आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 30 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 29 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 28 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स

 

 

28 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही गृह मंत्रालय ने मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) को आतंकवाद विरोधी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत पांच वर्ष की अवधि के लिए “गैरकानूनी” घोषित किया है।

हाल ही ‌तमिल सुपरस्टार और राजनेता विजयकांत का  निधन हो गया है। ‌उन्हें प्यार से “कैप्टन” कहा जाता था।

हाल ही ‌LIC ने देश में एकमात्र परिचालन अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) गिफ्ट सिटी में एक शाखा कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है।

हाल ही रिलायंस जियो ने "भारत जीपीटी" प्रोग्राम और स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आईआईटी बॉम्बे के साथ ‌साझेदारी की है।

हाल ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी बैंकिंग सहायक कंपनी IDFC फर्स्ट बैंक के साथ IDFC लिमिटेड के रिवर्स विलय को मंजूरी दी है। 

हमास के साथ जारी संघर्ष के बीच इज़राइल ने इंटेल को उसके 25 बिलियन डॉलर के चिप प्लांट के लिए 3.2 बिलियन डॉलर की सब्सिडी दी है।

हाल ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने बैंक ऑफ बड़ौदा (न्यूजीलैंड) में अपनी पूरी 100% हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है।

हाल ही ‌पाकिस्तान ने एडवांस्ड रॉकेट सिस्टम फतह-II का सफल परीक्षण किया है।

हाल ही आरबीआई की रिपोर्ट में भारतीय बैंकों ने ‌समेकित बैलेंस शीट में वित्त वर्ष 23 में 12.2% की वृद्धि हासिल की है। 

RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक के अध्यक्ष के रूप में सी एस राजन की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन(पीएलआई) योजनाओं ने सितंबर 2023 तक 95,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है।

हाल ही आरबीआई ने ‌विदेशी मुद्रा सेवाओं को बढ़ाने के लिए फॉरेक्स करेसपॉन्डेंट योजना का अनावरण किया है
जिसे विदेशी मुद्रा संवाददाता (एफएक्ससी) के रूप में जाना जाता है।

उत्तर प्रदेश का पवित्र शहर अयोध्या में पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार इसका नाम बदलकर “महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डा” करने पर विचार कर रही है। हवाई अड्डे का वर्तमान में नाम “मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा” है।

अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम
किया गया है।



29 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स

चावल की कीमतों को नियंत्रण करने के लिए केन्द्र सरकार ने एफसीआई चावल को ‘भारत’ ब्रांड के तहत बेचने की योजना बनाई है।

RBI ने फेडरल बैंक में 9.95% तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (ICICI AMC) को मंजूरी दी है।

हाल ही ‌भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) ने SBI, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) के रूप में फिर से पुष्टि की है।

भारत ने पहली बार कच्चा तेल खरीदने के लिए यूएई को रुपये में भुगतान ‌किया है।

हाल ही ‌दिग्गज जर्मन राजनीतिक वोल्फगैंग शैउबल का निधन हो गया है।

हाल ही उत्तर प्रदेश के ‌मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा शहर से 65 किमी दूर स्थित एक ऐतिहासिक गांव बटेश्वर में राज्य की पहली इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट हेलीकॉप्टर सेवा का उद्घाटन किया है। 
• बटेश्वर गांव में स्थित यह हेलीपैड बटेश्वर को मथुरा के गोवर्धन से जोडेगा।

हाल ही में तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने इब्राहिमपटनम में सरकार के प्रजा पालन कार्यक्रम का उद्घाटन किया है 
• प्रजा पालन कार्यक्रम को ‌जमीनी स्तर पर लोगों की जरूरतों के बारे में व्यापक जानकारी इकट्ठा करने, जमीनी स्तर पर एक विस्तृत डेटाबेस बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

हाल ही गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ‌लैटिन अमेरिका और कैरेबियन व्यापार परिषद के नव नियुक्त निदेशक एल. पी. हेमंत के. श्रीनिवासुलु को प्रतिष्ठित “मैन ऑफ द ईयर-2023” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

हाल ही ‌वार्डविज़ार्ड फूड्स ने परिचालन का विस्तार करने के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता किया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की है।

हाल ही ‌खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) ने दक्षिण कोरिया के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए है।




30 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स

मणिपुर कैडर के आईपीएस अधिकारी राहुल रसगोत्रा को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी विवेक श्रीवास्तव को अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। 

राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को सीआईएसएफ के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है जिससे ‌नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की पहली महिला प्रमुख बनीं है।

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक अन्य खगोलीय पिंड: एपोफिस का अध्ययन करने के लिए अपने ओसीरिस-रेक्स अंतरिक्ष यान को अपने हालिया मिशन क्षुद्रग्रह बेन्नू से पुनर्निर्देशित (‌Redirected) किया है।
• इस एपोफिस क्षुद्रग्रह के 13 अप्रैल, 2029 को पृथ्वी की सतह से 32,000 किलोमीटर की नजदीकी दूरी पर आने की संभावना है।
• बेन्नू क्षुद्रग्रह के सात वर्ष के मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ओसीरिस-रेक्स अंतरिक्ष यान सितंबर में पृथ्वी पर लौटा है।
• इस क्षुद्रग्रह को "गॉड ऑफ़ केओस" के रूप में भी जाना जाता है।

अर्धसैनिक बलों ने सुरक्षित आधिकारिक आवागमन के लिए ‘Sandes App’ अपनाया है जिसके बाद ‌‌नए साल से सभी आधिकारिक संचार और दस्तावेज़ साझा करने के लिए ‘सैंड्स ऐप’ का उपयोग किया जाएगा।

हाल ही चीन ने पृथ्वी के आवरण के अन्वेषण के उद्देश्य से ‌ड्रिलिंग जहाज मेंगज़ियांग का अनावरण किया है। इस जहाज को चीनी भाषा में “ड्रीम” नाम दिया गया है। मेंगज़ियांग का लक्ष्य पृथ्वी की परत में प्रवेश करना और मेंटल के रहस्यों को समझना है।

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पांडिचेरी विश्वविद्यालय का पदेन चांसलर नियुक्त किया गया है।

हाल ही केन्द्र सरकार द्वारा ‌छठी तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में संशोधन किया गया है जिसमें :- सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) दर को 7.1% पर बरकरार रखा है, जबकि सुकन्या समृद्धि खाता योजना (एसएसएएस) को 8% से बढ़ाकर 8.2% कर दिया है जबकि 3-वर्षीय सावधि जमा दर 7% से मामूली बढ़कर 7.1% कर दिया गया है।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने ब्रिक्स में शामिल होने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है।

हाल ही केंद्र सरकार, असम सरकार और यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के बीच त्रिपक्षीय ‌शांति समझौता हुआ है। इस समझौते का उद्देश्य उत्तर पूर्व क्षेत्र में स्थायी शांति लाना है।
• केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‌उल्फा शांति समझौता को असम के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है।
• हालाँकि परेश बरुआ के नेतृत्व वाला उल्फा का कट्टरपंथी गुट शांति समझौते से बाहर है। 

गुजरात सरकार ने मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) के सहयोग से ‌द्वारका में भारत का पहला पनडुब्बी पर्यटन का अनावरण करेगा। 

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विकलांग व्यक्तियों के लिए सीआरसी सांबा-जम्मू का उद्घाटन किया है।

लद्दाख में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए सरकार ने क्षेत्र में 29 सड़क परियोजनाओं के लिए 1,170 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ‌भारतीय नौसेना के एडमिरल्स के एपॉलेट के लिए नए डिज़ाइन के अनावरण और भारतीय नौसेना के भीतर रैंकों का नाम बदलने की घोषणा की है।

जामनगर में दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी और भरूच जिले के दहेज में ओपीएल पेट्रोकेमिकल परिसर के साथ गुजरात अब भारत की ‘‘पेट्रो राजधानी” के रूप में पहचाना जाता है।
• रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) जामनगर रिफाइनरी 14 लाख बैरल प्रति दिन (एमबीपीएस) कच्चे तेल की प्रसंस्करण क्षमता के साथ दुनिया की सबसे बड़ी तथा सबसे जटिल सिंगल-साइट रिफाइनरी है।

हाल ही केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केरल सार्वजनिक उद्यम (चयन और भर्ती) बोर्ड का उद्घाटन किया है जिसका उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र इकाइयों (पीएसयू) की भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना है।

हाल ही ‌रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के एयरो इंजन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर (एईआरडीसी) में एक नई डिजाइन और परीक्षण केंद्र का उद्घाटन किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार ‌आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के अन्तर्गत बनाए गए कुल आयुष्मान कार्डों में से लगभग 49% महिलाएं है।




31 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही ‌गुजरात के सूरत में 12वें दिव्य कला मेला-2023 का उद्घाटन किया गया है। इसका ‌आयोजन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) सूरत, गुजरात द्वारा किया गया है।

चीन ने ली शांगफू की जगह डोंग जून को अपना नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने देश भर में लकड़ी, बांस और अन्य वन्य उपज की निर्बाध आवाजाही के लिए नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम (एनटीपीएस) - 'वन नेशन-वन पास' का शुभारंभ किया है।

हाल ही केन्द्र सरकार ने चीन और ओमान से आने वाले जिप्सम बोर्ड और टाइल्स पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने "अभय हस्तम" लॉन्च किया है। इसी के अन्तर्गत "प्रजा पालन" कार्यक्रम जारी किया गया है।

ललन सिंह के पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) का नया अध्यक्ष चुना गया है।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है।
इसके अलावा ‌उन्होंने पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया, जहां से उन्होंने दो अमृत भारत और छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

झारखंड सरकार ने आदिवासियों और दलितों के लिए वृद्धावस्था पेंशन की अर्हता आयु घटाकर 50 वर्ष कर दी है।

हाल ही में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की है।

जनरल एम एम नरवणे ने अपनी आत्मकथा फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी का अनावरण किया है। यह किताब 2020 में लद्दाख गतिरोध के दौरान महत्वपूर्ण क्षण का खुलासा करती है।

भारत और रूस ने कुडनकुलम परमाणु संयंत्र के भविष्य में बिजली इकाइयों के निर्माण पर समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के तहत अधिकृत व्यक्तियों के लिए आरबीआई द्वारा लाइसेंसिंग फ्रेमवर्क का एक मसौदा जारी किया गया है।

हाल ही ‌प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की है।

इसरो अपना पहला पोलारिमेट्री मिशन, एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च करेगा।

पाकिस्तान में पहली बार एक हिंदू महिला ‌डॉ. सवीरा प्रकाश ने 2024 पाकिस्तान आम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है।
• पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर जिले में हिंदू समुदाय की सदस्य डॉ. सवीरा प्रकाश ने देश में आगामी आम चुनावों में एक सामान्य सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

कर्मयोगी भारत ने नीति आयोग के सहयोग से राज्य सरकार के अधिकारियों के लिए आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर 6 समर्थ क्यूरेटेड प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं। 
ये कार्यक्रम हैं:- (1) समर्थ ब्लॉक, (2) समर्थ जिला, (3) समर्थ राज्य, (4) समर्थ राज्य सचिव, (5) समर्थ नीति, (6) समर्थ खरीद। 
• इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकारी अधिकारियों के कौशल और दक्षताओं को बढ़ाकर यह सुनिश्चित करना है कि वे शासन की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।

हाल ही ‌केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और इटली के बीच प्रवासन और आवाजाही समझौते को मंजूरी दी है।

हाल ही ‌आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा 2024 सीज़न के लिए खोपरा(नारियल) के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी गई है।

हाल ही इसरो ने भारतीय शिक्षा जगत और उद्योगों के लिए संरचनात्मक विश्लेषण सॉफ्टवेयर 'FEAST' (फीस्ट) विकसित किया है। 

यूरोपीय संघ (ईयू) आयोग के पूर्व अध्यक्ष जैक्स डेलर्स का निधन हो गया है।

कतर की अपीलीय अदालत ने 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों की मौत की सजा को कम कर दिया है।

हाल ही उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हरित हाइड्रोजन नीति लागू करने का निर्देश दिया है।

हाल ही भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने डब्ल्यूएफआई के संचालन की निगरानी के लिए एक तदर्थ समिति का गठन किया है।
समिति में अध्यक्ष के रूप में भूपिंदर सिंह बाजवा, सदस्य के रूप में एमएम सोमाया और मंजूषा कंवर शामिल हैं।

भारतीय वन्यजीव संरक्षण सोसायटी द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, 2023 में भारत में 204 बाघों की मौत हुई है।
• सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र (52) में दर्ज की गईं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 45 तथा उत्तराखंड में 26 बाघों की मौत दर्ज की गई।

उत्तरी चेन्नई के एन्नोर में उर्वरक विनिर्माण इकाई से जुड़ी एक उपसमुद्र पाइपलाइन से अमोनिया गैस का रिसाव की घटना हुई है।


SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments