आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 5 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 4 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 





4 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही में वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी संजय वर्मा, UPSC के नए सदस्य बनाए गए हैं।

हाल ही केन्द्र सरकार द्वारा 16वें वित्त आयोग में 04 पूर्णकालिक सदस्यों की नियुक्ति की गई हैं।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में उत्तर भारत का पहला मानव डीएनए बैंक बनाया जाएगा। 

हाल ही हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा संपन्न हुई है।

हाल ही जम्मू-कश्मीर के रामबन अनारदाना को GI टैग दिया गया है।

हाल ही में शिवसेना विधायक अनिल बाबर का निधन हुआ है।

हाल ही मैंगलोर में भारत के पहले बीचसाइड स्टार्टअप फेस्ट का आयोजन किया गया है।

जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं।

हाल ही THDC इंडिया लिमिटेड द्वारा उत्तराखंड के ऋषिकेश में ग्रीन हाइड्रोजन पायलट परियोजना का उद्घाटन किया गया है।

हाल ही यूरोपीय संघ, यूक्रेन को 54 बिलियन अमरीकी डॉलर की अतिरिक्त सहायता पैकेज देने पर सहमत हुआ है।

हाल ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली हैं।

हाल ही अमेरिका और भारत के बीच लगभग 4 अरब डॉलर में 31 सशस्त्र ड्रोन और मिसाइल के लिए समझौता हुआ है।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा A++ ग्रेड दिया गया है।

हाल ही में रूस और यूक्रेन ने कैदियों की अदला-बदली की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा में ‘तालाबीरा ताप विद्युत परियोजना’ की आधारशिला रखेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में ‘खुशी के विज्ञान के लिए रेखी उत्कृष्टता केंद्र’ का उद्घाटन किया है।

हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ‘9 इनक्रेडिबल इयर्स हरियाणा गवर्नमेंट’ पुस्तक का विमोचन किया है। 

हाल ही मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्देशक साधु मेहर का निधन हुआ है।

हाल ही झारखंड में ‘पूर्वी क्षेत्र कृषि मेला 2024′ शुरू हुआ है।

हाल ही में पुलित्जर पुरस्कार विजेता और मूल अमेरिकी साहित्य के दिग्गज ‘एन. स्कॉट मोमाडे’ का निधन हो गया है।

जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड कमेटी की अध्यक्ष बनाया गया हैं।



5 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही ‌विनेश फोगाट ने सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।

66वें ग्रैमी अवॉर्ड 2024 में ‘दिस मोमेंट’ म्यूजिक एल्बम को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का अवार्ड मिला है।

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पदभार संभाला हैं।

हाल ही प्रसिद्ध धाविका पीटी उषा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

ओडिशा के भुवनेश्वर में बारामुंडा आईएसबीटी का नाम ‘बीआर अंबेडकर’ के नाम पर रखा जाएगा। 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘जैव-विज्ञान’ में बहु-विषयक पोस्ट-डॉक्टरल पाठ्यक्रम शुरू किया है।

हाल ही भारत के सबसे बड़े थिएटर फेस्टिवल ‘भारत रंग महोत्सव’ का गुजरात के कच्छ में उद्घाटन हुआ है। 

वरिष्ठ अधिवक्ता ‘राजेंद्र प्रसाद गुप्ता’ राजस्थान के नए एडवोकेट जनरल बने हैं।

हाल ही मिशेल ओ’नील उत्तरी आयरलैंड की पहली मंत्री बनी है।  

हाल ही अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह में एक साथ 5 भारतीय संगीतज्ञों: उस्ताद जाकिर हुसैन (तबला), शंकर महादेवन(गायन), राकेश चौरसिया(बांसुरी), गणेश राजगोपालन(वायलिन) व सेल्वगणेश विनायकराम(कंजीरा) ने ग्रैमी अवार्ड जीता है।


गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी समूह गुजरात के मुंद्रा में दुनिया का सबसे बड़ा एकल-स्थान तांबा विनिर्माण संयंत्र का निर्माण कर रहा है।

हाल ही ‌अपूर्व चंद्रा ने स्वास्थ्य सचिव का पदभार संभाला है।

हाल ही ‌स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ओडिशा के एम्स भुवनेश्वर में धर्मशाला, ट्रॉमा सेंटर और हेला मशीन सहित उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा विकसित महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री व्योममित्र इस वर्ष के गगनयान मिशन से पहले एक मानवरहित मिशन पर अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी।

हाल ही ‌नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गेनगॉब का कैंसर के इलाज के दौरान निधन हो गया है। राष्ट्रपति हेज गिंगोब के निधन के बाद डॉ. नांगोलो मबुम्बा को कार्यकारी राष्ट्रपति बनाया गया है

भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 ‌का आयोजन 6 से 9 फरवरी 2024 तक गोवा में किया जाएगा।

न्यायमूर्ति रितु बाहरी उत्तराखंड उच्च न्यायालय की नई मुख्य न्यायाधीश बनी हैं। 

हाल ही ‌भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सूरजकुंड फरीदाबाद में "हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष एक नए एवं जीवंत हरियाणा का उदय" शीर्षक नामक पुस्तक का विमोचन किया है।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम के सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने ‌असम के ‌डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर के पहले प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल का उद्घाटन किया है।



6 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी (रावल) पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी को केरल में शंकर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

हाल ही महाराष्ट्र के ‌छत्रपति संभाजीनगर में तीन दिवसीय संगीत समारोह ‌'एलोरा-अजंता अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 2024' का समापन हुआ है।

हाल ही में फ्रांस, डिजिटल शेंगेन वीज़ा जारी करने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश ‌बना है।

हाल ही ‘रॉकी’ और ‘प्रीडेटर’ में अपनी अविस्मरणीय भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध, हॉलीवुड अभिनेता कार्ल वेदर्स का निधन हुआ है। 

तमिलनाडु के एन्नोर ‌में कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड उर्वरक संयंत्र से अमोनिया गैस रिसाव के बाद पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग ने कंपनी पर 5.92 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

हाल ही ‌रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको ने अंतरिक्ष में सर्वाधिक समय तक रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

हाल ही ‌पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

आगामी ‌फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको सह-मेजबानी में होगा। तथा फीफा विश्व कप 2026 फाइनल के आयोजन स्थल के रूप में ‌न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम को चुना गया है।

हाल ही ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 द्वारा जारी सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ‌भारतीय अधिकारियों के बीच पहला स्थान तथा दुनिया के दूसरे सबसे ताकतवर सीईओ के रूप में स्थान दिया है। पहले स्थान पर गेमिंग कंपनी टेनसेंट के हुआतेंग मा है।

हाल ही नायब बुकेले अल सल्वाडोर देश के दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नई दिल्‍ली के राष्‍ट्रीय बाल भवन में 2 दिवसीय उल्‍लास मेले का उद्घाटन करेंगे।


प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य धांधली को रोकने के लिए हाल ही लोकसभा में लोक परिक्षा विधेयक 2024 पेश किया गया है।

हाल ही ‌उत्तराखंड कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता विधेयक को मंजूरी दी।



Post a Comment

0 Comments