आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 26 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 25 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 



25 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही ‌भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अरब सागर के ऊपर ‘डेजर्ट नाइट’ नाम से संयुक्त हवाई अभ्यास किया है। जिसमें ‌भारतीय वायु सेना (IAF) ने Su-30 MKI, MiG-29 व अन्य विमानों के साथ भाग लिया।

26 जनवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

हाल ही ‌भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला ने अमेरिका के टेक्सास में डब्ल्यूटीटी फीडर कॉर्पस क्रिस्टी 2024 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता है। 
 
हाल ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित ‌नमन पुरस्कार समारोह में भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच रवि शास्त्री और ‌फारुख इंजीनियर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनके अलावा: 
• शुबमन गिल को 2022-23 सीज़न में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पॉली उमरीगर बेस्ट मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार मिला है।
• जसप्रीत बुमराह को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर – पुरुष के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• स्पिनर दीप्ति शर्मा को 2022-23 सीज़न के लिए वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर नामित किया गया।
• युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को 2022-23 सीज़न के दौरान सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
• मोहम्मद शमी को भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

हाल ही आंध्र प्रदेश में वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार ने एक व्यापक जातिय जनगणना शुरू की है।
• आंध्र प्रदेश अब बिहार के बाद इतनी व्यापक जाति गणना करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।

भारतीय नौसेना ने रणनीतिक रूप से देश में अपने दूसरा वेरी लो फ्रीक्वेंसी (वीएलएफ) संचार ट्रांसमिशन स्टेशन के लिए तेलंगाना के विकाराबाद जिले को चुना है, जिसमें नया वीएलएफ केंद्र 2027 तक स्थापित किया जाएगा।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के पास दुनिया की पहली ‘ब्लैक टाइगर सफारी’ की योजना का अनावरण किया है।

सऊदी अरब राजधानी रियाद में अपना पहला अल्कोहल स्टोर (शराब की दुकान) खोलने की तैयारी कर रहा है। यह स्टोर विशेष रूप से गैर मुस्लिम राजनयिकों के लिए होगा।

एशियाई मैराथन चैंपियनशिप 2024 में भारतीय एथलेटिक्स धावक मान सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है।

हाल ही ‌केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी वराले को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है, जिससे वह शीर्ष अदालत में दलित समुदाय से तीसरे न्यायाधीश बन गए हैं।
• न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी वराले वर्तमान में कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: 25 जनवरी
• इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ पर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।

हाल ही केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी ‌डेटा में खुलासा हुआ कि वित्तीय वर्ष 2022-23 (FY23) के लिए प्रत्यक्ष कर-से-जीडीपी अनुपात 23 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो 6.11% था। 

हाल ही कनाडाई निर्देशक नॉर्मन ज्यूसन का निधन हो गया है , जो क्लासिक फिल्म ‘इन द हीट ऑफ द नाइट’ में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

हाल ही ‌भारत-ओमान आईटी सहयोग समझौता ज्ञापन को कैबिनेट की मंजूरी दी है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा आईसीसी पुरस्कार 2023 में क्रिकेटरों को खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है :  
• ‌आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 : 
  विराट कोहली (भारतीय)
• आईसीसी महिला T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 : हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)
• आईसीसी पुरुष T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 : 
सूर्यकुमार यादव (भारत)
• आईसीसी महिला उभरती क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023
लीचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया)
• आईसीसी मेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023
रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)
• आईसीसी महिला एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 : क्वीनटोर एबेल (केन्या) 
• आईसीसी मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 : बास डी लीडे (नीदरलैंड)




26  जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने भारत के 75वें गणतंत्र वर्ष के लिए ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान’ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है।

हाल ही भारत सरकार के ‌रक्षा मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) के लिए 14 फास्ट पेट्रोल वेसल्स (एफपीवी) के अधिग्रहण के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल), मुंबई के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने हरित ऊर्जा और गैस के लिए ओएनजीसी की एक सहायक कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‌नई दिल्ली में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की नई इमारत 'कौशल भवन' का उद्घाटन किया है।

हाल ही बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री 'कर्पूरी ठाकुर' को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया है।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इमैनुएल मैक्रॉन है।

अयोध्या में 'बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज' का निर्माण किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 'आईसीसी पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023' का कप्तान चुना गया है।

दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाडी 'रोहन बोपन्ना' पुरूष डबल्स में शीर्ष वरीयता हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाडी बने है।

अयोध्या में 42 दिवसीय 'महामंडल महोत्सव' शुरू हुआ है।

विशाखापत्तनम में '14वीं अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता 2024' का आयोजन किया जाएगा।

हाल ही दिग्गज मुक्केबाज और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन 'मैरी कॉम' ने मुक्केबाजी से संन्यास लेने की घोषणा की की है।

हाल ही भोपाल में '63वीं सेंट्रल जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड' (सीजीपीबी) की बैठक हुई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'बुलंदशहर' में 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।

काजीरंगा नेशनल पार्क में 'दुर्लभ गोल्डन टाइगर' देखा गया है।

'श्रीलंका' में 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आठ भारतीय नृत्य शैलियों और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू में वर्चुअल मोड से ई-बसों का उद्घाटन किया

दिग्गज भारतीय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को 'पद्मभूषण' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

हाल ही आइटी कंपनी ‌माइक्रोसॉफ्ट 3 ट्रिलियन का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाली दुनिया की दूसरी कंपनी बनी है।



27 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता 'बिंदेश्वर पाठक' को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थान ने 'खेलो इंडिया गेम्स 2024' में बालिकाओं की साइकिलिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।

26 जनवरी को 75वीं गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व ‌लेफ्टिनेंट जनरल भावनीश कुमार' ने किया है।

भारत की पहली महिला महावत 'पर्बती बरूआ' को 'पद्म श्री' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

भारत, फिलीपींस देश को 'ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों' का निर्यात करेगा।

प्राइवेट हेलिकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन (FAL) बनाने के लिए 'एयरबस' ने टाटा ग्रुप के साथ साझेदारी की है।

हाल ही तमिलनाडु राज्य में 'थाईपूसम त्योहार' मनाया गया है।

भारत ने पहली बार 04 फ्रांसीसी नागरिकों: चार्लोट चोपिन, किरण व्यास, पियरे सिल्वेन फिलियोजैट और फ्रेड नेग्रिट को 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया है। 

जापान देश प्रशांत महासागर में 54 हजार टन परमाणु संयंत्र का दूषित कचरा बहाएगा।

ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रसिद्ध वकील अजीत मिश्रा को प्रतिष्ठित 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

हाल ही गुजरात राज्य में तीन दिवसीय 'किसान मेला' संपन्न हुआ है।

SAVE WATER 


Post a Comment

0 Comments