधायको में से 7 SC और 2 ST आरक्षित सीट से चुनी गयी।
• गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा में SC के लिए 34 जबकि ST के लिए 25 सीट आरक्षित है।
• 15वीं राजस्थान विधानसभा 2018 में 24 महिला विधायक थी। 

सबसे युवा विधायक:- शिव (बाड़मेर) से रविंद्र सिंह भाटी।
सबसे बुजुर्ग विधायक:- बुंदी से हरिमोहन शर्मा।
सबसे बडी जीत:- दीया कुमारी।
सबसे छोटी जीत:- हंसराज पटेल।

विधानसभा को विघटित करने की राज्यपाल की शक्ति 
भारतीय संविधान का अनुच्छेद:- 174 (2) (ख)
15वीं विधानसभा का विघटन:- 4 दिसंबर 2023

करणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव
• भारत निर्वाचन आयोग ने श्रीगंगानगर जिले के विधानसभा क्षेत्र करणपुर में चुनाव के लिए मतदान की तिथि 5 जनवरी 2024 निर्धारित की है।
• 8 जनवरी 2024 को मतों की गणना की जायेगी।

5 दिसंबर, 2023 को 61वें गृह रक्षा स्थापना दिवस-2023 के अवसर पर राजस्थान गृह रक्षा विभाग के 2 अधिकारियों, 5 कार्मिकों तथा एक स्वयं सेवक को महानिदेशक गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 'महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क' से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

झरेर का बालाजी ब्रिज
• सवाई माधोपुर-इटावा मार्ग पर झरेर के बालाजी केतुदा गाँव के पास चंबल नदी पर राजस्थान के सबसे लंबे हाईलेवल ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
• वर्तमान में चंबल नदी पर बना गैंता माखीदा का ब्रिज प्रदेश में सबसे लंबा ब्रिज है। 

हाल ही रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत को 'डायरेक्टर ऑफ द ईयर-2023' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

9 दिसंबर 2023 को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में नो बैग डे की एक्टिविटी के तहत लैब डे का आयोजन किया गया।

हाल ही भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में पासिंग आउट परेड में अलवर के गौरव यादव को आईएमए का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड स्वॉर्ड ऑफ ऑनर मिला।

एसआईटी एवं एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स
• राज्य में विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की रोकथाम एवं त्वरित जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है|
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) वी के सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।
• इसके साथ ही राज्य में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया गया है|
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन के नेतृत्व में किया गया है।

हाल ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन को फ्लैग ऑफ किया।

भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
• 15 दिसम्बर 2023 को राज्यपाल कलराज मिश्र ने रामनिवास बाग में में भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
भजनलाल शर्मा अपने जन्मदिन (15 दिसंबर) के अवसर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले वे पहले मुख्यमंत्री बने।
• भजन लाल शर्मा सांगानेर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने है।
• स्वतंत्रता के बाद से अब तक राजस्थान में 13 मुख्यमंत्री रह चुके हैं। भजन लाल शर्मा 14वें मुख्यमंत्री बने है।
• जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक दीया कुमारी और जयपुर के दुदू सीट से विधायक प्रेम चंद्र बैरवा को उप-मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

18 दिसंबर 2023 को राज्यपाल कलराज मिश्र ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ को राजस्थान विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई।
• प्रोटेम स्पीकर का कार्य:- नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाना।
• राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनके सहयोग के लिये वरिष्ठ विधायकों का एक तीन सदस्य पैनल भी बनाया है। इस पैनल में विधायक दयाराम परमार, प्रताप सिंह सिंघवी और डॉ. किरोड़ी लाल मीणा शामिल है।

अजमेर उत्तर से लगातार पाँचवीं बार विधायक बने वासुदेव देवनानी 16वीं राजस्थान विधान सभा के सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किए गए है। देवनानी राजस्थान विधान सभा के 18वें अध्यक्ष हैं। 

माखनलाल विवि और एचजेयू में समझौता
• हाल ही हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय एवं देश के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के बीच शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।

राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर ई-प्रोसिक्युशन के मामले में प्रथम पुरस्कार प्रदान मिला है।

हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने उदयपुर में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के शिल्पग्राम उत्सव का उद्घाटन किया।

लखपति दीदी सम्मेलन
• हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल कलराज मिश्र की उपस्थिति में राजस्थान ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।
• महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई है। 
• इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी देश की 2 करोड़ माताओं-बहिनों को रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
इस योजना के अंतर्गत राजस्थान की 11.24 लाख महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। 
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 2 करोड़़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। 
इसे साकार करने के लिए 1,000 करोड़ रूपए के निवेश के साथ महिला सशक्तिकरण एसएचजी मिशन शुरू किया जाएगा। इसमें 2 लाख नई महिला सदस्यों को एसएचजी से जोड़ने का लक्ष्य है और उन्हें सरल ऋण सुविधाएं व मार्केट लिंकेज की सुविधा प्रदान करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। 
• इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के हर ज़िले में एक महिला थाना स्थापित किया जाएगा। हर पुलिस थाने में महिला डेस्क की स्थापना होगी तथा सभी प्रमुख शहरों में एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन भी होगा। 

राजस्थानी भाषा के कवि और आलोचक डॉ गजे सिंह पुरोहित को उनकी राजस्थानी भाषा की काव्य कृति "पडकती प्रीत" के लिए केंद्रीय साहित्य अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार 2023 दिया गया है।
• यह काव्यकृति मध्यकालीन प्रेम आख्यानों पर आधारित है।

व्यापार सुगमता संबंधी सुधार
• राजस्थान वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा निर्धारित "व्यापार सुगमता (ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस)" सुधारों को सफलतापूर्वक आरम्भ करने वाला देश का छठा राज्य बन गया है। इस प्रकार, राज्य खुले बाज़ार की उधारियों के जरिए 2,731 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने का पात्र बन गया है।
• व्यवसाय करने की सुगमता देश में निवेश अनुकूल वातावरण का एक महत्वपूर्ण संकेतक है।
• भारत सरकार ने मई 2020 में, उन राज्यों को अतिरिक्त उधार की अनुमतियों की स्वीकृति देने का निर्णय लिया, जिन्होंने व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए सुधार आरम्भ किए। इस श्रेणी में निर्धारित सुधार निम्नलिखित हैं:-
'ज़िला स्तरीय व्यवसाय सुधार कार्य योजना' का प्रथम मूल्यांकन पूरा करना।
‘जिला स्तरीय व्यवसाय सुधार कार्य योजना’ के प्रथम आकलन की पूर्णता
विभिन्न अधिनियमों के तहत व्यवसायों द्वारा प्राप्त पंजीकरण प्रमाणपत्रों/अनुमोदनों/लाइसेंसों के नवीकरण की वांछनीयता का उन्मूलन।
अधिनियमों के तहत कम्प्यूटरीकृत केंद्रीय औचक निरीक्षण प्रणाली का कार्यान्वयन।

नोट:-
खुले बाज़ार उधारियों (OMB) कॉरपोरेट्स या सरकारी संस्थाओं द्वारा जनता को बांड, डिबेंचर या ट्रेजरी बिल जैसी प्रतिभूतियाँ जारी करके धन जुटाने की एक विधि है।
ये प्रतिभूतियाँ खुले बाज़ार में जारी की जाती हैं, जो निवेश करने में रूची रखने वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा खरीदने के लिये उपलब्ध हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) भारत में OMBs को नियंत्रित करता है।

हाल ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में बाल रोग विभाग द्वारा आयोजित बाल स्वास्थ्य विषयक अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस "कौमारकॉन-2023" का शुभारंभ किया।

श्री अन्न सम्मेलन
• हाल ही उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में श्री अन्न सम्मेलन का शुभांरभ किया।
• ज्वार, बाजरा, रागी, कांगनी जैसी मिलेट्स फसलों को भोजन थाली का हिस्सा बनाने की जरूरत है, क्योंकि यह फसलें ग्लूटेन फ्री है। साथ ही इनका ग्लाइसों इंडेक्स गेहूं-धान की तुलना में काफी कम है।  
• जिंक, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर मिलेट्स फसलें कुपोषण की समस्या के समाधान में सहायक है।
• राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान (रारी) ने जिंक, आयरन से भरपूर बाजरा किस्म RHB-233 और RHB-234 का विकास किया है।

हाल ही सुधांश पंत उषा शर्मा के स्थान पर राजस्थान के नए मुख्य सचिव बने है।

राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना
• हाल ही नवनिर्वाचित राजस्थान सरकार ने 'राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना' (RHYMES) को खत्म कर दिया।
• वर्ष 2021-22 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य युवा स्नातकों को व्यावहारिक कार्य अनुभव प्रदान करना और उन्हें अपने कौशल तथा ज्ञान को विकसित करने में सहायता करना है।
• इसके तहत प्रशिक्षुओं को विभिन्न सरकारी विभागों और एजेंसियों में रखा गया तथा उन्हें 10,000 रुपए तक का वजीफा दिया गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments