आयुर्वेद में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष मंत्रालय के केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद ने “आयुर्वेद ज्ञान नैपुण्य पहल” (AGNI/अग्नि) की शुरुआत की है।
हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक दुर्लभ और अत्यधिक उच्च ऊर्जा वाले रहस्यमयी कॉस्मिक किरण की खोज की है।
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन(ओईसीडी) के अनुसार अमेरिका ने 2001 से 2023 तक 213 देशों को 677 बिलियन डॉलर की सहायता दी है जिसमें अफगानिस्तान, इज़राइल और इराक प्राप्तकर्ताओं की सूची में शीर्ष पर रहे है।
पाकिस्तान के स्पिन-ऑलराउंडर इमाद वसीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
आरबीआई ने सिटीबैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक पर 10.34 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
एशियाई विकास बैंक ने दक्षिण भारतीय राज्य केरल के कोच्चि शहर में जल आपूर्ति सेवाओं के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए 170 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है।
भारत और यूरोपीय संघ(ईयू) ने सेमीकंडक्टर पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
भारत वर्ष 2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन(आईएसओ) की अध्यक्षता करेगा।भारत दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता और दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
आरबीआई ने शासन संबंधी चिंताओं के कारण अभ्युदय सहकारी बैंक के बोर्ड को 12 माह के लिए भंग कर दिया है।
एमएसएमई वित्तपोषण के लिए मास्टरकार्ड और यू ग्रो कैपिटल ने साझेदारी की है।
हाल ही में बर्कशायर हैथवे ने Paytm की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।
भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 83.38 पर पहुंच गया है।
भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के 17वें संस्करण का आयोजन 24 नवंबर से 07 दिसंबर 2023 तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया जा रहा है।
चंद्र शेखर घोष को बंधन बैंक बोर्ड ने एमडी और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्ति को मंजूरी दी है।
एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों तथा शोधकर्ताओं की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने पृथ्वी के कोर के सबसे बाहरी हिस्से में एक रहस्यमय परत का पता लगाया है, जिसे ई प्राइम परत के रूप में जाना जाता है।
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने एक खगोलीय आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा किया है जिसमें बर्फ से ढके कंकड़ युवा सितारों के आसपास नवगठित ग्रहों तक पानी पहुंचाते हैं।इस टेलिस्कोप ने दो डिस्क के आंतरिक क्षेत्रों में जल वाष्प की अधिकता की पहचान की, जिससे पता चलता है कि बर्फीले कंकड़ पानी को अपने मेजबान सितारों के करीब विकासशील ग्रहों तक ले जाते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के किनारे 1700 हेक्टेयर भूमि पर सोलर प्लांट लगाने की योजना बना रही है। इसके पश्चात बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे, उत्तर प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा एक्सप्रेसवे बन जाएगा।
54वें आईएफएफआई में आयोजित '75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो' में 'ओड' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है।
विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न सीपीएसई आरईसी लिमिटेड को एसोचैम द्वारा 'विविधता और समावेशन में सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता' का पुरस्कार मिला है।
हाल ही में फिल्म निर्देशक-निर्माता राजकुमार कोहली का निधन हो गया है।
26 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) का उद्घाटन किया है।
केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने अहमदाबाद में दो दिवसीय वैश्विक मत्स्य पालन सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने साधु टीएल वासवानी की जयंती के उपलक्ष्य में 25 नवंबर को मांस रहित दिवस(नो नॉन-वेज डे) घोषित किया है।
हाल ही में अमेरिका और फिलीपींस ने ऊर्जा स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए परमाणु प्रौद्योगिकी समझौते पर हस्ताक्षर किए है जिससे वाशिंगटन को मनीला को परमाणु प्रौद्योगिकी और सामग्री निर्यात करने की अनुमति मिल गई है।
26 नवंबर: भारतीय संविधान दिवस
• 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था
संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया है।
मलेशिया ने भारतीय आगंतुकों और चीनी नागरिकों के लिए वीज़ा-मुक्त यात्रा की घोषणा की है।
दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड ए23ए (A23a) टूटकर दक्षिणी महासागर की ओर बढ़ने लगा है। यह 1986 में अंटार्कटिक तटरेखा से अलग हो गया था लेकिन यह तेजी से अंटार्कटिक के वेडेल सागर में समा गया और बर्फ का द्वीप बन गया।
हाल ही में स्वतंत्र माइक्रोफिन द्वारा चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट का अधिग्रहण किया गया है।
हाल ही में अफगानिस्तान ने अपने दिल्ली स्थित दूतावास को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है।
वनवेब इंडिया भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए इन-स्पेस अनुमोदन प्राप्त करने वाली पहली कंपनी बनी है।
नागालैंड में 1 से 10 दिसंबर के बीच हॉर्नबिल महोत्सव मनाया जाएगा।
फिक्की ने महिंद्रा समूह के सीईओ अनीश शाह को निर्वाचित अध्यक्ष नामित किया है। अनीश शाह फिक्की के अध्यक्ष के रूप में सुभ्रकांत पांडा की जगह लेंगे।
देश के प्रमुख राष्ट्रीय सर्वेक्षण और मानचित्रण संगठन, सर्वे ऑफ इंडिया (एसओआई) ने भू-स्थानिक समाधान में विशेषज्ञता वाली अग्रणी भारतीय मानचित्रण कंपनी जेनेसिस इंटरनेशनल के साथ समझौता किया है।
भारत की मेजबानी में जकार्ता(इंडोनेशिया) में पांच दिवसीय “आसियान-भारत मिलेट महोत्सव” शुरू हुआ है।
हाल ही एक अध्ययन में पता चला है कि अंटार्कटिक के उपर ओजोन छिद्र बड़ा और पतला होता जा रहा है।
27 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 के लोगो और आधिकारिक शुभंकर ‘उज्ज्वला’ गौरैया का अनावरण किया है।
भारत सरकार ने प्राकृतिक गैस के साथ संपीड़ित बायोगैस के मिश्रण की चरणबद्ध शुरुआत की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य घरेलू मांग को बढ़ावा देना, प्राकृतिक गैस आयात पर निर्भरता कम करना और 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन प्राप्त करना है।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वाराणसी के रविदास घाट पर गेल के फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन तथा मोबाइल रि-फ्यूलिंग यूनिट(एमआरयू) स्टेशन का शुभारंभ किया है।
गुरु नानक जयंती: कार्तिक पूर्णिमा- 27 नवंबर 2023
• गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।
भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व "रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व" मध्य प्रदेश के दमोह में स्थापित किया जाएगा। जिसके निर्माण के लिए हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किए है।
• वर्तमान में मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 6 टाइगर रिजर्व: सतपुड़ा, पन्ना, पेंच, कान्हा, बांधवगढ़ और संजय दुबरी हैं।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय(CSJMU) को NAAC द्वारा उच्चतम A++ ग्रेडिंग प्रदान की गई है।
आईपीएल टीम गुजरात टाइटन्स ने शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है।
दिवंगत फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले की पहली पुण्यतिथि पर महाराष्ट्र सरकार ने मुम्बई शहर की एक सड़क का नाम उनके नाम पर नटश्रेष्ठ विक्रम गोखले मार्ग करने की घोषणा की है।
हाल ही भारतीय सशस्त्र बलों की युवा शाखा राष्ट्रीय कैडेट कोर(एनसीसी) ने 26 नवंबर 2023 को अपनी 75वीं वर्षगांठ मनाई है।
हाल ही अनीश भानवाला ने आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वें आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बने है।
भारत की जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने ‘पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2023’ में ‘वार्षिक रिपोर्ट’ श्रेणी में दूसरा पुरस्कार हासिल किया है।
रॉबर्ट शेटकिंटॉन्ग को मोज़ाम्बिक गणराज्य में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया हैं।वे वर्तमान में इथियोपिया में भारत के राजदूत है।
हाल ही में दक्षिण कोरिया, जापान और चीन के राजनयिक अपने त्रिपक्षीय लीडर्स समिट को फिर से शुरू करने पर सहमत हुए है।
हाल ही क्रिस्टोफर लक्सन ने न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली है।
हाल ही केंद्र सरकार ने कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) को आरटीआई कानून 2005 से छूट प्रदान की है।
SAVE WATER
0 Comments