आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 2 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 1 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 



 

1-2 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ‌डेविड वॉर्नर ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

हाल ही केन्द्र ‌सरकार ने नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया को 16वें वित्त आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है।

हाल ही ‌केन्द्र सरकार ने चुनावी बॉन्ड की 30वीं किस्त को मंजूरी ‌दी है।

भारत और यूएई के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास "डेजर्ट साइक्लोन-2024" आयोजित किया जाएगा। यह सैन्य अभ्यास ‌2 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक राजस्थान में आयोजित किया जाएगा।

भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 1 जनवरी, 2024 को अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया है।

हाल ही गुजरात राज्य ने सबसे बड़े सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के साथ इतिहास रचा है, जिसमें 108 स्थानों और 51 श्रेणियों के 4,000+ प्रतिभागियों ने भाग लिया और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान अर्जित किया।

हाल ही कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में ‌फ़ेलिक्स त्सेसीकेदी ने एक बार फिर लगभग 73% वोट के साथ जीत हासिल की है।

2023 में यूपीआई ने ₹18 लाख करोड़ के रिकॉर्ड लेनदेन 
किया हैं।

हाल ही 5 देशों: ‌सऊदी अरब, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात , इथियोपिया और मिस्र ने ब्रिक्स समूह में शामिल होने के निमंत्रण स्वीकार कर लिए हैं, जिससे संगठन की सदस्यता दोगुनी हो गई है।
• BRIC” शब्द 2001 में ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन में मजबूत आर्थिक विकास को उजागर करने के लिए गढ़ा गया था।
• 2010 में इसमें ‌दक्षिण अफ़्रीका शामिल हुआ और इसमें “S” अक्षर जोड़ा गया।

आरबीआई ने बड़े शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए थोक जमा सीमा ₹15 लाख से बढ़ाकर ₹1 करोड़ और उससे अधिक कर दी है। यह समायोजन टियर 3 और टियर 4 यूसीबी पर लागू है।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 2023-24 के पहले नौ महीने के दौरान औसत मासिक कर संग्रह 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा है। गत दिसंबर माह का जीएसटी संग्रह 10.28 प्रतिशत बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

आईटीसी ने जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में तंबाकू किसानों के सामने बढ़ती चुनौतियों का समाधान करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट और स्काईमेट के साथ हाथ मिलाया है। 

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने एडिनबर्ग में आयोजित 2023 स्कॉटिश जूनियर ओपन स्क्वैश प्रतियोगिता में लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में खिताब जीता है।

हाल ही में चीन ने डोंग जून को अपना नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।

सरकारी नियोक्ता सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) की अधिसूचना के अनुसार ‌रश्मि गोविल सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की नयी निदेशक (मानव संसाधन) होंगी। 

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 2023 विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में महिला स्पर्धा में व्यक्तिगत रजत पदक जीता है।




3 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

International Mind Body Wellness Day: ‌3 जनवरी

हाल ही Kia ‌Motors India के नए CEO और प्रंबध निदेशक ‌ग्वांगगु ली बने हैं।

प्रदूषण से निपटने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में 200 ईको-बसों का अनावरण किया है।

हाल ही ‌उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में यूपी के पहले फ्लोटिंग वातानुकूलित रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया है। यह रेस्टोरेंट ‌यमुना नदी पर आगंतुकों के लिए भोजन के अनुभव को यादगार बनाएगा।

हाल ही चाड की सरकार ने पूर्व विपक्षी नेता सुक्सेस मसरा को प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया है।

हाल ही राजस्थान सरकार ने अपनी राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना चिरंजीवी योजना को केंद्रीय आयुष्मान भारत योजना के साथ ‌एकीकृत कर दिया है। अब इसे आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के रूप में जाना जाएगा।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार लोरियल की उत्तराधिकारी फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स ने 100 अरब डॉलर की संपत्ति अर्जित करने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रचा है।

हाल ही ‌फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल ने नया स्टार्टअप ‘ओप्पडोर’ लान्च किया है।

हाल ही ‌पद्म भूषण पुरस्कार विजेता प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा का निधन हो गया है।

स्किन केयर ब्रांड निविया इंडिया(nivea india) ने गीतिका मेहता को अपना नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

हाल ही ‌भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा डिजिटल भुगतान ऐप टाटा पे को भुगतान एग्रीगेटर(पीए) लाइसेंस प्रदान किया गया है।

हाल ही ‌भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने चिकित्सा उपकरणों के आयात को सुव्यवस्थित करने के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) द्वारा डिजाइन किया गया एक एकीकृत पोर्टल ‘नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (एनएसडब्ल्यूएस)’ लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य निवेशकों के लिए एक केंद्रीकृत मंच बनाना है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के आर्थिक अनुसंधान विभाग (ईआरडी) के अनुसार वित्त वर्ष 24 के पहले नौ माह(9M) में भारत के कॉर्पोरेट क्षेत्र(इंडिया इंक) के निवेश में गिरावट कायम रही है। वित्त वर्ष 24 का निवेश ₹10.80 लाख करोड़ है, जो कि 9MFY22 में ₹21.89 लाख करोड़ और 9MFY21 में ₹13.22 लाख करोड़ की तुलना में काफी कम है।

हाल ही ‌जम्मू-कश्मीर पीएम विश्वकर्मा योजना (पीएमवीवाई) को लागू करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) बना है।

हाल ही इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के लिए पात्रता हासिल की है जिससे ‌ओला इलेक्ट्रिक पीएलआई मंजूरी प्राप्त करने वाली पहली भारतीय ईवी कंपनी ‌बन गई है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments