आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 17 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 16 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 



16 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही ‌दीपा भंडारे ने सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण अधिकारी पुरस्कार जीता है तथा यह सम्मान हासिल करने वाली महाराष्ट्र के चीनी उद्योग की एकमात्र महिला बन गईं है।
• दीपा भंडारे कोल्हापुर के शिरोल तालुका में श्री दत्ता सहकारी चीनी फैक्ट्री (एसएसके) से जुड़ी है।

भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना (आरटीएन) ने दिसंबर 2023 में ‘अभ्यास-अयुत्या’ नामक पहले द्विपक्षीय अभ्यास का आयोजन किया गया था जो भारत में अयोध्या और थाईलैंड में अयुत्या के प्राचीन शहरों के बीच एक अटूट संबंध का प्रतीक है।

हाल ही ‌राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मेघालय के तुरा में 5वें मेघालय खेलों का उद्घाटन किया है।

हाल ही केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध(एएमआर) के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए ऑपरेशन अमृत शुरू किया है।
• “मूक महामारी” के रूप में मान्यता प्राप्त एएमआर 2019 में वैश्विक स्तर पर लगभग 5 मिलियन मौतों से जुड़ा था, जिसमें 1.3 मिलियन मौतें सीधे तौर पर जिम्मेदार थीं।

हाल ही में ‌बर्नार्डो एरेवलो ग्वाटेमाला के नए राष्ट्रपति ‌बने है।

हाल ही ‌अमेरिकी एयरफोर्स की पायलट मैडिसन मार्श ने मिस अमेरिका 2024 का खिताब जीत कर इतिहास रच दिया है। मैडिसन मार्श यह खिताब जीतने वाली पहली सक्रिय-ड्यूटी वायु सेना अधिकारी हैं।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश ने श्री सत्य साईं जिले के पलासमुद्रम में राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी (NACIN) के नए परिसर का उद्घाटन किया है।

हाल ही ‌वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद ने नौसेना संचालन महानिदेशक (डीजीएनओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

हाल ही ‌विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की 54वीं वार्षिक बैठक में भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक विकास, एआई की भूमिका और जलवायु के लिए दीर्घकालिक रणनीति पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘बैक टू बेसिक्स’ दृष्टिकोण पर जोर दिया गया है।

नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट में 2013-14 से 2022-23 तक ‌9 वर्षों में 24.82 करोड़ भारतीय बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं।
• राज्य स्तर पर उत्तर प्रदेश 5.94 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर निकलने के साथ सबसे आगे है, इसके बाद बिहार में 3.77 करोड़ और मध्य प्रदेश में 2.30 करोड़ लोग है।

हाल ही मशहूर ‌मशहूर मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय का निधन हुआ है।

हाल ही में ‌स्विट्जरलैंड ने वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की याचिका स्वीकार कर ली है।

हाल ही ‌ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने घातक निपाह वायरस वैक्सीन के लिए पहला मानव परीक्षण शुरू किया है।

हाल ही दीव में हुए पहले बीच गेम्स ‌2024 में 7 स्वर्ण सहित 18 पदक हासिल करके ‌मध्य प्रदेश समग्र (ओवरऑल) चैंपियन बना है।

हाल ही ‌केंद्र सरकार ने हरित ऊर्जा क्षेत्र में व्यापार को आसान बनाने के लिए नए नियम बनाए है।

हाल ही ‌मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का निधन हुआ है।



17 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही तमिलनाडु के ‌मदुरै जिले के अवनियापुरम गांव में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता शुरू हुई है।

हाल ही ‌आरबीआई ने ‌फिनटेक स्व-नियामक संगठनो (एसआरओ) के लिए ड्राफ्ट मानदंड ‌जारी किए हैं।

हाल ही ‌आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुपालन में कर्नाटक बैंक और क्लिक्स कैपिटल, भारत के एमएसएमई क्षेत्र को ऋण प्रदान करने के लिए यूबी कंपनी लेंड प्लेटफॉर्म पर डिजिटल रूप से एकजुट हुए हैं।

चेन्नई के 18 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी रमेशबाबू प्रगनानंद ने विज्क आन ज़ी में आयोजित 2024 टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराया है जिससे प्रग्गनानंद , ‌विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर भारत के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी ‌बने है।

हाल ही वाइस एडमिरल विनीत मैक्कार्टी भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट ‌बने है।

हाल ही में जारी किए गए एडेलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर 2024 में भारत विश्वास के मामले में ग्लोबल लीडर के रूप में उभरा है, जो व्यवसायों और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) में विश्वास के चार्ट में शीर्ष पर है।
सरकारी भरोसा: सऊदी अरब ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि भारत ने 5वां स्थान हासिल किया है।
मीडिया ट्रस्ट: चीन ने शीर्ष स्थान पर रहा जबकि भारत को चौथे स्थान पर रहा है।
नियोक्ता का भरोसा: इंडोनेशिया ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर है।
समग्र विश्वास सूचकांक: भारत अपनी 2023 रैंकिंग को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, चीन शीर्ष स्थान पर बरकरार है।

हाल ही ‌विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), सरकार द्वारा आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023 हरियाणा में शुरू हुआ है।

हाल ही ICC ने ‌पैट कमिंस(आस्ट्रेलिया)और दीप्ति शर्मा(भारत) को दिसंबर महीने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ घोषित किया है।

बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष तकनीक स्टार्टअप पिक्सेल ने अपनी अत्याधुनिक अंतरिक्ष यान निर्माण सुविधा, मेगापिक्सेल का उद्घाटन किया है।

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) और तेलंगाना सरकार संयुक्त रूप से हैदराबाद में डब्ल्यूईएफ के चौथे औद्योगिक क्रांति नेटवर्क (C4ir) का 19वां केंद्र स्थापित किया जा रहा है।

इंडोस्पेस ने तमिलनाडु सरकार के साथ 2000 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

2024 ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग में, अमेरिका ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। उसके बाद रूस ने दूसरा , चीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। भारत ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। 145 देशों की इस रैंकिंग में भूटान देश पावर इंडेक्स के साथ सबसे निचले स्थान पर है।

गुरु गोविंद सिंह जी जयंती: 17 जनवरी

हाल ही ‌चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी द्वारा लिखी गई “एन अनकॉमन लव: द अर्ली लाइफ ऑफ सुधा एंड नारायण मूर्ति” का विमोचन किया गया है।



18 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही यस बैंक ने ‌एमएसएमई के लिए समर्थन बढ़ाने के लिए वीफिन सॉल्यूशंस के साथ एक डिजिटल सप्लाई चेन फाइनेंस प्लेटफॉर्म स्मार्टफिन की शुरुआत की है।

गृह मंत्रालय ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2020 के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए नई दिल्ली में सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (सीपीआर) का पंजीकरण रद्द कर दिया है। 

इंग्लैंड की सू रेडफर्न द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए ICC की पहली तटस्थ महिला अंपायर होंगी।

चीन ‌की बीटावोल्ट टेक्नोलॉजी कंपनी ने एक खास तरह की बैटरी बनाई है, जो सिंगल चार्ज में करीब 50 साल तक चलेगी।

आईआईटी मद्रास और अल्टेयर ने ईमोबिलिटी सिमुलेशन लैब लॉन्च करने के लिए समझौता किया है।

एलआईसी ने मार्केट कैप के मामले में SBI को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में एलआईसी अब देश की सबसे मूल्यवान पीयूएसयू बन गई है।

उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग में ‌उभरते उद्यमियों के लिए स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के मामले में गुजरात, केरल तथा कर्नाटक सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य बनकर उभरे हैं। गुजरात को लगातार चौथी बार रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता का दर्जा दिया गया है।

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने कपड़ों की एक नई श्रृंखला ‘खादी सनातन वस्त्र’ पेश किया है। केवीआईसी चेयरमैन ने कनॉट प्लेस, दिल्ली स्थित खादी भवन में यह ‘सनातन वस्त्र’ पेश किया।
 
हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य ने महतारी वंदना योजना 2024 के नाम से एक नई योजना शुरू की है जो ‌मध्य प्रदेश सरकार की 'लाडली बहना योजना’ के सफल कार्यान्वयन से प्रेरित है।

भारतीय क्रिकेटर ‌रोहित शर्मा टी20 ‌इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज ‌बने है जिन्होंने हाल ही में ‌अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पांचवां शतक लगाया।

हाल ही भारत में पहली बार तिब्बती भूरा भालू देखा गया है जिसे सिक्किम वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने सिक्किम के पहाड़ी इलाकों में इस दुर्लभ प्रजाति के भालू को अपने कैमरे में कैद किया।

हाल ही REC लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 में वित्तीय रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए आईसीएआई पुरस्कार जीता है।

हाल ही ‌ब्रांड फाइनेंस की 2024 ग्लोबल 500 आईटी सर्विसेज रैंकिंग के अनुसार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को वैश्विक सूची में दूसरा सबसे मूल्यवान आईटी ब्रांड का दर्जा दिया गया है।


SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments