आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 26 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 25 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स।

 

 

25-26 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही ‌वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर एलीसियम प्लैनिटिया नामक मैदान पर ज्वालामुखीय गतिविधि की खोज की है।

हाल ही WHO ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित दूसरे मलेरिया वैक्सीन "आर21/मैट्रिक्स-एम" को प्रीक्वालिफाइड कर दिया है।

गुजरात सरकार ने 'वैश्विक व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र' बनाने के लिए गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) क्षेत्र को शराब प्रतिबंध से छूट दी है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2024 को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष घोषित किया गया है।
 एक समूह के रूप में कैमलिड्स में अल्पाका, बैक्ट्रियन ऊंट, ड्रोमेडरीज़, गुआनाकोस, लामा, विकुना शामिल हैं

यूके सरकार ने 2027 से लोहा, स्टील, एल्यूमीनियम, सिरेमिक और सीमेंट पर कार्बन बॉर्डर टैक्स लागू करने का फैसला किया है।

हाल ही ‌सुरक्षा में उल्लंघन के बाद केंद्र सरकार संसद की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ को तैनात करेगी।

हाल ही ‌अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) द्वारा प्रोजेक्ट प्रयास लॉन्च किया गया है।

भारत सरकार ने 2023 में वैश्विक मंच पर स्थायी प्रभाव छोड़ने वाले 10 उल्लेखनीय क्षणों को प्रदर्शित करने वाला एक मनोरम वीडियो जारी किया है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHG) के उत्पादों के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने के लिए रिलायंस रिटेल की जियोमार्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) के दौरान एक करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए जाने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। 

सुशासन दिवस: 25 दिसंबर 
(भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस)

हाल ही भारत महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर टेस्ट मैच में ऐतिहासिक पहली जीत दर्ज की है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 ‌का आयोजन ‌तमिलनाडु के
चार शहरों: चेन्नई, मदुरै, त्रिची और कोयंबटूर में अगले वर्ष 19 जनवरी, 2024 से किया जाएगा। 

हाल ही ‌आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने अर्थशास्त्री रोहित लांबा के साथ मिलकर ‘ब्रेकिंग द मोल्ड: रीइमेजिनिंग इंडियाज इकोनॉमिक फ्यूचर’ नामक पुस्तक लान्च की है।

देश का पहला एआई शहर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थापित किया जाएगा।

हाल ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित मदन मोहन मालवीय के एकत्रित कार्यों को शामिल करते हुए 11 खंडों की पहली श्रृंखला का अनावरण किया है।

हाल ही ‌सतीश कुमार कालरा को बेंगलुरु के स्लाइस-समर्थित नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (एनईएसएफबी) का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है।

हाल ही में आरबीआई ने गुजरात में चार सहकारी बैंकों: प्रोग्रेसिव मर्केंटाइल, द कच्छ मर्केंटाइल, श्री मोरबी और भाभर विभाग पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है। 

बिहार पुलिस ने जांच अधिकारियों के लिए अगले साल एक जनवरी से प्राथमिकी दर्ज होने के 75 दिन के भीतर मामलों की जांच पूरी करना बाध्यकारी बनाने का फैसला किया है। 

भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी को सर्वसम्मति से राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया है। वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कोल इंडिया के पूर्व प्रमुख प्रमोद अग्रवाल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने को अपनी मंजूरी दी है।

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीन नए आपराधिक न्याय विधेयकों: भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को मंजूरी दी है। इन्हें पिछले सप्ताह संसद ने पारित किया था। ये तीन नए कानून-अंग्रेजों के जमाने की भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और 1872 के भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे।

केन्द्र सरकार के खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) ने उत्खनन के लिए अर्जेंटीना के कैटामार्का प्रांत में पहचान किए गए पांच लीथियम ब्लॉक के लिए अर्जेंटीना की सरकार के साथ अन्वेषण एवं विकास समझौता करने की योजना बनाई है।



27 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही में पुश-पुल तकनीक वाली अमृत भारत ट्रेन का अनावरण किया गया है, जिसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी।

हाल ही ‌केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‌चंडीगढ़ शहर के लिए 368 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ नौ परियोजनाओं का उद्घाटन किया है जिसमें ‌'ईगल’ नामक एक अत्याधुनिक पुलिस नियंत्रण वाहन भी शामिल हैं। इसके अलावा साइबर ऑपरेशन और सुरक्षा केंद्र’ का उद्घाटन किया।

अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस: ‌27 दिसंबर

सोनी स्पोर्ट्स ने कार्तिक आर्यन को फुटबॉल का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

वीटा दानी ने अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) फाउंडेशन के गवर्निंग बोर्ड सदस्य के रूप में नियुक्त होने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूट्यूब पर 2 करोड़ सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार करने वाले पहले विश्व नेता बन गए हैं।
साथ ही ‌अपने चैनल पर 4.5 बिलियन से अधिक व्यूज के साथ नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक नेताओं को काफी पीछे छोड़ दिया है और सब्सक्राइबर्स तथा व्यूज दोनों में अग्रणी बढ़त हासिल की है।

हाल ही ‌केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘मेरा भारत’ अभियान का शुभारंभ ‌किया है।

हाल ही ‌संतोष झा को ‌श्रीलंका में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। 
• संतोष झा ने गोपाल बागले की जगह ली है, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

हाल ही ग्वालियर में ‌तानसेन महोत्सव के दौरान 1500 तबला वादकों ने ‌सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ तबला बजाकर ‘सबसे बड़े तबला समूह’ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
• यह कार्यक्रम, जिसे ‘तबला दरबार’ के नाम से जाना जाता है, ग्वालियर किले के प्रतिष्ठित कर्ण महल में वार्षिक ‘तानसेन समारोह’ संगीत समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया।

हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ‌डॉ. मनसुख मंडाविया ने ‌उन्नत स्वास्थ्य समाधान के लिए ‘मेडटेक मित्र’ प्लेटफार्म का अनावरण ‌किया है।

हाल ही ‌कोका-कोला ने आईसीसी के साथ आगामी 8 वर्ष की साझेदारी की है।

हाल ही ‌कर्नाटक में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम(KSRTC) ने रूट बसों पर पार्सल परिवहन के लिए ‘नम्मा कार्गो’ लॉजिस्टिक्स का अनावरण ‌किया है। 
• नम्मा कार्गो’ ट्रकों में सुरक्षित और विश्वसनीय माल परिवहन के लिए जीपीएस की सुविधा है, जो राज्य भर में समय पर डिलीवरी के लिए उन्नत ट्रैकिंग पर जोर देती है।

हाल ही ‌विश्वभारती विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के शोधकर्ताओं की एक टीम ने पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देने में सक्षम एक नए बैक्टीरिया स्ट्रेन की पहचान की है तथा ‌इसका नाम नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के सम्मान में ‘पैंटोआ टैगोरी’ रखा है।
• यह बैक्टीरिया पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देने वाला बैक्टीरिया (पीजीपीबी) है, जिसमें पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देने, उर्वरकों की आवश्यकता को कम करने और फसल की पैदावार बढ़ाने की क्षमता है।

विभिन्न शब्दकोशों द्वारा ‌वर्ष2023 के लिए चुने गए “वर्ड ऑफ द ईयर” :-
• ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी: शब्द“ रिज़
• मरियम-वेबस्टर: शब्द “ऑथेंटिक"
• कोलिन्स डिक्शनरी: शब्द “एआई” (कृत्रित बुद्धिमत्ता)
• कैम्ब्रिज डिक्शनरी और डिक्शनरी.कॉम: शब्द “हैलुसिनेट” । दोनों डिक्शनरी द्वारा चयनित वर्ड ऑफ द ईयर 2023 समान हैं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने न्यायमूर्ति कोंडा माधव रेड्डी की शताब्दी पर 27 दिसंबर को एक विशेष डाक कवर(पोस्टल कवर) का अनावरण किया है।


SAVE WATER


Post a Comment

0 Comments