आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 2 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 1 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स।


 


1 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स


वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को भारतीय सशस्त्र बल में भारत की पहली महिला सहायक-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी के साथ मनीषा पाढ़ी देश की पहली महिला एडीसी बन गई हैं।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले सात महीनों(अप्रैल से अक्टूबर) में भारत का राजकोषीय घाटा, 17.87 ट्रिलियन रुपये के वार्षिक लक्ष्य का 45% पहुंच गया है।

चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (‌जुलाई से सितंबर) के बीच देश की जीडीपी 7.6 % रही है। इसी वित्त वर्ष की पहली तिमाही(अप्रैल से जून) के दौरान जीडीपी 7.8 फीसदी रही थी। 

विश्व एड्स दिवस: 1 दिसंबर

हाल ही प्रसिद्ध लेखिका और अनुवादक अर्शिया सत्तार को फ्रांसीसी सरकार द्वारा नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स से सम्मानित किया गया है।

आईफोन निर्माता कंपनी एपल की प्रमुख विनिर्माण साझेदार फॉक्सकॉन ने भारत में 1.5 अरब डॉलर निवेश करने का किया ऐलान किया है। वर्तमान समय में फॉक्सकॉन वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेज प्रदाता कंपनी है।

हाल ही में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर शेन डॉरिच ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा की है।

हाल ही मुम्बई में अभिनेत्री ‌ट्विंकल खन्ना ने अपनी नई पुस्तक ‘वेलकम टू पैराडाइज’ ‌लॉन्च की है।

हाल ही में ‌भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने 5.0 एमटीपीए मधुबंद वाशरी का परिचालन शुरू किया है।

हाल ही में बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी बोंगाईगांव ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व(सीएसआर) और पर्यावरण संरक्षण में अपने योगदान के लिए ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार 2023 में पर्यावरण संरक्षण श्रेणी तथा ग्रामीण विकास श्रेणी में दो पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने शहरी नीति-निर्माण और विकास के लिए शहर के डेटा को केंद्रीकृत तथा ‌सुव्यवस्थित करने के लिए एम्प्लीफाई 2.0 प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

भारत ने अपनी नौसैनिक क्षमताओं को मजबूत करने और हिंद महासागर में चीन की बढ़ती उपस्थिति का मुकाबला करने के लिए एक नए विमान वाहक पोत में 5 अरब डॉलर निवेश की योजना बनाई है।

स्वास्थ्य सेवा योगदान के लिए ‌अपोलो अस्पताल के सुगंती सुंदरराज को पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार ‌मिला है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स(AIIMS) देवघर में 10,000वें जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया है। साथ ही ‌प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र का अनावरण किया है। सरकार की योजना इस संख्या को 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की है।

देश भर में स्वास्थ्य सुविधाओं में रक्त की बर्बादी रोकने तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों और ब्लड बैंकों के लिए भारत का पहला ऑन-डिमांड ब्लड लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म Blod+ लॉन्च किया है।
• Blod+ प्लेटफॉर्म, Blod.in द्वारा लॉन्च किया गया एक हेल्थकेयर सॉफ्टवेयर और लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म है।
हाल ही में ‌फ्रांस सरकार ने इसरो वैज्ञानिक डॉ. वी.आर. ललितांबिका को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार -"लीजन डी’ऑनूर" से सम्मानित किया है।

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय केंद्रीय समिति ने जोशीमठ के लिए ₹1,658.17 करोड़ की व्यापक पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण (आर एंड आर) योजना को मंजूरी दी है।
• उत्तराखंड के जोशीमठ को भूस्खलन और ज़मीन धंसने जैसी गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा है।

आरबीआई ने एचडीफसी बैंक, एन.ए. तथा बैंक ऑफ अमेरिका समेत तीन को-ऑपरेटिव बैंकों पर NRI से पैसा जमा करवाने के नियमों का उल्लंघन करने पर आर्थिक जुर्माना लगाया है।

हाल ही में प्रगति मैदान, नई दिल्ली में संपन्न हुए ‌भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला(आईआईटीएफ-2023) में ओडिशा पवेलियन ने ‘प्रदर्शन में उत्कृष्टता’ के लिए स्वर्ण पदक ‌जीता है।

हाल ही में ‌पंजाब ने गत चैम्पियन हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप का खिताब जीता है।

1 दिसंबर को नागालैंड ने अपना 61वां राज्य स्थापना दिवस मनाया है।

गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष नवंबर माह में भारत का जीएसटी संग्रह 15% बढ़कर ₹1.68 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोलहवें वित्त आयोग 
(एसएफसी) के लिए संदर्भ की शर्तों को मंजूरी दी है।
• वित्त आयोग की स्थापना 1951 में भारतीय राष्ट्रपति द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य ‌केंद्र और राज्य सरकारों के बीच विशिष्ट राजस्व संसाधनों को आवंटित करने का काम सौंपा गया है।
• पंद्रहवें वित्त आयोग (एफएफसी) की अध्यक्षता एन के सिंह ने की थी तथा इसने राज्यों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रभाव, प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन और लोकलुभावन उपायों पर व्यय जैसे मामलों पर विचार किया।

नागालैंड का प्रसिद्ध 10 दिवसीय हॉर्नबिल महोत्सव ‌का 24वां संस्करण नागा हेरिटेज विलेज किसामा में शुरू हुआ है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में 40वें तटरक्षक कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन किया है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने केरल के तिरुवनंतपुरम में 5वें वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव का उद्घाटन किया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ग्राहक सेवा बिंदुओं (सीएसपी) के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘अमा बैंक’ लॉन्च किया है।
 
दुबई में 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलने वाली यूएनएफसीसीसी पार्टियों के सम्मेलन COP28 बैठक हाल ही में शुरू हुई है।

दुबई में जारी COP28 की बैठक में ‌पीएम मोदी ने 2028 में भारत में कॉप33 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का प्रस्ताव दिया है।




2 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही में एयर मार्शल मकरंद रानाडे ने वायु सेना मुख्यालय नई दिल्ली में महानिदेशक (निरीक्षण और सुरक्षा) का पद संभाला है।

एचडीएफसी लाइफ के ‘इंश्योर इंडिया’ अभियान ने सबसे बड़े ऑनलाइन सेल्फी मोज़ेक का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाया है।

विद्युत मंत्रालय का महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम , पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड(पीजीसीआईएल) को प्रतिष्ठित SKOCH गोल्ड अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।

आरबीआई ने करूर वैश्य बैंक लिमिटेड (केवीबी) में 9.99% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एसबीआई म्यूचुअल फंड(एसबीआई एमएफ) को मंजूरी प्रदान की है।


हाल ही ऋतुराज गायकवाड़, टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने हैं।

हाल ही भारतीय नौसेना द्वारा कोचीन शिपयार्ड में तीन पनडुब्बी रोधी युद्धपोत लॉन्च किया गया है। 
• कोचीन इक्विपमेंट शिपयार्ड ने कुल आठ एएडब्लू(पनडुब्बी रोधी युद्धपोत) जहाजों के निर्माण के लिए 2019 में रक्षा मंत्रालय के साथ एक अनुबंध किया था।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 24 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.54 अरब डॉलर बढ़कर 597.93 अरब डॉलर हो गया है।

बिहार सरकार ने शैक्षणिक रूप से कमजोर 25 लाख छात्रों की सहायता के लिए ‘मिशन दक्ष’ शुरू किया है।
यह पहल राज्य भर में कक्षा 3-8 के छात्रों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी कक्षाएं प्रदान करने पर केंद्रित है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 1 दिसंबर को अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया है।
• 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद 1 दिसंबर, 1965 को सीमा सुरक्षा बल का गठन किया गया था।

जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन ने 1 दिसंबर, 2023 को दिल्ली के महरौली में ‘जल इतिहास उत्सव’ का आयोजन किया है।

केन्द्रीय मंत्री ‌धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान(एनएसटीआई) प्लस लॉन्च किया है।

हाल ही में ‌आरबीआई और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने बांड क्लियरिंग सेटलमेंट पर समझौता किया है।
• भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड(सीसीआईएल) से संबंधित सहयोग और सूचनाओं के आदान-प्रदान पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

हाल ही में नारायण शेषाद्री, भारत ऋण समाधान कंपनी लिमिटेड(आईडीआरसीएल) के अध्यक्ष बनें है।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश सैंड्रा डे ओ’कॉनर का निधन हो गया है।

हाल ही में मलयालम अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी का निधन हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन, मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्यूसी और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ दुबई में COP28 के दौरान ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम का वेब पोर्टल- लीडआईटी 2.0 (LeadIT 2.0) लॉन्च किया है।

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट(IMD) द्वारा जारी 2023 विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग (WDCR) रैंकिंग में भारत को 64 अर्थव्यवस्थाओं में 49वें स्थान पर रखा गया है।

हाल ही में दुबई में COP28 जलवायु शिखर सम्मेलन में विकासशील देशों को मुआवजा देने वाले कोष 'नुकसान और क्षति' कोष को मंजूरी दी गई है।

जल शक्ति मंत्रालय ने दिल्ली के महरौली में शम्सी तालाब, जहाज महल में 'जल इतिहास उत्सव' का आयोजन किया गया है।

हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में ‌रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 2.23 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण के प्रस्तावों को मंजूरी दी है जिसमें 97 तेजस हल्के लड़ाकू विमान और 156 प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की खरीद शामिल है। रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भरता' को अधिक बढ़ावा देने के लिए 98 % राशि घरेलू उद्योगों से जुटाई जाएगी

हाल ही केन्द्र सरकार ने पांच देशों :भूटान, माली, सेनेगल, गाम्बिया और इंडोनेशिया को पांच खाद्य वस्तुओं के निर्यात की अनुमति दी है जिसमें गेहूं अनाज, गेहूं का आटा, मैदा और टूटे चावल के निर्यात की अनुमति दी गई है।



3 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही में पर्यटन मंत्रालय द्वारा शिलांग में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन किया गया है।

हाल ही में उत्तर प्रदेश में शिक्षा में समानता के लिए 'हर बच्चे के लिए अधिकार' अभियान शुरू किया है। 

उत्तर प्रदेश राज्य ने अंतर्देशीय मत्स्य पालन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता है।

हाल ही में प्रसिद्ध कवि, गीतकार और फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने अपनी पुस्तक ‘दो पलकों की छांव में’ का विमोचन किया है।

हाल ही में ‌इजराइल ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है।

हाल ही में नई दिल्ली में भारत और लिथुआनिया द्वारा 9वां विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) आयोजित किया गया है।

हाल ही में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने ‌साड़ी वॉकथॉन के लिए ई-पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया है। आगामी 10 दिसंबर 2023 को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। श्रीमती जरदोश पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने वाली पहली महिला बनीं।
• पहली साड़ी वॉकथॉन का आयोजन सूरत में किया गया था।

नीति आयोग के तहत अटल इनोवेशन मिशन ने नई दिल्ली में रैपिड इनोवेशन एंड स्टार्टअप एक्सपेंशन (राइज) कार्यक्रम लॉन्च किया है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार सदी के अंत तक दुनिया लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो जाएगी।

विनय एम टोंस को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

हाल ही में शंकर नेत्रालय के संस्थापक डॉ. एसएस बद्रीनाथ का निधन हो गया है।

स्टार्टअप्स के लिए आईआईटी मद्रास द्वारा भारत के पहले इनक्यूबेटर सूचना प्लेटफॉर्म का अनावरण किया गया है।

कंचन देवी, भारतीय वानिकी अनुसंधान शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त की गई हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित महानगर है जहां हर दिन औसतन तीन बलात्कार के मामले दर्ज होते हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'रेसिलिएंट इंडिया: हाउ मोदी ट्रांसफॉर्म्ड इंडियाज डिजास्टर मैनेजमेंट पैराडाइम' पुस्तक का विमोचन किया है।
यह पुस्तक भारत के आपदा प्रबंधन में "आदर्श बदलाव" लाने में पीएम मोदी के प्रयासों पर प्रकाश डालती है।

इसरो ने 28 दिसंबर तक भारत का पहला एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट(XPoSat) लॉन्च करने की योजना बनाई है जिसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

SAVE WATER




Post a Comment

0 Comments