आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 8 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 7 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 



7 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही ‌रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृन्दावन में भारत के पहले पूर्ण बालिका सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया है।

हाल ही ‌सागर परिक्रमा का 10वां चरण चेन्नई बंदरगाह से शुरू हुआ है।

हाल ही लिंकोपिंग यूनिवर्सिटी, स्वीडन के शोधकर्ताओं ने ‌फसल वृद्धि को बढ़ाने के लिए एक विद्युत प्रवाहकीय मिट्टी 'इलेक्ट्रॉनिक मिट्टी' विकसित की है।
• वैज्ञानिकों ने विद्युत सुचालक एक ऐसी ''मिट्टी'' विकसित की है जिससे औसतन 15 दिन में जौ के पौधों की 50 % अधिक वृद्धि हो सकती है। मिट्टी रहित खेती की इस विधि को 'हाइड्रोपोनिक्स' के रूप में जाना जाता है।
हाइड्रोपोनिक खेती का मतलब है कि पौधे बिना मिट्टी के उगते हैं, उन्हें केवल पानी, पोषक तत्वों और किसी ऐसी चीज की आवश्यकता होती है जिससे उनकी जड़ें जुड़ सकें।

रवींद्र कुमार त्यागी को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

हाल ही ‌भारत दुनिया की सबसे बड़ी रेडियो टेलीस्कोप परियोजना: स्क्वायर किलोमीटर ऐरे ऑब्जर्वेटरी (एसकेएओ) में शामिल हुआ है।
• हाल ही में सम्पन्न अंतर्राष्ट्रीय मेगा विज्ञान परियोजना में भारत इस स्क्वायर किलोमीटर एरे (एसकेए) में शामिल हुआ था।
• एसकेएओ, एक वर्ग किलोमीटर में विस्तृत विश्व के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप के निर्माण के लिए एक महत्वाकांक्षी बहुराष्ट्रीय पहल है।
• एसकेएओ दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में हजारों दूरबीन एंटेना का की एक श्रृंखला है। इसका मुख्यालय ब्रिटेन में है।

हाल ही केंद्र सरकार नया 'हिट-एंड-रन कानून' लागू करने से पहले ट्रक ड्राइवरों तथा उनके प्रतिनिधित्व करने वाले परिवहन निकाय से परामर्श करने का निर्णय लिया है जिसके बाद हिट-एंड-रन मामलों के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में नए दंड प्रावधानों के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों के संघों ने अपना देशव्यापी विरोध बंद कर दिया है।

हाल ही ‌केंद्र सरकार ने म्यांमार के साथ 300 किलोमीटर लंबी बिना बाड़ वाली सीमा पर बाड़ लगाने और मुक्त आवाजाही व्यवस्था को समाप्त करने की योजना बनाई है।

उत्तर प्रदेश लगातार तीसरे वर्ष इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) प्लेटफॉर्म पर उच्चतम प्रवेश दर दर्ज करने में पहले स्थान पर रहा है।

हाल ही केन्द्र सरकार ने‌ 1 जनवरी 2024 से नरेगा (NREGS) श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान करने के लिए आधार-आधारित भुगतान प्रणाली (ABPS) अनिवार्य बना दिया है।

हाल ही केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) द्वारा ‌आयुर्वेद शिक्षण पेशेवरों के लिए 'स्मार्ट 2.0' (शिक्षण पेशेवरों के बीच आयुर्वेद अनुसंधान को मुख्यधारा में लाने का दायरा) कार्यक्रम शुरू किया गया है।

कोहरे के मौसम में सुचारू रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए ‌भारतीय रेलवे लगभग 20 हजार जीपीएस आधारित नेविगेशन फॉग पास उपकरण लगाएगा।

हाल ही ‌डेनमार्क की रानी मार्ग्रेथ द्वितीय ने 52 साल बाद 14 जनवरी को राजगद्दी छोड़ने की घोषणा की है।
उनका उत्तराधिकारी उनके ‌सबसे बड़े पुत्र क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक होंगे। 

शास्त्रीय नृत्यांगना और कोरियोग्राफर वसंतलक्ष्मी नरसिम्हाचारी को चेन्नई में म्यूजिक अकादमी के 17वें नृत्य महोत्सव में नृत्य कलानिधि पुरस्कार प्रदान किया गया है।

हाल ही ‌वाइस एडमिरल बी शिवकुमार, एवीएसएम, वीएसएम ने युद्धपोत उत्पादन और खरीद नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाला है।

महाराष्ट्र सरकार ने ड्रोन तकनीक के उपयोग के लिए महाराष्ट्र ड्रोन मिशन (एमडीएम) शुरू करने का निर्णय लिया है।

पीएम श्री योजना के तहत पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 928 स्कूलों को नया रूप दिया जाएगा।

हाल ही में ‌केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 4 जनवरी को केंद्र शासित प्रदेश दीव के घोघला बीच पर बीच गेम्स का उद्घाटन किया है। इन गेम्स की थीम डॉल्फ़िन है।

पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का अखिल भारतीय सम्मेलन 2023 पांच जनवरी को जयपुर के राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में शुरू हुआ है। यह तीन दिवसीय सम्मेलन है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

हाल ही ‌केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में ‌इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी ट्रेड शो -आईआईजेएस 2024 का उद्घाटन किया है।

हाल ही ‌भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए "ग्रीन कवर इंडेक्स" विकसित करने के लिए इसरो के ‌राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) के साथ समझौता किया है।

हाल ही ‌यूजीसी द्वारा कर्मचारी प्रशिक्षण के लिए वार्षिक क्षमता निर्माण योजना शुरू की गई है।
• इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों की वृद्धि और कौशल वृद्धि की दिशा में काम करना है।
• यूजीसी पहला स्वायत्त संगठन बन गया है, जिसने क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) के साथ साझेदारी में अपने कर्मचारियों की क्षमता निर्माण के लिए योजना शुरू की है।




8 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने “फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी: एन ऑटोबायोग्राफी” शीर्षक से अपनी आत्मकथा लिखी है।

हाल ही ‌जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने मनोरमा मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक ‘संस्कृति के आयाम’ का विमोचन किया है।

हाल ही ‌आईसीसी ने क्रिकेट में स्टंपिंग और सब्स्टीट्यूट के नियमों में परिवर्तन ‌किया है।

हाल ही ‌केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ भारत-गुयाना समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।

दिल्ली सरकार के आर्थिक और सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी नवीनतम सांख्यिकी हैंडबुक-2023 के अनुसार ‌चालू वित्त वर्ष में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 14% से अधिक बढ़कर 4,44,768 रुपये तक पहुंच गई है ‌जो राष्ट्रीय औसत से 158% अधिक है।

हाल ही ‌वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी विनफ़ास्ट ऑटो लिमिटेड ने भारत के तमिलनाडु में एक एकीकृत इलेक्ट्रिक वाहन सुविधा स्थापित करने के लिए 2 बिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है।

हाल ही ‌किर्गिस्तान ने आधिकारिक तौर पर हिम तेंदुए (स्नो लेपर्ड) को अपने राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में घोषित किया है।

अवतार ग्रुप के टीसीडब्ल्यूआई 2023 अध्ययन के अनुसार 2023 में कामकाजी महिलाओं के लिए समावेशिता और समर्थन में चेन्नई महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय शहर के रूप में शीर्ष पर रहा है।
• अध्ययन में शामिल दोनों श्रेणियों में तमिलनाडु के शहर शीर्ष पर रहे हैं।
• चेन्नई दस लाख से अधिक की श्रेणी में शीर्ष पर है, और तिरुचिरापल्ली दस लाख से कम की श्रेणी में शीर्ष पर है। 
एक मिलियन से अधिक आबादी वाली श्रेणी में 49 शहर और दस लाख से कम आबादी वाली श्रेणी में 64 शहर हैं।


हाल ही ‌विकलांग व्यक्तियों के लिए भारत का पहला समावेशी उत्सव अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्ट 2024 – गोवा में शुरू हुआ है।

हाल ही ‌युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ 2023 की घोषणा की गई है :-
(i)जैन डीम्ड यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु को युवा प्रतिभाओं की पहचान करने और उनका पोषण करने के सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है।
(ii) ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेट लिमिटेड को कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
•• राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ उन छह प्रमुख पुरस्कारों में से एक है जो भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का गठन करते हैं। अन्य पांच में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (खेल रत्न), अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी(माका ट्रॉफी) शामिल हैं।

हाल ही ‌81वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में ओपेनहाइमर ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म ड्रामा का पुरस्कार जीता है ‌तथा पुअर थिंग्स को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म-म्यूजिकल या कॉमेडी पुरस्कार मिला है।

हाल ही बांग्लादेश चुनाव में ‌प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग ने संसदीय चुनाव में 299 में से 216 सीटें हासिल कीं है तथा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को पांचवें कार्यकाल के लिए पुनः चुना गया है। 
इसके पश्चात शेख हसीना बांग्लादेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री बन गई है।

नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 'नेशनल पैक्स मेगा कॉन्क्लेव' की अध्यक्षता हुई है।

हाल ही ‌भारत और सऊदी अरब साम्राज्य (KSA) के बीच एक द्विपक्षीय हज समझौते 2024 पर हस्ताक्षर किए गए हैं।




9 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

प्रवासी भारतीय दिवस: 9 जनवरी 
• 9 जनवरी, 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आए थे इसलिए 9 जनवरी की तारीख को प्रवासी भारतीय दिवस मनाने के लिए चुना गया।

हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SC/ST छात्रों के लिए योग्यश्री योजना ‌शुरू की है।

हाल ही ‌भारतीय राजनयिक इंद्र मणि पांडेय ने सात सदस्यीय बिम्सटेक के नए महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला है। 
• बिम्‍सटेक के सदस्य देशों में भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका शामिल हैं।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (GIM) 2024 में, डेनमार्क ने ‌सतत ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देने हेतु ग्रीन फ्यूल्स अलायंस इंडिया (जीएफएआई) का अनावरण किया है।

हाल ही माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने ‘एआई ओडिसी’ पहल का अनावरण किया है, जिसका लक्ष्य नवीनतम एआई प्रौद्योगिकियों में 100,000 भारतीय डेवलपर्स को प्रशिक्षित करना है।

अमेरिका ने ऐतिहासिक चंद्र मिशन में चंद्रमा के लिए पेरेग्रीन-1 लैंडर लॉन्च किया है। अमेरिका दुनिया के पहले प्राइवेट मून मिशन के तहत पेरेग्रीन लैंडर-1 का सफलता पूर्वक प्रक्षेपण करने वाला देश बना है। इस मिशन को ‌एस्ट्रोबोटिक नामक कंपनी ने विकसित किया है।

हाल ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 
चेन्नई में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दौरान तमिलनाडु के 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करने की योजना का अनावरण किया है।

सीबीआरई-क्रेडाई की एक हालिया रिपोर्ट में भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के परिदृश्य में दिसंबर 2023 तक देश में 3 करोड़ से अधिक पंजीकृत एमएसएमई हैं, जिसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से 40% का संचालन करते हैं।

हाल ही ‌ओएनजीसी ने कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पादन की शुरुआत की है। 
• तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने 7 जनवरी को डीपवाटर केजी-डीडब्ल्यूएन 98/2 ब्लॉक से पहला तेल उत्पादन शुरू किया है। 
• यह काकीनाडा तट पर बंगाल की खाड़ी से कृष्णा गोदावरी (केजी) बेसिन में स्थित है।

हाल ही में केरल की 16 वर्षीय सुचेता सतीश ने दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में कॉन्सर्ट फॉर क्लाइमेट के दौरान 140 भाषाओं में अपने सिंगिंग टैलेंट का प्रदर्शन करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह कार्यक्रम ‌24 नवंबर, 2023 को COP 28 शिखर सम्मेलन का हिस्सा था।

हाल ही ‌कोलकाता में अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद (आईडब्ल्यूडीसी) का पहला संस्करण आयोजित किया गया है। यह बैठक केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में हुई में सम्पन्न हुई।

हाल ही ‌फोनपे ने रितेश पई को अपने अंतरराष्ट्रीय भुगतान व्यवसाय का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

हाल ही जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर फ्रांज बेकनबाउर का निधन ‌हो गया है।

हाल ही वर्ष 2024 का पहला चक्रवात उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘अल्वारो’ मेडागास्कर ‌से टकराया है।

गत वर्ष जुलाई 2023 में आई बाढ़ में तेलंगाना के मुलुगु जिले में प्राचीन कलाकृतियां मिलीं है। हाथ की कुल्हाड़ियों के रूप में पहचाने गए उपकरण मुलुगु जिले के गुर्रेवुला और भूपतिपुरम गांवों के बीच पाए गए थे। पत्थर की कुल्हाड़ी निम्न पुरापाषाण काल की है, जो लगभग 30 लाख (3 मिलियन) वर्ष पहले की है।

हाल ही भारत और दक्षिण अफ्रीका ने 147 साल के इतिहास में अब तक का सबसे छोटा टेस्ट मैच 107 ओवर (642 गेंद) खेला है।

भारत का खिलौना निर्यात 2014-15 में 96 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 326 मिलियन डॉलर हो गया है। इसी अवधि में खिलौनों का आयात 52% घटकर $332 मिलियन से $159 मिलियन हो गया है।


 SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments