विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: 10 अक्टूबर
हाल ही अरुणाचल प्रदेश के तीन उत्पादों याक चुरपी, खामती चावल और तांगसा टेक्सटाइल को जीआई टैग मिला है।
हाल ही इजराइल ने हमास के खिलाफ औपचारिक रूप से युद्ध की घोषणा कर दी है। तथा ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स शुरू किया है।
हाल ही इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान परीक्षण शुरू करने की घोषणा की है।
हाल ही चुनाव आयोग ने पांच राज्यों मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना व राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा की है जिसके परिणामस्वरूप इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विधानसभा चुनाव में राजस्थान में 25 नवंबर,मध्य प्रदेश में 17 नवंबर,तेलंगाना में 30 नवंबर,मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।
श्रम बाजार में महिलाओं के योगदान पर व्यापक अध्ययन के लिए अमेरिका की क्लाउडिया गोल्डिन को इस साल के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।
हाल ही ब्रिटिश फिल्म निर्माता टेरेंस डेविस का निधन हो गया है।
हाल ही YES बैंक ने ‘ONDC नेटवर्क गिफ्ट कार्ड’ लॉन्च किया है।
हाल ही भारतीय नौसेना ने पदोन्नति के लिए अधिकारियों की उपयुक्तता का मूल्यांकन करने के लिए 360 डिग्री मूल्यांकन प्रणाली को लागू किया है।
हाल ही केन्या के केल्विन किप्टम ने शिकागो मैराथन में महज दो घंटे 35 सेकेंड का समय निकालकर पुरुषों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है।उन्होंने 2022 बर्लिन मैराथन में एलियुड किपचोगे द्वारा स्थापित पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा।
हाल ही भारत और स्विट्जरलैंड ने 75 साल की दोस्ती का जश्न मनाया है जो ‘स्विस हिमालयन बाउंटी’ नामक तीन दिवसीय कार्यक्रम में शुरू हुआ।
तंजानिया के राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन आठ साल बाद भारत की यात्रा पर आ रहे हैं।
भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने 31 दिसंबर, 2024 तक देश भर की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘बीमा वाहक’ तैनात करने की घोषणा की है।
देश का सबसे पुराना थिंक टैंक यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया(USI) 21-22 अक्टूबर को पहले इंडियन मिलिटरी हेरिटेज फेस्टिवल(IMHF) का आयोजन करेगा।
हाल ही सेलिब्रिटी शेफ माइकल चियारेलो का निधन हो गया है।
श्रीलंका अगले दो वर्षों के लिए हिंद महासागर रिम एसोसिएशन(IORA) के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेगा।
हाल ही केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने विदेश व्यापार नीति 2023 के तहत प्रणाली आधारित स्वचालित ‘अवस्था धारक’ प्रमाणपत्र का अनावरण किया है। जिससे अब निर्यातक को अवस्था प्रमाणपत्र के लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय के कार्यालय में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
बिहार सरकार ने राज्य की न्यायिक सेवाओं के साथ-साथ सरकारी लॉ कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी के तहत आने वाले लोगों के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की है।
11 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स
अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस: 11 अक्टूबर
हाल ही में जारी 2023 के लिए 360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अडानी समूह के गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर भारतीय बन गए है।
हाल ही हुई प्रो कबड्डी लीग नीलामी में ईरान के मोहम्मदरेजा शादलुई चियानेह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने है जिन्हें पुनेरी पल्टन ने 2.35 करोड़ रुपये में खरीदा।
IMF ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत का विकास दर अनुमान बढ़ाकर 6.3% किया है।
हाल ही बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के तहत निर्मित सबसे बड़ी परियोजना ''पद्म ब्रिज रेल लिंक'' का किया अनावरण है।
टायर निर्माता ब्रिजस्टोन इंडिया ने चार पहिया वाहनों के लिए EV चार्जर स्थापित करने के लिए टाटा पावर के साथ साझेदारी की है।
वार्षिक संयुक्त एचएडीआर अभ्यास 2023 गोवा में भारतीय नौसेना द्वारा 9-11 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।यह अभ्यास 2016 से भारतीय सेना, भारतीय नौसेना (आईएन) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।अभ्यास का अंतिम संस्करण आईएएफ द्वारा आगरा में आयोजित किया गया था।
हाल ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘युवा उत्तराखंड मोबाइल एप्लिकेशन’ और ‘प्रयाग पोर्टल’ लॉन्च किया है।
हाल ही आईओसी ने भारत में ओलंपिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन के साथ समझौता किया है।
हाल ही पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत मंडपम,नई दिल्ली में 26वीं ऊर्जा प्रौद्योगिकी बैठक का उद्घाटन किया है।
हाल ही असम सरकार ने आर्थिक गलियारा परियोजना के लिए वित्तीय मंजूरी प्रदान की है।
हाल ही भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग ने झारखंड राज्य में ‘ए-हेल्प’ कार्यक्रम का अनावरण किया है। इस ‘A-HELP’ कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं(पशु सखियों) को सशक्त बनाना है।
राष्ट्रीय खेल 2023 का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में किया जाएगा।
हाल ही आरबीआई ने BOB के मोबाइल ऐप ‘bob World’ पर नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगाई है।
हाल ही नवनीत मुनोत को एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया(AMFI) के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।
12 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स
भारत के रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी 20) में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।
बेंगलुरु में 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में मणिकांत होबलीधर ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.23 सेकेंड के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
MRPL ने लगातार दूसरे वर्ष 2022-23 के लिए प्रतिष्ठित ‘बेस्ट इनोवेशन इन रिफाइनरी’ पुरस्कार जीता है।
इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए ‘ऑपरेशन अजय’शुरू किया है।
भारती समूह ने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस में एक्सा की 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है।जिसके बाद बीमा कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी।
हाल ही केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और ग्राफिटी स्टूडियो द्वारा निर्मित एक एनिमेटेड सीरीज “कृष, त्रिश और बाल्टीबॉय – भारत हैं हम” का ट्रेलर लॉन्च किया है। जिसमें 1500 से 1947 तक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानियां हैं।
सुल्तान जोहोर कप का 11 वां संस्करण मलेशिया के जोहोर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का उत्तम सिंह करेंगे।
हाल ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा डॉल्फिन को राज्य का जलीय जीव घोषित किया है।
हाल ही केंद्र सरकार ने स्वायत्त संस्था ‘मेरा युवा भारत’ (एमवाई भारत)' की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है जो युवाओं के विकास के लिए सरकार का मंच उपलब्ध करायेगी। 'मेरा युवा भारत' 31 अक्टूबर, 2023 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर लॉन्च किया जाएगा। तथा 'मेरा युवा भारत' राष्ट्रीय युवा नीति में ‘युवा’ की परिभाषा के अनुरूप, 15-29 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं को लाभान्वित करेगा।
हाल ही डॉ. जितेंद्र सिंह ने इंटेलिजेंट शिकायत निगरानी प्रणाली (आईजीएमएस) 2.0 सार्वजनिक शिकायत पोर्टल और ट्री डैशबोर्ड में स्वचालित विश्लेषण का शुभारंभ किया है।
हाल ही द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई पुस्तक, “द बुक ऑफ लाइफ: माई डांस विद बुद्धा फॉर सक्सेस” लॉन्च की है।
हाल ही IGNOU और ICAI ने अकादमिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
हाल ही सेबी ने अडानी-गल्फ टाईज़ की जांच शुरू की है।
SAVE WATER
0 Comments