आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 11 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स। 10 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स।

 



10 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की है। इस वर्ष 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया है।
• 2023 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी (बैडमिंटन)

अर्जुन पुरस्कार:- ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी),
अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), 
मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स), 
पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), 
मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), 
आर वैशाली (शतरंज), 
मोहम्मद शमी (क्रिकेट), 
अनुश अग्रवाल ( घुड़सवारी), 
दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), 
दीक्षा डागर (गोल्फ), 
कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), 
सुशीला चानू (हॉकी), 
पवन कुमार (कबड्डी), 
रितु नेगी (कबड्डी), 
नसरीन (खो-खो), 
पिंकी ( लॉन बॉल्स),
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (निशानेबाजी), 
ईशा सिंह (निशानेबाजी), 
हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश), 
अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), 
सुनील कुमार (कुश्ती), 
अंतिम पंघाल (कुश्ती), 
नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु), 
शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), 
इलूरी अजय कुमार रेड्डी (दृष्टिबाधित क्रिकेट), 
प्राची यादव (पैरा कैनोइंग).

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी): ललित कुमार (कुश्ती), 
आरबी रमेश (शतरंज),
महावीर प्रसाद सैनी (पैरा एथलेटिक्स), 
शिवेंद्र सिंह (हॉकी), 
गणेश प्रभाकर देवरुखकर (मल्लखंभ).

द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवन पर्यंत श्रेणी): जसकीरत सिंह ग्रेवाल (गोल्फ), 
भास्करन ई (कबड्डी),
 जयंत कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस).

ध्यानचंद लाइफटाइम पुरस्कार: मंजूषा कंवर (बैडमिंटन), 
विनीत कुमार शर्मा (हॉकी),
 कविता सेल्वराज (कबड्डी).

मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2023: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (विजेता),
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब (प्रथम उपविजेता),
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र (द्वितीय उपविजेता)

  
गुजरात में इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए ‌जेनसोल इंजीनियरिंग ने 2,000 करोड़ रु निवेश की घोषणा की है।

विश्व हिंदी दिवस : 10 जनवरी
• भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। 

हाल ही ‌संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का निधन हुआ है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) को गुजरात के गिफ्ट सिटी में वित्त कंपनी के गठन हेतु आरबीआई द्वारा मंजूरी दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने हाल ही में नीलकंठ वन, महाकाल लोक, उज्जैन(मध्य प्रदेश) में एक भव्य समारोह में देश की पहली स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट ‘प्रसादम’ का उद्घाटन किया है।

राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकन के नेतृत्व में संयुक्त राज्य अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन के कारण चीन, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, क्यूबा, इरिट्रिया, ईरान, निकारागुआ, रूस, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और म्यांमार को ‘विशेष चिंता वाले देश’ के रूप में लेबल किया गया है। 
साथ ही अल्जीरिया, अजरबैजान, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कोमोरोस और वियतनाम को गंभीर धार्मिक स्वतंत्रता उल्लंघनों को सहन करने के लिए ‘विशेष निगरानी सूची’ में रखा गया है।

हाल ही में ‌अमेरिका में जर्मन मूल के हॉलीवुड एक्टर क्रिश्चियन ओलिवर की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है।

हाल ही ‌प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया है।जिसमें मोज़ाम्बिक के राष्ट्रपति फ़िलिप न्युसी, तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल सहित सम्मानित अतिथि शामिल थे। 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने गैब्रियल अटल को फ्रांस का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया है। 34 वर्ष की आयु में गेब्रियल अटल देश के इतिहास में सबसे कम आयु के प्रधान मंत्री बन गए हैं।
साथ ही वे इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले फ्रांस के पहले समलैंगिक अधिकारी(प्रधानमंत्री) भी बन गए हैं।

हाल ही ‌DRDO ने स्वदेशी असॉल्ट राइफल ‘उग्रम’ लॉन्च की है। डीआरडीओ ने इसे भारतीय सेना के लिए लॉन्च किया है।

‌हाल ही ‌इंडसइंड बैंक ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘सम्मान रुपे क्रेडिट कार्ड’ पेश किया है।

सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे को 2023 के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का खिताब दिया गया है।
• पिछले दो वर्षों में कतर के हमाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से खिताब हारने के बाद, चांगी हवाई अड्डे ने दुनिया में सर्वश्रेष्ठ के रूप में अपनी स्थिति पुनः प्राप्त की। यह बारहवीं बार है जब हवाई अड्डे को सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का खिताब मिला है।

भारत इस साल जुलाई में इतिहास में पहली बार यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की अध्यक्षता और मेजबानी करेगा। भारत पहली बार 21- 31 जुलाई तक यूनेस्को की विश्व धरोहर की मेजबानी करने वाला है। 
• विश्व धरोहर समिति हर वर्ष एक बार विश्व धरोहर सम्मेलन का आयोजन करती है। समिति के 46वें सत्र के लिए भारत को मेजबानी के लिए चुना गया है।

हाल ही ओडिशा के मयूरभंज जिले की ‌रेड आंट चटनी को भौगोलिक संकेत(जीआई) टैग प्रदान किया गया है।
• स्थानीय रूप से ‘काई चटनी’ के रूप में जाना जाने वाला यह स्वादिष्ट व्यंजन वैज्ञानिक रूप से रेड वीवर चींटियों का उपयोग करके तैयार किया जाता है।

हाल ही में समीर कुमार सिन्हा को रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक (अधिग्रहण) नियुक्त किया गया है।

हाल ही में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ‌पीयूष गोयल ने ग्रेटर नोएडा में खाद्य प्रदर्शनी (इंडस फूड) 2024 का उद्घाटन किया है।

हाल ही एलआईसी ने राष्ट्रीय आवास बैंक(एनएचबी) द्वारा प्रवर्तित कंपनी में 10 % तक हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है।

यूरोपीय संघ की कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) ने घोषणा की कि 2023 रिकॉर्ड पर सबसे गर्म वर्ष था ‌जो संभवतः पिछले 100,000 वर्षों में सबसे गर्म है।

हाल ही ‌भारतीय नौसेना का P-8I विमान गुआम में अभ्यास सी ड्रैगन-24 में शामिल हुआ है।
• अभ्यास सी ड्रैगन 24 अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, जापान और भारत की नौसेनाओं के बीच सहयोग और अंतरसंचालनीयता को बढ़ावा देता है।

हाल ही ‌अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने Viacom18 के साथ 2023-2027 तक की चार साल की अवधि के लिए मीडिया अधिकार की साझेदारी की है।

हाल ही ‌भूटान के संसदीय चुनावों में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) ने जीत दर्ज की है।

हाल ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय बाल भवन में राष्ट्रीय कला उत्सव का शुभारंभ किया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे निर्माण मैनुअल, 2023 का अनावरण किया है।




11 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स 

इस वर्ष 5 लोकसभा सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है जिसमें भाजपा के सुकांत मजूमदार, शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे ,‌भाजपा के सुधीर गुप्ता, राकांपा के अमोल रामसिंग कोल्हे और कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा शामिल हैं।
• इन सभी सांसदों को 17 फरवरी 2024 को दिल्ली में एक समारोह में पुरस्कार दिया जाएगा।
 
हाल ही अडानी डिफेंस और एयरोस्पेस द्वारा निर्मित भारत का पहला स्वदेशी "दृष्टि 10 स्टारलाइनर" मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।

‌आईआईटी मद्रास ने श्रीलंका के कैंडी में एक नया कैंपस खोलने का फैसला किया है।

हाल ही ‌कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मांड्या जिले में कृष्णराजसागर (केआरएस) बांध के 20 किलोमीटर के दायरे में सभी खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

नए आप्रवासन कानून पर हालिया राजनीतिक उथल-पुथल के बाद फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

हाल ही ‌पश्चिम बंगाल के 5 और उत्पादों को जीआई टैग मिला है जिसमें सुंदरवन शहद, काला नुनिया चावल और टैंगेल, गोरोड और कादियाल साड़ियां शामिल हैं।
• पश्चिम ‌बंगाल में जीआई पोर्टल पर कुल 27 वस्तुओं को पंजीकृत किया जा चूका है।

हाल ही ‌भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‌अंतरिक्ष में बिजली पैदा करने के लिए ईंधन सेल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जो अंतरिक्ष में बिजली उत्पन्न करने के लिए हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का उपयोग करता है।

हाल ही भारत ने 3 भारतीय शहरों: इंदौर, भोपाल और उदयपुर के लिए वेटलैंड सिटी मान्यता के लिए नामांकन जमा किए गए हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के लिए ईआरनेट इंडिया का नव विकसित एकीकृत वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है।

हाल ही ‌रघुराम अय्यर को भारतीय ओलंपिक संघ का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

केवाईसी उद्देश्यों के लिए आरबीआई द्वारा राजनीतिक पकड़ वाले लोगों की परिभाषा को संशोधित किया गया है।

हाल ही ‌भारत के सबसे बुजुर्ग स्लॉथ भालू 'बबलू' का भोपाल चिड़ियाघर में निधन हो गया है।
• भारत में, बब्लू कैप्टिव (बंदी) में रखा गया सबसे उम्रदराज़ भालू(36 वर्ष) था।

हाल ही ‌भारत के सबसे बड़े कैंसर अस्पताल मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (टीएमएच) ने कैंसर के इलाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग शुरू किया गया है।

गत वर्ष 2023 में श्रीलंका में पर्यटन के लिए स्रोत बाजारों की सूची में भारत शीर्ष पर रहा है। जहां 2023 में 1.487 मिलियन पर्यटक श्रीलंका पहुंचे, जिसमें भारत ने 20%से अधिक का योगदान रहा।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी एक आर्थिक शोध रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2013-2014 और 2021-2022 के बीच गत 8 वर्षों में भारत में व्यक्तिगत आय असमानता में काफी कमी आई है।

हाल ही भारतीय वायुसेना के सामरिक परिवहन विमान C-130 J ने पहली बार कारगिल हवाई पट्टी पर गरुड़ फोर्स के साथ रात में लैंडिंग की है।

हाल ही ‌भारतीय निशानेबाजों ने इंडोनेशिया के जकार्ता में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में ‌वरुण तोमर, अर्जुन सिंह चीमा और उज्जवल मलिक की भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता है।



12 जनवरी 2024 करेंट अफेयर्स

12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद की जयंती तथा ‌राष्ट्रीय युवा दिवस

हाल ही ‌अमेरिका और ब्रिटेन ‌दोनों देशों की सेनाओं ने लाल सागर में व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हूती विद्रोहियों के खिलाफ ‌यमन में कई ठिकानों पर हवाई हमला किया है।

हाल ही ‌वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुजरात के गांधीनगर में हो रहे वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समित 2024 को संबोधित करते हुए भरोसा जताया है कि वित्त वर्ष 2027-28 तक भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा और 2047 तक भारत 30 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ विकसित अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 
• फिलहाल भारत की अर्थवयवस्था 3.4 ट्रिलियन डॉलर की है और अमेरिका चीन, जापान और जर्मनी के बाद पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है।

हाल ही ‌स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 में इंदौर और सूरत संयुक्त विजेता बने है जिसमें इंदौर ने सातवीं बार सबसे स्वच्छ शहर का खिताब हासिल किया है।

हाल ही CIFS के पूर्व महानिदेशक शील वर्धन सिंह को यूपीएससी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

हर वर्ष 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।
2024 की थीम: “सड़क सुरक्षा नायक बनें”

विश्व बैंक ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में वर्ष 2024 में लगातार तीसरे वर्ष मंदी की आशंका जताई है। 

हाल ही ‌चीन ने एक्स-रे तकनीक का उपयोग करके क्षणिक ब्रह्मांडीय घटनाओं का अध्ययन करने के लिए कमल के आकार का उपग्रह "आइंस्टीन प्रोब" लॉन्च किया है।

हाल ही ‌ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मलकानगिरी में नए हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है।

हाल ही ‌दक्षिण कोरियाई कंपनी सिम्मटेक ने गुजरात के सानंद में एक विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की अपनी योजना की घोषणा की है।

हाल ही ‌ भारत के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षा में नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मूल्य प्रवाह 2.0 की शुरुआत की है।

हाल ही ‌रियर एडमिरल उपल कुंडू, दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ ‌बने है।

भारत के कुश्ती खिलाड़ी अमन शेरावत ने ज़ाग्रेब ओपन 2024 में 57 किलोग्राम पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता है।

हाल ही ‌प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया है।

इंडोनेशिया के ‌जकार्ता में एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2024 में रिदम सांगवान ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में कांस्य पदक जीता है, जिससे पेरिस 2024 के लिए भारत का 16वां ओलंपिक कोटा हासिल हुआ है तथा टोक्यो 2020 के लिए 15 के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

हाल ही ‌केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ‘मोदी: एनर्जाइज़िंग ए ग्रीन फ्यूचर’ नामक पुस्तक का विमोचन किया है।


SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments