आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 14 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 13 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 



13 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही ‌मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज ने जापान के सूचना-संग्रह उपग्रह “ऑप्टिकल-8” को ले जाने वाले एच-आईआईए रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया है।

हाल ही ‌डीआरडीओ ने आकाश-एनजी मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के दौरान शंघाई के न्यू डेवलपमेंट बैंक(एनडीबी) ने गुजरात में ‌बुनियादी ढांचे के विकास और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 500 मिलियन डॉलर का पर्याप्त ऋण का समझौता किया है।

हाल ही ‌न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनकर इतिहास रचा है।

हाल ही ‌टाटा कंज्यूमर ‌प्रोडक्ट्स ने Capital Foods में पूरी 100% हिस्सेदारी खरीदी है।

हाल ही ‌भारत सरकार ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा को दूसरी बार एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया है।

हाल ही ‌भारतीय और जापानी तट रक्षकों ने चेन्नई के तट पर ‘सहयोग काइजिन’ नामक एक सफल संयुक्त अभ्यास आयोजित किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक समारोह में उत्तरकाशी जिले के लोथरू गांव की बहादुर पर्वतारोही सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार प्रदान किया है।

हैदराबाद में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट एंड रिसर्च (एनआईसीएमएआर) को अपने ग्रीन कैंपस रेटिंग कार्यक्रम के तहत इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा प्रतिष्ठित प्लेटिनम प्रमाणन से सम्मानित किया गया है।

हाल ही ‌NPCI ने भारत और सिंगापुर के बीच सीमा पार प्रेषण के लिए UPI-PayNow लिंकेज लॉन्च किया है।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का उद्घाटन किया है जिसे अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है। 



14-15 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही ‌मशहूर उर्दू शायर मुनव्वर राणा का निधन हुआ है।

भारतीय सेना दिवस: 15 जनवरी

हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा नियोजित आकस्मिक श्रमिकों को बीमा कवर प्रदान करने के उद्देश्य से एक अभूतपूर्व योजना को मंजूरी दी है जिसमें ‌मजदूरों के परिवारों को उनकी मृत्यु की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में 10 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।

हाल ही ‌राजस्थान के बीकानेर ‌जिले में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव शुरू हुआ है।

हाल ही दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बांसेरा में दो दिवसीय वैश्विक ‘पतंग उत्सव’ का उद्घाटन किया है, जो सराय काले खां में यमुना नदी के किनारे शहर का पहला बांस-थीम वाला पार्क है।

हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शिवमोग्गा में बेरोजगार युवाओं के लिए ‘युवा निधि’ योजना का अनावरण किया है।

हाल ही ‌महाराष्ट्र में पेंच टाइगर रिजर्व ने भारत के पहले डार्क स्काई पार्क के रूप में मान्यता हासिल करके इतिहास रचा है ‌जो एशिया में पांचवें स्थान पर है।

हाल ही में ‌ताइवान चुनाव में मतदाताओं ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) के संप्रभुता समर्थक उम्मीदवार विलियम लाई चिंग-ते को अपने राष्ट्रपति के रूप में चुना है।

हाल ही ‌रियाल मैड्रिड ने बार्सिलोना को हराकर स्पेनिश सुपर कप का ‌13वां खिताब जीता है।

हाल ही ‌प्रसिद्ध लेखक एम.जे. अकबर ने सह-लेखक के. नटवर सिंह के साथ “गांधी: ए लाइफ इन थ्री कैंपेन्स” नामक एक नई पुस्तक लॉन्च की है।

हाल ही ‌एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) ने 14 जनवरी 2024 को अपना 60वाँ स्थापना दिवस मनाया है। 
• भारतीय खाद्य निगम की स्थापना 14 जनवरी 1965 हुई थी जिसमें ‌पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हाल ही ‌प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासियों को पीएम-जनमन योजना के तहत पक्के घरों के लिए पहली किस्त जारी की है।


SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments