आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स। 5 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स। 4 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2023


4 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स

विश्व पशु दिवस/विश्व पशु कल्याण दिवस: 4 अक्टूबर

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह: 04-10 अक्टूबर

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाथद्वारा में पर्यटक सुविधाओं का उद्घाटन किया है।

हर साल अक्टूबर माह को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ(स्तन कैंसर जागरूकता माह) के तौर पर मनाया जाता है।

एशियाई खेलों 2023 में भारतीय एथलीट पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है।जिससे वह ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड जीतने वाली तीसरी भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बन गई हैं । इससे पहले गोला फेंक खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह तूर और पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज विजेता अविनाश साबले ने पदक जीते थे।

हाल ही में कोरोना काल के बाद स्ट्रीट वेंडरों को उनके छोटे व्यापार को दुबारा शुरू करने में सहायता के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधान मंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना ने 50 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को कवर करने का लक्ष्य हासिल किया है। 

विश्व बैंक ने FY24 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.3% रहने का अनुमान जताया है।

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पश्मीना क्राफ्ट को GI टैग प्रदान किया गया है।

हाल ही भारत और बांग्लादेश की सेनाओं ने उमरोई, मेघालय में वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास, सम्प्रीति का 11वां संस्करण (सम्प्रीति-XI) शुरू किया है। 

हाल ही युगांडा एयरलाइंस ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और युगांडा के एंटेबे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

अमेरिका के मैरीलैंड में 14 अक्टूबर को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस प्रतिमा को स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी (Statue Of Equality) नाम दिया गया है, जिसे प्रसिद्ध कलाकार और मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है। यह भारत के बाहर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी।

एशियाई खेल 2023 में भारत की अन्नू रानी ने महिलाओं की जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है।

हाल ही में इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को टोरंटो में कनाडा इंडिया फाउंडेशन (CIF) द्वारा प्रतिष्ठित ग्लोबल इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जिससे सुधा मूर्ति ग्लोबल इंडियन अवार्ड पाने वाली पहली महिला बन गई है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत के दिग्गज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए ग्लोबल एंबेसडर नियुक्त किया है।


5 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स 

विश्व शिक्षक दिवस: 5 अक्टूबर

एशियन गेम्स 2023 में पुरुषों की भाला फेंक(जैवलिन थ्रो) प्रतियोगिता में भारत के नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक और किशोर कुमार जेना ने रजत पदक जीता है।

हाल ही बेवरेज कंपनी कोका-कोला इंडिया ने अपने प्रमुख कोका-कोला ब्रांड के लिए पूरी तरह से पुनर्नवीनीकरण पीईटी बोतलों का उपयोग करने की घोषणा की है।

एशियाई खेलों 2023 में 4×400 मीटर रिले रेस में भारत की पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल वारियाथोड़ी और राजेश रमेश की चौकड़ी ने 4× 400 मीटर रिले में भारत को 61 साल बाद स्वर्ण पदक दिलाया। इससे पूर्व जकार्ता में 1962 के संस्करण में स्वर्ण पदक जीता था।

सीडीआरआई की द्विवार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक प्राकृतिक आपदा और जलवायु परिवर्तन की वजह से वैश्विक बुनियादी ढांचे में प्रतिवर्ष लगभग 300 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य, शिक्षा अवंसरचना और इमारतों को अगर इस नुकसान में जोड़ दिया जाए तो यह क्षति 732 से 845 अरब अमेरिकी डॉलर के करीब पहुंच जाती है जो 2021-2022 वित्तवर्ष के वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि का सातवां हिस्सा है।

गत सितंबर माह में भारत द्वारा यूरोप में अपने डीजल निर्यात में भारी वृद्धि अंकित की गई है।जो अगस्त माह से लगभग 47 प्रतिशत अधिक है।

हाल ही केन्द्र सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए सरकारी कर्मचारियों के जनरल PF पर ब्याज दरों को बरकरार रखा है जिसमें वर्तमान में 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है। 

हाल ही मुनीश कपूर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर(ED) नियुक्त किया गया है।

नीव लिटरेचर फेस्टिवल 2023 का आयोजन 7- 8 अक्टूबर, 2023 को बेंगलुरु के येमलूर में किया जाएगा।

हाल ही भारत सरकार ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन की घोषणा की है।भारत दुनिया में हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक है जिसमें हल्दी की खेती मुख्य रूप से तमिलनाडु, तेलंगाना राज्य, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बंगाल और गुजरात में की जाती है।

हाल ही तमिल लेखिका अंबाई को प्रतिष्ठित टाटा लिटरेचर लाइव! लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

हाल ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भारतीय वायु सेना को पहला हल्का लड़ाकू विमान (LCA) तेजस सौंपा है।

HDFC बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ आदित्य पुरी को डेलॉयट टोचे तोमात्सु इंडिया LLP में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किए गए हैं।

हाल ही पर्यटन मंत्रालय ने नई दिल्ली में पीएटीए ट्रैवल मार्ट 2023 का उद्घाटन किया है।

हाल ही केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने देहरादून में चौथे EMRS राष्ट्रीय सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव एवं कला उत्सव-2023 का उद्घाटन किया है।



6 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस: 06 अक्टूबर(अक्टूबर माह का पहला शुक्रवार)

हाल ही केंद्र सरकार ने एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा का कार्यकाल अगले साल तक यानी अगस्त 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है।

साहित्य क्षेत्र: नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉस को उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

एशियाई खेलों 2023 में भारत के अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और प्रथमेश जावकर की पुरुष कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता है।

एशियाई खेलों 2023 में ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की महिला कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता है।

हाल ही दूरसंचार कंपनी नोकिया ने भारत के बेंगलुरु में अत्याधुनिक 6 जी प्रयोगशाला की स्थापना की है।

हाल ही में SBI ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘मोबाइल हैंडहेल्ड डिवाइस’ पेश किया है।

हाल ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति में रेपो रेट को 6.50% पर बनाए रखने का फैसला किया है।साथ ही आरबीआई ने वित्त वर्ष 2024 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5% पर अपरिवर्तित रखा है।

हाल ही आरबीआई ने ऋण हानि प्रावधान के लिए अपेक्षित क्रेडिट हानि (ECL) ढांचे को संबोधित करने के लिए एक बाहरी कार्य समूह (WG) का गठन किया है।
• WG का नेतृत्व IIM बैंगलोर के पूर्व प्रोफेसर आर. नारायणस्वामी करेंगे तथा इसमें आठ विशेषज्ञ शामिल हैं।

हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेलंगाना में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी है।
• इस सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना तेलंगाना के मुलुगु जिले में की जाएगी।

दिलीप नोंग्मैथेम को उनकी पुस्तक इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा (कहानी संग्रह) के लिए मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार 2023 दिया जाएगा। 

वर्ष 2023 के लिए मणिपुरी भाषा का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार कवि परशुराम थिंगनम की कृति मातम्गी शेइरेंग 37 (कविता संग्रह) को दिया जाएगा।

अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पाले जाने वाले अरुणाचली याक चुरपी को जीआई टैग मिला है।
चुरपी, याक के दूध से बना पारंपरिक पनीर है जो अरुणाचल प्रदेश के आदिवासी समुदायों का मुख्य भोजन रहा है तथा प्रोटीन से भरपूर होता है।

एशियाई खेलों 2023 में भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू ने मिश्रित युगल स्क्वैश टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है।

हाल ही में माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अनथालवत्तोम आनंदन का निधन हो गया है।

हाल ही रामास्वामी एन को जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(GIC Re) का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है।

हाल ही मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण की घोषणा की है।

हाल ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिव्यांगजनों के लिए देश के पहले हाई-टेक स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया है जिसका नाम पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।

हाल ही रूस ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल की नई पीढ़ी का सफल परीक्षण किया है।

नगर पालिका और शहरी विकास मंत्री के.तारकरामा राव ने हैदराबाद में भारत के पहले सोलर रूफ साइक्लिंग ट्रैक का उद्घाटन किया है। हेल्थवे नाम का यह इनोवेटिव ट्रैक विश्व स्तर पर अपनी तरह का दूसरा ट्रैक है।
विश्व का पहला सोलर पैनल साइकिलिंग ट्रैक साउथ कोरिया में सियोल से बुसान शहर तक बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों द्वारा सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए 2 अक्टूबर से पूरे माह लखनऊ एवं वाराणसी में "हर घर सोलर अभियान" शुरू किया है।

भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी के संदर्भ में 7वीं भारत-ईयू साइबर वार्ता 5 अक्टूबर को ब्रुसेल्स में आयोजित हुई है।

भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉ.जोयीता गुप्ता को जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में उनके काम के लिए स्पिनोज़ा पुरस्कार मिला है।स्पिनोज़ा पुरस्कार डच विज्ञान में सर्वोच्च सम्मान है।



SAVE WATER 

Post a Comment

0 Comments