आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 23 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 23 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 



22 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद के सालार जंग संग्रहालय में पांच नई गैलरी का उद्घाटन किया है।

22 जनवरी, 2024 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया है।
• अयोध्या के भव्य राम मंदिर को प्रसिद्ध वास्तुकार चंद्रकांत बी सोमपुरा द्वारा डिजाइन किया गया है जिसमें उनके बेटे आशीष ने भी सहयोग किया।

हाल ही सोनी ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (CME) के साथ 10 अरब डॉलर की मर्जर डील ख़त्म कर दी है।
• इसे पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।


भारत के पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय राज्य ने‌ ‌21 जनवरी 2024 को अपनी 52वीं वर्षगांठ मनाई है। 
• 21 जनवरी, 1972 को, त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय राज्य उत्तर पूर्वी क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के तहत पूर्ण राज्य बन गए।

हाल ही ‌भारतीय सेना ने ‌जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों के जवाब में आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन सर्वशक्ति शुरू किया है।

हाल ही ‌केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने भुवनेश्वर में अत्याधुनिक ‘आयुष दीक्षा’ केंद्र की आधारशिला रखी है।

हाल ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने युगांडा के कंपाला में शुरू हुए 19वें गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) शिखर सम्मेलन में भाग लिया है। 

हाल ही में ‌SpaceX ने नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक्स-3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।
• यह मिशन में ‌नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइकल लोपेज़-एलेग्रिया के नेतृत्व में लांच किया जिसमें मिशन पायलट वाल्टर विलादेई और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री मार्कस वांड्ट के साथ, तुर्की के पहले अंतरिक्ष यात्री अल्पर गेज़ेरावसी भी शामिल हैं।

हाल ही ‌प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में 8 अमृत परियोजनाओं की आधारशिला रखी है।

हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई, तमिलनाडु में 13वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स ‌2023 का उद्घाटन किया है।



23 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स 

हाल ही जापान ‌चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला पांचवां देश बन गया है।
• जापान का अंतरिक्ष यान, ‌स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) सटीक तकनीक का उपयोग करते हुए चंद्र भूमध्य रेखा के दक्षिण में शिओली क्रेटर के पास उतरा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) हैदराबाद में नमन पुरस्कार समारोह में भारतीय क्रिकेट में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए शुबमन गिल को वर्ष 2023 में अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर और मुख्य कोच रवि शास्त्री को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

हाल ही स्विट्जरलैंड और भारत ने 16 साल की लंबी बातचीत के बाद स्विट्जरलैंड-भारत मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर मुहर लगाई है।

हाल ही ‌प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’(सनराइज योजना) का ऐलान किया है जिसके तहत देश में 1 करोड़ घरों की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाएंगे।

23 जनवरी 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती है। इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हाल ही कुश्ती पहलवान रवि कुमार दहिया ने फ्रांस के नीस में ग्रैंड प्रिक्स डी फ्रांस हेनरी डेग्लेन कुश्ती टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता है।

हाल ही में बिजली मंत्री आरके सिंह द्वारा जारी ‌नवीनतम उपभोक्ता सेवा रेटिंग (सीएसआरडी) रिपोर्ट में चार डिस्कॉम: बीएसईएस राजधानी, बीएसईएस यमुना, टाटा पावर और नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने प्रतिष्ठित ए+ रेटिंग हासिल की है।

केंद्र सरकार ने शिक्षा में बहुभाषावाद को बढ़ावा देने की दिशा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित प्लेटफॉर्म ‘अनुवादिनीऐप पेश किया है।

हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के गुवाहाटी में ‘असम के ब्रेवहार्ट लाचित बरफुकन’ पुस्तक का विमोचन किया है। 

हाल ही यस बैंक, आरएक्सआईएल ग्लोबल आईएफएससी लिमिटेड के इंटरनेशनल ट्रेड फाइनेंसिंग सर्विसेज प्लेटफॉर्म (आईटीएफएस) पर निर्यात व वित्तीय लेनदेन करने वाला पहला भारतीय बैंक बन गया है। 




24 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

मैड्रिड शहर 2026 से शुरू होने वाले स्पेनिश फॉर्मूला 1 ग्रैंड प्रिक्स के लिए मेजबान शहर चुना गया है। 

हाल ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में शहरी सहकारी बैंकों को शामिल करने के लिए संशोधित पात्रता मानदंडों की घोषणा की है।

हाल ही एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने भारत के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) में 58.4 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।

हाल ही ‌भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर का 11वां संस्करण हिमाचल प्रदेश के बकलोह में शुरू हुआ है।

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने केप वर्डे को मलेरिया मुक्त देश घोषित किया है।
• इस तरह केप वर्डे मलेरिया से मुक्त होने वाला वाला अफ्रीका का तीसरा और दुनिया का 43वां देश बन गया है, जो मलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी सफलता है।
• इससे पहले 1973 में अफ्रीकी देश मॉरीशस को और 2019 में अल्जीरिया को मलेरिया मुक्त देश होने का दर्जा दिया जा चुका है।

हाल ही में ‌गुजरात के कच्छ के शुष्क क्षेत्र की देशी खजूर की किस्म कच्छी खारेक को प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग से सम्मानित किया गया है।

भारतीय शूटिंग जोड़ी रायज़ा ढिल्लों और गुरजोत सिंह खंगुरा ने कुवैत सिटी में एशियाई शॉटगन चैंपियनशिप 2024 में मिश्रित स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

हाल ही उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. रितु और प्रसिद्ध उद्यमी नवीन के लिए प्रतिष्ठित ‘यूपी गौरव सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा की है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) : 24 जनवरी

हाल ही इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (आईआईसीएफ) ने अयोध्या में “मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला” नामक एक मस्जिद का निर्माण शुरू करने की घोषणा की है। 
• भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 2019 में बाबरी मस्जिद की विवादित भूमि पर एक मंदिर के निर्माण का फैसला सुनाया था और मुस्लिम समुदाय को मस्जिद बनाने के लिए जमीन का एक अलग टुकड़ा आवंटित किया गया था।

चीनी की खिलाड़ी ताई त्ज़ु यिंग ने ‘इंडिया ओपन 2024’ महिला एकल में चीन की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन चेन यू फी के खिलाफ जीत हासिल की है।

हाल ही ‌भारत सरकार ने ‌अफगानिस्तान को टिड्डियों के खतरे का सामना करने के लिए 40,000 लीटर मैलाथियान की सहायता प्रदान की है।

हाल ही ‌ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय शेयर बाजार हांगकांग को पीछे छोड़कर वैश्विक स्तर पर चौथा सबसे बड़ा   शेयर मार्केट बन गया है। 

भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक एचडीएफसी बैंक, 20 मिलियन(2 करोड़) सक्रिय क्रेडिट कार्ड तक पहुंचने वाला देश का पहला ऋणदाता बन गया है।

हाल ही भारत के बेंगलुरु स्थित इंजीनियरिंग कंपनी टाइमटूथ ने विंग्स इंडिया 2024 इवेंट में भारत की पहली घरेलू निर्मित विमान यात्री सीट का अनावरण किया है।
• भारत की हवाई यात्रा कंपनियों द्वारा उपयोग की जाने वाली 100% विमान सीटें आयात की जाती हैं।
 
हाल ही में डूम्सडे क्लॉक ने आधी रात(Mid night) के करीब अपनी खतरनाक सेटिंग के कारण ध्यान आकर्षित किया है।
• परमाणु वैज्ञानिकों द्वारा स्थापित डूम्सडे क्लॉक, मुख्य रूप से मानव निर्मित प्रौद्योगिकियों और पर्यावरणीय चुनौतियों के कारण होने वाली वैश्विक आपदाओं के लिए मानवता की निकटता का एक रूपक प्रतिनिधित्व है।

हाल ही ‌भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ विलय के लिए मंजूरी दी है, हालाँकि आरबीआई ने अभी मंजूरी नहीं दी है।
• विलय के लिए शेयरधारकों, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) अनुमति लेनी होती है।

इसके अलावा ‌हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने :-
• जेएसडब्ल्यू समूह ने एमजी मोटर इंडिया में 38% हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए मंजूरी प्रदान की है।
• टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के पूर्ण अधिग्रहण की मंजूरी दी है।
• सीसीआई ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में शेयरधारिता हासिल करने के लिए बर्मन परिवार की संस्थाओं को मंजूरी दी है

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने फरवरी में ‌गृह ज्योति योजना लॉन्च करने की घोषणा की है।

हाल ही भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के 25 अत्यधिक कुशल कर्मी, भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास साइक्लोन के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए अंशास (मिस्र) पहुंचे है।

हाल ही में ‌सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ग्लोबल साउथ में वैक्सीन उत्पादकों के गठबंधन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस इनोवेशन (Cepi) नेटवर्क में शामिल हुआ है।

आईसीसी ने रोहित शर्मा को साल की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान चुना है।

भारत में 2024 की गणतंत्र दिवस परेड में रक्षा बलों की दो पूर्ण महिला टुकड़ियों की भागीदारी देखी जाएगी जिसमें कैप्टन संध्या, जो 148 सदस्यों वाली सभी महिला त्रि-सेवा दल का नेतृत्व करेंगी, जिसमें अग्निवीर और नियमित रंगरूट शामिल हैं। 
वहीं परेड में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय की दूसरी महिला टुकड़ी भी शामिल होगी। इस समूह में सैन्य नर्सिंग सेवाओं की नर्सें शामिल होंगी और इसका नेतृत्व महिला डॉक्टर करेंगी।


SAVE WATER







Post a Comment

0 Comments