प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुबई में आयोजित COP-28 के दौरान यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के साथ संयुक्त मेजबानी में ‘ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम’ की शुरुआत की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के प्रधान मंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ संयुक्त रूप से COP-28 के दौरान 2024-26 की अवधि के लिए लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांज़िशन (लीडआईटी 2.0) के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया है।
इसके साथ ही भारत और स्वीडन ने इंडस्ट्री ट्रांज़िशन प्लेटफ़ॉर्म भी लॉन्च किया है।
UAE ने COP28 में वैश्विक जलवायु समाधान के लिए जलवायु संबंधित निवेश संस्था अल्टेरा में 30 बिलियन डॉलर फंड की घोषणा की है।
भारतीय नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
यह दिन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के रणनीतिक और विजयी ऑपरेशन ट्राइडेंट की याद दिलाता है।
आईटी कंपनी इंफोसिस ने हाल ही में डेटा केंद्रों में इमर्शन कूलिंग सेवाओं को अपनाने के लिए ऊर्जा कंपनी शेल के साथ साझेदारी की है।
अप्रैल-सितंबर के दौरान केमैन द्वीप और साइप्रस से भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश(एफडीआई) में क्रमशः 75% और 95% से अधिक की गिरावट देखी गई है।
वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाए जाने के बाद भारत ने वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात फिर से शुरू किया है।
हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में खादी माटी कला महोत्सव 2023 का उद्घाटन किया है।
भारतीय रेलवे ने हाथियों की वजह से होने वाले रेल हादसों को रोकने तथा हाथियों को बचाने के लिए के लिए एक नई प्रणाली "गजराज सुरक्षा कवच" पेश की है।
मध्य प्रदेश कैडर की 1991 बैच की भारतीय वन सेवा अधिकारी कंचन देवी को भारतीय वानिकी अनुसंधान शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) की पहली महिला महानिदेशक बनीं है।
द्विवार्षिक कार्यकाल 2024-25 के लिए के लिए असेंबली में हुए चुनावों में भारत को सर्वाधिक मतों के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) परिषद के लिए फिर से चुना गया है।
हाल ही में भारत ने जलवायु और स्वास्थ्य पर COP28 घोषणा पर हस्ताक्षर नहीं करने का विकल्प चुना है क्योंकि भारत ने चिंता व्यक्त की है कि अपने स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे के भीतर शीतलन के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने से चिकित्सा सेवाओं की बढ़ती मांगों को पूरा करने की क्षमता में बाधा आ सकती है, विशेषकर दूरदराज और कम सेवा वाले क्षेत्रों में।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान मिचौंग के जल्द ही दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तटों से टकराने की संभावना है।
हाल ही में मेडागास्कर के संवैधानिक न्यायालय ने राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना के पुन: चुनाव की पुष्टि की है जो उनका तीसरा कार्यकाल है। अदालत ने 59% वोटों के साथ राजोएलिना को विजेता घोषित किया है।
हाल ही मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी नतीजों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीन में बीजेपी ने जीत हासिल की जबकि तेलंगाना में कांग्रेस ने जीत हासिल की है।
भारत के लंबी कूद खिलाड़ी ओलंपियन श्रीशंकर ने केरल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए 35वां जिमी जॉर्ज फाउंडेशन पुरस्कार जीता है।
5 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस: 5 दिसंबर
हाल ही में जारी की गई फोर्ब्स एशिया के हीरोज ऑफ फिलैंथ्रॉपी सूची(परोपकार के नायकों की सूची) में तीन प्रमुख भारतीय बिजनेस लीडर्स – नंदन नीलेकणि, केपी सिंह और निखिल कामथ शामिल किए गए हैं।
हाल ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक आपदा की 39वीं बरसी के अवसर पर 2 और 3 दिसंबर 1984 को हुई भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।
चालू वित्त वर्ष में अब तक औसत सकल मासिक संग्रह 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा है जो रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
हाल ही में बजाज समूह दस लाख करोड़ मार्केट कैप वाले क्लब में शामिल होने वाला पांचवां बिजनेस हाउस बन गया है। इस क्लब में टाटा समूह , रिलायंस समूह, एचडीएफसी बैंक और अडाणी समूह पहले से शामिल हैं।
हाल ही में जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को देश में बनने वाला ‘'अब तक का सबसे बड़ा सर्वेक्षण पोत - आईएनएस संधायक" सौंपा है।
जीआरएसई: - गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए घोषणा की कि भारतीय संस्कृति के अनुसार नौसेना में रैंकों का नाम बदला जाएगा।
एक मासिक सर्वेक्षण के खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) में भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां नवंबर में एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गईं हैं।
हाल ही दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल 6 लाख करोड़ रुपये के एमकैप पार करने वाली 8वीं कंपनी बनी है।
हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र देशों की सेना के शहीद वायुसैनिकों को समर्पित "हंप द्वितीय विश्व युद्ध संग्रहालय" नामक संग्रहालय का उद्घाटन किया गया है।
हाल ही भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित शंकरराव पुजारी नूतन नगरी सहकारी बैंक लिमिटेड के लाइसेंस को रद्द कर दिया है है। आरबीआई ने यह कदम बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई का साधन नहीं होने की वजह से उठाया है।
हाल ही में मुंबई में आयोजित 19वें इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स (आईबीएलए) में इसरो और चंद्रयान-3 टीम को “ब्रांड इंडिया में उत्कृष्ट योगदान” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
चीन के राष्ट्रीय वित्तीय नियामक प्रशासन ने वित्तीय जोखिम प्रबंधन के लिए “एक प्रांत, एक नीति” रणनीति पेश की है जिसका नेतृत्व ली युंज़े ने किया।
हाल ही में मशहूर टीवी शो ‘सीआईडी’ में एक्शन और कॉमेडी करने के लिए फेमस दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। वे शो में फ्रेडरिक्स’ उर्फ फ्रेडी निभाते थे।
ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने जनरेशन Z की भाषाई पसंद को दर्शाते हुए शब्द “रिज़(RIZZ)” को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है
भारत ने विश्व के पहले पोर्टेबल आपदा अस्पताल आरोग्य मैत्री क्यूब का गुरुग्राम में अनावरण किया है जिसे हवाई मार्ग से ले जाया जा सकता है। यह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी “प्रोजेक्ट भीष्म” परियोजना के अंतर्गत स्वदेशी डिजाइन से विकसित एक अभिनव चिकित्सा सुविधा है।
भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने रियाद में एशियाई पुरस्कारों के चौथे संस्करण के दौरान एशियाई पैरालंपिक समिति(एपीसी) पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ युवा एथलीट का खिताब जीता है।
राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) द्वारा हाल ही में किए गए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) में, 2023 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान शहरी क्षेत्रों में 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग में हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक शहरी युवा बेरोजगारी 33.9% दर्ज की गई, इसके बाद राजस्थान का स्थान है।
दुबई में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-28) में बिहार सरकार को वनीकरण प्रयासों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिला है। बिहार सरकार द्वारा वनीकरण के क्षेत्र में विशेष रूप से जल-जीवन-हरियाली अभियान(ग्रामीण विकास विभाग) के माध्यम से किए गए कार्यों को सराहा गया।
हाल ही अमेरिका के ओहियो प्रांत में व्हाइट लंग सिंड्रोम के कारण बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने के मामले बढ़ रहे हैं।
बार्सिलोना, स्पेन में 2023 IV एलोब्रेगेट ओपन में चेन्नई की वैशाली रमेशबाबू भारत की 84वीं ग्रैंडमास्टर बनीं है।
• वैशाली और उनके छोटे भाई आर. प्राग्नानंद अब आधिकारिक तौर पर ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की पहली भाई-बहन की जोड़ी हैं।
हाल ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पेश किया है।
6 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया है।
हाल ही कांग्रेस पार्टी ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का नया मुख्यमंत्री बनाया है।
हाल ही पूर्व मिस्टर यूनिवर्स बॉडीबिल्डर शॉन डेविस का निधन हुआ है। वें पूर्वी इंग्लैंड के डर्बीशायर के रहने वाले थे।
स्वच्छ जल, साफ़-सफ़ाई और स्वच्छता के लिए ऋण प्रदान करने के लिए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और Water.org ने साझेदारी की है।
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमेज़ॅन इंडिया को अंतर्राष्ट्रीय विकलांग व्यक्ति दिवस पर विज्ञान भवन में विकलांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया है।
हाल ही में जारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता ने लगातार तीसरे वर्ष भारत के सबसे सुरक्षित शहर के रूप में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
हाल ही सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को The Yusr Award से सम्मानित किया गया है।
हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन ने उन्हें ये सम्मान दिया।
केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुतो ने हाल ही में भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आए है।
हाल ही जापान ने दुनिया के सबसे बड़े प्रायोगिक परमाणु फ़्यूज़न रिएक्टर JT-60SA का इबाराकी प्रान्त में अनावरण किया है।
हाल ही शोधकर्ताओं की एक टीम ने राजस्थान के जैसलमेर में 115 मिलियन वर्ष पुराने शार्क जीवाश्म की खोज की है। राजस्थान के जैसलमेर बेसिन की हाबूर संरचना में पाया गया यह जीवाश्म ,अर्ली क्रेटेशियस युग का भारत का पहला शार्क जीवाश्म माना जा रहा है।
यह हिस्टोरिकल बायोलॉजी में प्रकाशित “फर्स्ट अर्ली क्रेटेशियस शार्क्स फ्रॉम इंडिया” शीर्षक वाले शोध पत्र में प्रकाशित किया गया।
हाल ही भारतीय शेयर बाज़ार ने 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार किया है।
वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का आयोजन 8-9 दिसंबर को देहरादून में किया जाएगा।
केन्द्र सरकार ने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर सब्सिडी वाले मुख्य खाद्य भंडार(खुदरा स्टोर) शुरू करने की योजना बनाई है, जिसकी शुरुआत राजीव चौक से होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की यात्रा पर आए केन्याई राष्ट्रपति विलियम समोई रुतो के साथ व्यापक वार्ता के बाद केन्या को उसके कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए 25 करोड़ डॉलर(लगभग 2 हजार करोड़ रुपये) की ऋण सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है।
डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि: 6 दिसंबर
डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस (Mahaparinirvan Din) के रूप में मनाया जाता है।
हाल ही चक्रवाती तूफान मिचौंग ने आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर तबाही मचाई है।
आईईएस अधिकारी जितेश जॉन को भारतीय दिवालिया एवं शोधन अक्षमता बोर्ड(आईडीबीआई) के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
डॉ अक्षता कृष्णमूर्ति, मंगल ग्रह पर रोवर संचालित करने वाली पहली भारतीय बनीं है।
• अक्षता कृष्णमूर्ति पिछले पांच वर्ष से अधिक समय से नासा के साथ कार्य कर रही हैं।
हाल ही पंचायती राज मंत्रालय ने ‘ग्राम मानचित्र(ग्राम मंच)’ जीआईएस ऐप लॉन्च किया है।
हाल ही दक्षिण कोरिया ने जेजू द्वीप के पास समुद्र के ऊपर एक ठोस-ईंधन अंतरिक्ष रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
हाल ही दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IIGF-2023) के थर्ड एडिशन का आयोजन हुआ है।
हाल ही अर्मेनिया के येरेवन में सम्पन्न हुए आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 में भारतीय दल ने 3 स्वर्ण, 9 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक जीते।
भारत के लिए युवा मुक्केबाज पायल(48 किग्रा), निशा(52 किग्रा) और आकांशा(70 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
SAVE WATER
0 Comments