आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 30 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 29 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 28 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 



28 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के लिए 8,500 करोड़ रुपये आवंटित करते हुए एक व्यवहार्यता गैप फंडिंग (वीजीएफ) पहल को मंजूरी दी है।

हाल ही अमेरिका में पहली बार दोषी को फांसी देने के लिए नाइट्रोजन गैस का उपयोग ‌किया गया है।

यूनिकॉर्न बनने वाली भारत की पहली एआई कंपनी ‌क्रुट्रिम बनी है।

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एसीएमई ग्रुप ने हरित अमोनिया की आपूर्ति के लिए जापान की कंपनी आईएचआई कॉरपोरेशन के साथ एक समझौता किया है।

‌हाल ही ‌भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना 43 की उम्र में पहली बार नंबर ‌-1 खिलाड़ी बने हैं।
बोपन्ना ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहली बार पुरुष युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं जिसके बाद वह पुरुष युगल टेनिस रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए। बोपन्ना पहली बार नंबर-1 बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

हाल ही महारत्न बिजली वित्त कंपनी आरईसी लिमिटेड को प्रधान मंत्री सूर्योदय योजना के लिए नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। प्रधान मंत्री सूर्योदय योजना का लक्ष्य एक करोड़ घरों में छत पर सौर पैनल स्थापित करना है। 

हाल ही ‌RBI ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई जोमैटो पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (ZPPL) को ‘ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर’ के रूप में काम करने के लिए ‌मंजूरी प्रदान की है।

विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया पर संचालित उड़ानों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। 

हाल ही ‌एक समुद्री दिग्गज कंपनी मार्सक ने मेथनॉल से ईंधन भरने वाले विश्व के सबसे बड़े जहाज एने मार्सक का अनावरण किया है ,जो हरित हाइड्रोजन से प्राप्त ग्रीन मेथनॉल द्वारा संचालित एक कंटेनर पोत है।

आगामी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना ‌लगातार छठी बार बजट पेश करने वाली दूसरी वित्त मंत्री बनेंगी (लगातार पांच वार्षिक बजट और एक अंतरिम बजट)।
•पूर्व ‌प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई, जिन्हें 10 बजट पेश करने का गौरव प्राप्त है, जो किसी भी वित्त मंत्री द्वारा सबसे अधिक है। उन्होनें लगातार छह बजट पेश किए थे, जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल था।
•पूर्व प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई के पास 1959-1964 के दौरान वित्त विभाग था।

हाल ही ‌63वीं केंद्रीय भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (सीजीपीबी) की बैठक खान मंत्रालय के सचिव श्री वी. एल. कांथा राव की अध्यक्षता में भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित की गई है।

28 जनवरी 2024 को लाला लाजपत राय की 159वीं जयंती मनाई गई है।



29 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 147 गेंदों में 300 रन बनाकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।
• साथ ही तन्मय अग्रवाल ने 119 गेंदों में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक भी बनाया है और भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) प्रमुख नीतीश कुमार ने ‘महागठबंधन’ से नाता तोड़कर और भाजपा से समर्थन हासिल करते हुए नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
• एक दिन पहले ‌28 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके साथ बिहार में आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन टूट गया था।

हाल ही गुजरात के गांधी नगर में 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन हुआ है।
Best Film : 12th Fail
Best Director : Vidhu Vinod Chopra (12th Fail)
Best Actor in a Leading Role (Male) : Ranbir Kapoor (Animal)
Best Actor in a Leading Role (Female) : Alia Bhatt (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani)

हाल ही ओमान के मस्कट में FIH Hockey5s Women World Cup 2024 के फाइनल में नीदरलैंड्स ने भारत को हराया है।

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष द्वारा संयुक्त रूप से संचालित ‘इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023’, जम्मू कश्मीर में उम्र बढ़ने की जनसांख्यिकी का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करती है।

हाल ही फ्रांसीसी रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लोकोर्नू और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रक्षा अंतरिक्ष समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में जेनिक सिनर ने पुरुष एकल में अपना पहला ग्रैंड स्लैम हासिल किया है, जबकि आर्यना सबालेंका ने महिला एकल में अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम हासिल किया है। 
• 43 वर्ष के रोहन बोपन्ना पुरुष युगल जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बने हैं। 
• हसीह सु-वेई और एलीस मर्टेंस ने महिला युगल जीता है तथा हसीह व जान ज़िलिंस्की ने मिश्रित युगल जीता है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत के सर्वोच्च न्यायालय के हीरक जयंती(Diamond Jubilee)(75वीं) समारोह का उद्घाटन किया तथा ‌डिजिटल सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट (डिजी एससीआर), डिजिटल कोर्ट 2.0 और सुप्रीम कोर्ट की नई द्विभाषी वेबसाइट लॉन्च की है।

28 जनवरी को भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करिअप्पा की जयंती मनाई जाती हैं।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 2021-22 में उच्च शिक्षा में छात्रों के ‌नामांकन में 19 लाख की वृद्धि के साथ लगभग 4.33 करोड़ तक पहुंच गया है।

हाल ही ‌नागालैंड के ‌कोहिमा जिले के खूबसूरत गांव रुसोमा में चौथे रुसोमा ऑरेंज फेस्टिवल का आयोजन किया गया है।



30 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही भारतीय गैस कंपनी गेल ने संयुक्त अरब अमीरात की एडीएनओसी गैस के साथ साथ 10 वर्षीय तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) ‌समझौता किया है।

हाल ही ‌असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘पॉलिटिकल हिस्ट्री ऑफ असम (1947-1971)’ का पहला संस्करण – खंड 1 जारी किया है। जो ‌राज्य के राजनीतिक इतिहास का एक व्यापक और निष्पक्ष विवरण सामने लाने का एक प्रयास है।
• 2025 तक तीन खंडों में पूरी होने वाली इस पुस्तक में 1947 से 2020 तक असम की राजनीतिक घटनाओं को शामिल किया गया है।

गणतंत्र दिवस परेड 2024 में ‌संस्कृति मंत्रालय की ‌‘भारत: लोकतंत्र की जननी’ थीम पर आधारित झांकी ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया है।

मिस्र के काहिरा में आयोजित शूटिंग विश्व कप में महिलाओं की एयर राइफल में सोनम मस्कर ने रजत पदक ‌जीता है।

हाल ही शरत चौहान को पुडुचेरी का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

भारत ने 2024-25 के लिए यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए ‘मराठा सैन्य परिदृश्य’ को नामांकित किया है।
• ‘भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ में बारह घटक शामिल हैं, जिनमें सलहेर किला, शिवनेरी किला, लोहगढ़, खंडेरी किला, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला किला, विजय दुर्ग, सिंधुदुर्ग और जिंजी किला शामिल हैं। 

हाल ही भारतीय सेना ने गिरते शारीरिक मानकों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों में वृद्धि को दूर करने के लिए नई फिटनेस नीति ‌लागू की है।

हाल ही में ‌भारत की पहली मौखिक गर्भनिरोधक गोली ‘सहेली’ की खोज करने वाली केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) की पूर्व निदेशक डॉ. नित्या आनंद का निधन हो गया है।

कतर ने बांग्लादेश के साथ 15 साल का गैस आपूर्ति समझौता किया है।

हाल ही ‌भारतीय मुक्केबाज मंदीप जांगड़ा ने अमेरिका में
एनबीए का ‘इंटरकांन्टिनेंटल सुपर फेदरवेट’ खिताब जीता है। 

इसरो अपने नवीनतम मौसम उपग्रह, INSAT-3DS को लॉन्च करने की तैयारी की है।

हाल ही ‌मे ओडिशा में चौथे राष्ट्रीय चिलिका पक्षी महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसका उद्घाटन सीएम नवीन पटनायक ने किया।

कोमोरोस के राष्ट्रपति अज़ाली असौमानी ने 63% वोट के साथ चौथे कार्यकाल के लिए जीत हासिल की है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्ड सहायक कंपनी बीओबी फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की “क्रेडिट रीइमेजिन्ड” टैगलाइन के साथ ‘बॉबकार्ड लिमिटेड’ के रूप में रीब्रांडिंग हुई है।

हाल ही ओडिशा राज्य सरकार ने लगभग एक करोड़ आदिवासियों के विकास और सशक्तिकरण के लिए ‘लाभ'(LABHA)’ योजना शुरू करने की मंजूरी दी है।
• LABHA योजना का उद्देश्य आदिवासियों को सशक्त बनाकर और बिचौलियों पर निर्भरता कम करके संकट विक्रय को समाप्त करना है।

हाल ही टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) ने ऋषिकेश में अपने कार्यालय परिसर में भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रोलाइज़र एंड फ्यूल सेल-आधारित ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट का अनावरण किया है।

हाल ही ‌इंटरनेशनल वुशू फेडरेशन ने मणिपुर की ‌नाओरेम रोशिबिना देवी को Female Wushu Athlete of the Year के खिताब से नवाजा है।

शहीद दिवस : 30 जनवरी
भारत में शहीद दिवस साल में दो बार मनाया जाता है- एक 30 जनवरी को और दूसरा 23 मार्च को।
30 जनवरी को मनाया जाने वाला शहीद दिवस राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी को समर्पित है जिनकी 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। गांधी जी के निधन के बाद उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा।
23 मार्च 1931 को क्रांतिकारीयों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। इसलिए 23 मार्च को इन अमर शहीदों के बलिदान को याद कर शहीद दिवस मनाया जाता है।

हाल ही इसरो ने माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान में पेलोड ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंट फॉर माइक्रोग्रैविटी (POEM-3) मिशन के भीतर सभी प्रयोगों को सफलतापूर्वक पूरा होने की घोषणा की है, ‌जिसे PSLV-C58 मिशन के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था।



31 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही ईरान ने अंतरिक्ष में महदा, कैहान 2 और हत्फ-1 नामक तीन उपग्रहों का प्रक्षेपण किया है।

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर लगे बैन को हटाया है।

ओडिशा राज्य के 'ढेंकनाल माजी' को GI टैग का दर्जा मिला है।

हाल ही नई दिल्ली में ‌'परीक्षा पे चर्चा' का 7वां संस्करण आयोजित किया गया है।

हाल ही भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में 'इंडिया सेल्फी पॉइंट' खोला है।

हाल ही में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री 'हरिशंकर भाभड़ा' का निधन हो गया है।

हाल ही नई दिल्ली में 'संशोधित पारबती-कालीसिंध-चंबल ईआरसीपी लिंक परियोजना' पर त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

वर्ष 2024 में 'वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंडस' का आयोजन इंग्लैंड के एजबेस्टन स्टेडियम में किया जाएगा।

हाल ही पश्चिम बंगाल राज्य के 'कालो नुनिया चावल' को GI टैंग का दर्जा मिला है।

असम के डिब्रूगढ़ के दिहिंग खामटीघाट में पहले 'प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल' की नींव रखी गई है।

हाल ही भारत सरकार ने 'स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया' (SIMI) पर 05 वर्ष का प्रतिबंध बढ़ाया है।

भारत का पहला रिसर्च IIT सैटेलाइट कैंपस 'उज्जैन' में स्थापित किया जाएगा।

हाल ही पंजाब सरकार ने 'सड़क सुरक्षा बल' की शुरुआत की है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments