आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 5 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 4 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 



 

4 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के एनसीडी को स्थिर दृष्टिकोण के साथ ‘IND AA’ से ‘IND AA+’ में अपग्रेड कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
 • यह अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर है, जो अल वाकबा जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बना है।

मूर्ति ट्रस्ट ने बेंगलुरु में एक सामुदायिक बिल्ली नसबंदी केंद्र, ‘मैत्री’ पहल का अनावरण किया है।

1 जनवरी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आधिकारिक तौर पर रूस की 2024 ब्रिक्स अध्यक्षता की शुरुआत की। 
• इस हैंडओवर के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने आगामी कार्यकाल के आदर्श वाक्य, “समान वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना” पर जोर दिया है। 
• BRICS देश: ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका 

हाल ही ओमान में एफआईएच हॉकी-5 के विश्व कप क्वालीफायर की मेज़बानी ‌लिए एक अत्याधुनिक खेल परिसर का अनावरण किया गया है।
• इसके बाद इस ‌नवनिर्मित स्टेडियम में फुटसल हॉकी विश्व कप “ओमान 2024” की मेजबानी करेगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज को भारत का पहला आईएससीसी-प्लस प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है।
• यह ISCC-प्लस प्रमाणन गुजरात राज्य में स्थित आरआईएल की जामनगर रिफाइनरी पर लागू होता है।
• जामनगर रिफाइनरी ने आईएससीसी-प्लस प्रमाणित रासायनिक रूप से पुनर्नवीनीकरण पॉलिमर का उत्पादन करने वाली भारत की पहली रिफाइनरी के रूप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

चेक गणराज्य के प्रधान मंत्री पेट्र फियाला वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मुख्य अतिथि होंगे।
• वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (वीजीजीएस) का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी, 2024 तक गांधीनगर में होने वाला है। इस संस्करण का विषय “गेटवे टू द फ्यूचर” है। 

भारत का विनिर्माण पीएमआई दिसंबर में 18 महीने के निचले स्तर 54.9 पर आ गया है ।

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) ने चालू वित्त वर्ष24 के लिए भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को 6.2% से बढ़ाकर 6.7% कर दिया है।

केन्या की बीट्राइस चेबेट ने बार्सिलोना के कर्सा डेल्स नासोस में महिलाओं की 5 किमी मैराथन के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा है।

हाल ही रणधीर जायसवाल विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता ‌बने है।
• विदेश मंत्रालय (एमईए) के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रणधीर जयसवाल को कमान सौंप दी है।
• यह कदम अक्टूबर 2023 में जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अरिंदम बागची की नियुक्ति के बाद आया है।

हाल ही ‌अडानी पोर्ट्स के नए एमडी करण अडानी बनाए गए हैं तथा अश्वनी गुप्ता को नया सीईओ नियुक्त किया है।
• करण अडानी, गौतम अडानी के स्थान पर प्रबंध निदेशक के रूप में पदोन्नत किए गए हैं।
• गौतम अडानी को अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के ‘कार्यकारी अध्यक्ष’ के रूप में पुनः नियुक्त किया गया है।
 
हाल ही ‌फिच रेटिंग्स ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में मजबूत आर्थिक विकास की पुष्टि करते हुए अपनी रिपोर्ट ‘एपीएसी क्रॉस-सेक्टर आउटलुक 2024’ जारी की है।

हाल ही ‌केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने दिल्ली में “राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर एक साझी विरासत” नामक पुस्तक का अनावरण किया है।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने पी बालाजी को कॉरपोरेट मामलों का ग्रुप प्रमुख नियुक्त किया है।

हाल ही में ‌प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में 1,156 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है जिसमें कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन (केएलआई – एसओएफसी) परियोजना भी शामिल है। इसके अलावा ‌प्रधानमंत्री ने कदमत में कम तापमान वाले थर्मल डी-सैलिनेशन (एलटीटीडी) संयंत्र का भी उद्घाटन किया।

हाल ही ‌प्रोफेसर बी आर कंबोज को एम एस स्वामीनाथन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
• यह सम्मान कृषि विज्ञान के क्षेत्र में एक वैज्ञानिक और विशेषज्ञ के रूप में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना के रूप में दिया गया है।

विश्व ब्रेल दिवस: 4 जनवरी

फ्रांस 2024 में पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए "ओलंपिक वाणिज्य दूतावास” के माध्यम से पूर्ण रूप से डिजिटल शेंगेन वीजा पेश करने वाला पहला यूरोपीय संघ सदस्य बन गया है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च, कलपक्कम में फास्ट रिएक्टर ईंधन पुनर्प्रसंस्करण संयंत्र (डीएफआरपी) को राष्ट्र को समर्पित किया है।

हाल ही वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह भारतीय नौसेना के पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बनाए गए हैं।
वें ‌वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी का स्थान लेंगे।

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को भारतीय नौसेना के उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

हाल ही ‌भारत के राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने न्यायमूर्ति एस के कौल का स्थान लिया है।



5 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही ‌पंजाब राज्य दुर्घटना हॉटस्पॉट को मैप करने वाला पहला भारतीय राज्य ‌बना है।
• पंजाब, नेविगेशन सिस्टम मैपल्स ऐप पर ‘ब्लैक स्पॉट’ के रूप में सभी 784 दुर्घटना-संभावित क्षेत्रों का व्यापक मैपिंग करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वाणिज्यिक शाखा, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने संचार उपग्रह GSAT-20 लॉन्च करने के लिए एलन मस्क के स्वामित्व वाली SpaceX के साथ साझेदारी की है। जिसे‌ ‌फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा।
• GSAT-20, जिसे GSAT-N2 नाम दिया गया है, एक उच्च थ्रूपुट Ka-बैंड उपग्रह है जिसे भारत की बढ़ती ब्रॉडबैंड संचार आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है 

हाल ही ‌प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी ‌तिरुचि यात्रा के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने “श्रीरंगम – द रेस्प्लेंडेंट किंगडम ऑफ रंगराजा” नामक एक अनूठी कॉफी टेबल बुक भेंट की है।

हाल ही ‌केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने तुअर दाल प्रोक्योरमेंट पोर्टल लॉन्च किया है।
• तुअर दाल प्रोक्योरमेंट पोर्टल (Tur Dal Procurement Portal) के जरिये दाल बेचने वाले किसानों को सीधा फायदा होगा। उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए किसी भी बिचौलिए की जरूरत नहीं होगी।

हाल ही नादिया कैल्विनो को यूरोपीय निवेश बैंक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वह वर्नर होयर के स्थान पर यूरोपीय संघ बैंक की आठवीं अध्यक्ष बनीं है।

हाल ही ‌दक्षिणी गोवा के काकोडा में महादेव मंदिर में 10वीं शताब्दी ई. का एक ‌कदंब शिलालेख मिला है।
• यह ‌शिलालेख ‌कन्नड़ और संस्कृत दोनों में लिखा गया है तथा कदंब काल के दौरान एक ऐतिहासिक प्रकरण पर प्रकाश डालता है।

हाल ही ‌रक्षा मंत्रालय ने सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए 802 करोड़ रुपये के दो अनुबंधों पर ‘अंडर बाय (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत’ हस्ताक्षर किए है। 

हाल ही ‌शशि सिंह को भारत के रबर उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (AIRIA) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

प्रसिद्ध एथलेटिक फुटवियर कंपनी एडिडास ने चीन के बाहर ‌तमिलनाडु में अपना पहला और एकमात्र वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) स्थापित करने की घोषणा की है।

प्रो. एड्रियन माइकल क्रूज़ को अंतरिक्ष सेवाओं में उनके योगदान के लिए ‘ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर’ से सम्मानित किया गया है।
• प्रोफेसर एड्रियन माइकल क्रूज़ को अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान में एक अग्रणी व्यक्ति के रूप में बर्मिंघम विश्वविद्यालय में गुरुत्वाकर्षण तरंग अनुसंधान समूह में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता हैं।

प्रसिद्ध बंगाली लेखक शीर्षेंदु मुख्योपाध्याय को 2023 कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
• दिवंगत कन्नड़ कवि कुवेम्पु के सम्मान में यह राष्ट्रीय पुरस्कार उन लेखकों को सम्मानित करता है जिन्होंने किसी भी भारतीय भाषा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

हाल ही ‌हीरो मोटोकॉर्प ने जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

विद्युत मंत्रालय की इकाई आरईसी लिमिटेड ने अगले 5 वर्षों में विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 35,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

हाल ही ‌केनरा बैंक के मुख्य महाप्रबंधक पी संतोष को नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एनएआरसीएल) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

हाल ही ‌केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘मेरा युवा भारत’ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लिया है।


हाल ही ‌प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की PRITHVI (PRITHvi VIgyan) योजना का अनावरण किया है।
• PRITHVI योजना का उद्देश्य विभिन्न पृथ्वी प्रणालियों के साथ हमारी समझ और बातचीत में क्रांतिकारी परिवर्तन लाना है। 

हाल ही ‌हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिरमौर जिले के हट्टी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की अधिसूचना जारी की है।



6 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2030 तक भारतीय रेलवे को ‘शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन’ तक पहुंचने में सहायता करने के लिए भारत और यूएसएआईडी के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।

हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जी राम मोहन राव को 3 वर्ष के लिए कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

रिजर्व बैंक के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 2.76 अरब डॉलर बढ़कर 623.2 अरब डॉलर पहुंच गया है।

हाल ही ‌शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग  ने छात्रों के लिए “प्रेरणा कार्यक्रम” लॉन्च किया है। 
• इस पहल का उद्देश्य नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों को नेतृत्व गुणों के साथ सशक्त बनाना और उन्हें एक सार्थक, अद्वितीय और प्रेरणादायक अनुभव प्रदान करना है।

हाल ही ‌भारत ने नेपाल के साथ अगले 10 वर्षों में भारत को 10,000 मेगावाट बिजली के निर्यात के लिए एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में “भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024” के लिए ‌लोगो और बुकलेट का अनावरण किया है।

UN ने ‌वर्ष 2024 में भारत की GDP ग्रोथ रेट 6.2% रहने का अनुमान जताया है।

नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लिमिटेड (NIIFL) ने संजीव अग्रवाल को अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय(NSO) द्वारा अनुमानित आंकड़े जारी किए गए हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान हैं, जो पिछले वर्ष 7.2 प्रतिशत थी।

हाल ही ‌असम सरकार ने ‘गुणोत्सव 2024’ के पांचवें संस्करण की शुरुआत की है, जो एक व्यापक राज्यव्यापी मूल्यांकन है जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में लगभग 40 लाख छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना है।

हाल ही भारतीय रेलवे ने सीआईआई के साथ ‌हरित पहल के लिए किए गए समझौता ज्ञापन को नवीनीकृत किया है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा और पानी के उपयोग में कटौती करने, ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन को कम करना है। 
• भारतीय रेलवे 2030 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के उद्देश्य से आगे बढ़ रहा है।

हाल ही ‌आईआईटी मद्रास और मंडी के शोधकर्ताओं ने जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कैंसर रोधी दवा कैंप्टोथेसिन (सीपीटी) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पौधों की कोशिकाओं को सफलतापूर्वक चयापचय रूप से इंजीनियर किया है। 

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकास शील एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के कार्यकारी निदेशक बने हैं।

हाल ही ‌इसरो ने PSLV-C58 के POEM3 प्लेटफॉर्म पर ईंधन सेल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
• ISRO ने अपने कक्षीय प्लेटफ़ॉर्म POEM3 में 100 W श्रेणी के पॉलिमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन ईंधन सेल आधारित पावर सिस्टम (FCPS) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

हाल ही IPS रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला DGP बनी है। 

भारत सरकार संयुक्त अरब अमीरात में एक व्यापार क्षेत्र(trade zone) ‘भारत पार्क’ स्थापित करने की योजना बना रही है, जिसमें वैश्विक दर्शकों के लिए भारतीय निर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित करने और संग्रहीत करने के लिए शोरूम और गोदाम होंगे।

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अयोध्या हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने की मंजूरी दी है तथा ‌इसे ‘महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम’ नाम दिया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments