आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स। 30 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स। 29 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स। 28 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स।

 

Current Affairs 2023



28 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स

इज़रायली सेना बिना किसी विस्फोट के गाजा के नीचे सुरंगों के जटिल नेटवर्क को बंद करने के लिए एक नवीन प्रकार के बम का उपयोग करने की योजना बना रही है जिसे ‘स्पंज बम’ कहा जाता है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों द्वारा अपनाई जाने वाली अनुचित तौर-तरीकों की रोकथाम और उपभोक्ताओं को इसके लिए सरल समाधान प्रदान करने के लिए डार्क पैटर्न बस्टर हैकथॉनः 2023 की शुरुआत की है। 

जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023: 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक।

एयरक्राफ्ट इंजन के पुर्जे बनाने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और साफ्रान एयरक्राफ्ट ने समझौता किया है।

29 अक्टूबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय देखभाल एवं सहायता दिवस मनाया जाएगा जो संयुक्त राष्ट्र का पहला आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय देखभाल एवं सहायता दिवस है।

हाल ही दिल्ली सरकार ने ‌एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के पात्र छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग हेतु “जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना” का अनावरण किया है।

हाल ही भारत के प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों को संयुक्त राष्ट्र की एआई सलाहकार संस्था में शामिल किया गया है। इस सलाहकार संस्था में भारत के टेक एक्सपर्ट iSPIRT फाउंडेशन के सह-संस्थापक अमनदीप सिंह गिल, शरद शर्मा और हगिंग फेस, इंडिया की प्रमुख रिसर्चर नाजनीन रजनी सदस्य के रूप में शामिल हैं।

हाल ही ‌चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का निधन हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी स्वाधीनता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे।

हाल ही ‌केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में 16वें शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन का उद्घाटन किया है।

हाल ही ‌RBI ने MobiKwik की भुगतान गेटवे शाखा, Zaakpay को भुगतान एग्रीगेटर के रूप में कार्य करने को मंजूरी प्रदान की है।

रिलायंस जियो ने भारत के दूरदराज के क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंच का विस्तार करने के लिए भारत की पहली उपग्रह-आधारित गीगाबिट ब्रॉडबैंड सेवा ‘JioSpaceFiber’ पेश की है।

हाल ही सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर को ‌मलेशियाका नया राजा चुना गया है।

महारत्न कंपनी आरईसी लिमिटेड को जोखिम प्रबंधन में असाधारण प्रदर्शन के लिए गोल्डन पीकॉक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यूरोपीय आयोग ने यूरोपीय संघ के डिजिटल सेवा अधिनियम (डीएसए) के तहत मेटा को नोटिस जारी किया है।

हाल ही सीबीएसई द्वारा विद्या समीक्षा सॉफ्टवेयर- सागर से सारांश विकसित किया गया है।

दक्षिण कोरिया ने जापान और अमेरिका के साथ मिलकर संयुक्त हवाई अभ्यास किया है।

हाल ही उधमपुर सैन्य स्टेशन को 'बेस्ट ग्रीन मिलिट्री स्टेशन' का पुरस्कार मिला है।

हाल ही ‌मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में उत्तर प्रदेश के पहले 'मिशन शक्ति कैफे' का उद्घाटन किया है।

हाल ही मैनचेस्टर यूनाइटेड और इंग्लैंड के फ़ुटबॉल खिलाड़ी सर बॉबी चार्लटन का निधन हो गया है।

हाल ही ‌केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अटारी-वाघा सीमा पर 418 फीट के राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया है। जो देश का सबसे ऊंचा झंडा है। झंडे के ऊपर निगरानी प्रणाली भी लगाई गई है, जिससे बीएसएफ कर्मियों को फायदा होगा।

हाल ही ‌मिजोरम के‌ ममित जिले में एन्थ्यूरियम महोत्सव का आयोजन किया गया है।

हाल ही ‌केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए ‘हार्टलैंड त्रिपुरा’ परियोजना शुरू की है।

हाल ही आरबीआई ने कॉल मनी मार्केट में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) का थोक पायलट कार्यक्रम शुरू किया है।

भारत दुनिया के सबसे बड़े कपड़ा आयोजन "भारत टेक्स 2024" की मेजबानी करेगा। जिसका आयोजन 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक नई दिल्ली में किया जाएगा।

हाल ही ‌भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल द्वारा 'वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार' प्रदान किया गया है।


29 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स

इसरो अध्यक्ष एस.सोमनाथ ने मलयालम में 'निलावु कुदिचा सिम्हंगल' शीर्षक से अपनी आत्मकथा लिखी है।
जिसका अनुवाद 'लायंस दैट ड्रंक द मूनलाइट' के रूप में किया गया है।

हाल ही ‌गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्वयं सहायता समूहों के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म 'स्वयंपूर्ण ई-बाजार' लॉन्च किया है।

हाल ही ‌अमेरिका ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों और हमास पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।

हाल ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पांच राज्यों के आगामी चुनावों में 80 साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग, दिव्यांग और कोरोना संक्रमित मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है।

हाल ही पीएम मोदी ने चित्रकूट के तुलसी पीठ में तीन पुस्तकों "अष्टाध्यायी भाष्य', 'रामानंदाचार्य चरितम' और 'भगवान श्री कृष्ण की राष्ट्रलीला' " का विमोचन किया है।

हाल ही पंजाब के दो शहरों अमृतसर और कपूरथला को स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत देश के 15 राज्यों के ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन महत्व के 30 शहरों में शामिल किया गया है।

हाल ही ‌उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‌27 अक्टूबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय श्री अन्न महोत्सव का उद्घाटन किया है।
 
एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2030 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

हाल ही ‌अमेरिकी महाद्वीप में हरिकेन ओटिस ने मेक्सिको के दक्षिणी तट पर दस्तक दी है।

हाल ही‌ भारतीय तटरक्षक अधीनस्थ अधिकारियों का छठा सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया है।

हाल ही ‌एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारत को 400 मिलियन डॉलर के नीति-आधारित ऋण को मंजूरी दी है।



30 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स

डॉ. होमी जहांगीर भाभा जयंती: 30 अक्टूबर 
• भारतीय परमाणु कार्यक्रम का जनक, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) के संस्थापक निदेशक, परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान, ट्रॉम्बे के संस्थापक निदेशक(वर्तमान में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र)

हाल ही ‌भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई), अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नेटवर्क की 18 सदस्यीय संचालन समिति का सदस्य बना है।

हाल ही ‌SBI ने एमएस धोनी को अपना ब्रांड एम्बेसडर ‌बनाया है।

हाल ही ‌तुर्की गणराज्य ने अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाई है  जिसकी ‌स्थापना ‌ओटोमन साम्राज्य के पतन के बाद आधुनिक, धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में की गई थी।

हाल ही ‌RBI ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की थोक जमा सीमा को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया है।

लिबटेक इंडिया के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2023 के दौरान MGNREGA के तहत एक्टिव वर्कर्स की संख्या में बड़ी गिरावट आई है।

विजन इंडिया@2047: वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में परिवर्तन करना।
•2047 तक भारत की जीडीपी 30 ट्रिलियन तक पहुंचाना।
•अपने नागरिकों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए, योजना का लक्ष्य प्रति व्यक्ति आय 18,000 डॉलर से 20,000 डॉलर तक करना है।

हाल ही ‌फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने केमैन द्वीप, पनामा, जॉर्डन और अल्बानिया देशों को अपनी ‘ग्रे लिस्ट’ से हटा दिया है,जबकि बुल्गारिया को लिस्ट में शामिल किया है।

हाल ही ‌गीताप्रेस गोरखपुर के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन हो गया है।

हाल ही ‌नीता अंबानी को रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से उनके परोपकारी कार्यों और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के लिए 2023 यूएसआईएसपीएफ ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड मिला है।

हाल ही ‌प्रसिद्ध अमेरिकी-कैनेडियन एक्टर मैथ्यू पेरी का  निधन हो गया है।

उत्तराखंड में भारत के ‘हंगर प्रोजेक्ट’ को समर्थन देने के लिए नॉर्वे ने सितंबर 2026 तक तीन वर्षों में ₹44.7 मिलियन आवंटित किया है। ‘हंगर प्रोजेक्ट’ के माध्यम से उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने में मदद की जाएगी।

हाल ही ‌भारतीय नौसेना ने नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों को सहायता प्रदान करने, जहाजों को अग्निशमन सहायता प्रदान करने और सीमित खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए 25T बोलार्ड पुल टग  ‘महाबली’ लॉन्च किया है।

Fincare Small Finance Bank ने AU Small Finance Bank में विलय की घोषणा की है।

हाल ही ‌चीन के हांगचाओ में चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 111 पदकों के साथ पांचवां स्‍थान प्राप्‍त किया है।भारत ने 29 स्‍वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्‍य पदक जीते।



31 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स 

हाल ही ‌स्वान एनर्जी ने हेज़ल इंफ्रा के माध्यम से भारत के जहाज निर्माण क्षेत्र में रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग का अधिग्रहण किया है।

हाल ही ‌भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना का 120 कर्मियों वाला दल संयुक्त सैन्य ‘अभ्यास काज़िंद-2023’ के 7वें संस्करण में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान के लिए रवाना हुआ है।

राष्ट्रीय एकता दिवस: हर वर्ष 31 अक्टूबर को भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में ‌राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) मनाया जाता है।

टाटा मोटर्स को पश्चिम बंगाल में लंबे समय से चले आ रहे सिंगूर संयंत्र विवाद का निपटारा करते हुए ₹766 करोड़ का मुआवजा मिला है।

फेयरवर्क इंडिया 2023 रिपोर्ट में गिग वर्कर्स के लिए  फेयरवर्क इंडेक्‍स में ‌बिगबास्‍केट शीर्ष पर रहा है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023: 30 अक्टूबर से 05 नवंबर तक। 
• विषय: ‘भ्रष्टाचार को ना कहें, राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें' ।

विश्व शहर दिवस: 31 अक्टूबर

‌भारत सरकार ने नौसेना के लिए राफेल जेट के नौसेना संस्करण के 26 विमान खरीदने का फैसला किया है।

हाल ही ‌‌रेड बुल रेसर मैक्स वेरस्टैपेन ने फॉर्मूला वन मेक्सिको सिटी ग्रांड प्रिक्स जीती है।जो उनकी रिकॉर्ड 16वीं जीत है।

हाल ही ‌मशहूर जलवायु विशेषज्ञ सलीमुल हक़ का निधन हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2023 में वैश्विक वृद्धि दर 3 प्रतिशत रहने का अनुमान है तथा 2024 में गिरावट के साथ 2.9 प्रतिशत तक रहने का अनुमान जताया है।

हाल ही‌ लियोनेल मेसी ने 8वीं बार जीता बैलन डी’ओर पुरस्कार जीता है।

हाल ही ‌मणिपुर में “मेरा हाउचोंगबा उत्सव" ‌मनाया गया है।

हाल ही ‌भारत के केरल में जवाहरलाल नेहरू उष्णकटिबंधीय वनस्पति उद्यान एवं अनुसंधान संस्थान (जेएनटीबीजीआरआई) के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाट में कैंडोलेमाइसेस अल्बोस्क्वामोसस नामक मशरूम की एक नई प्रजाति की खोज की है।

हाल ही ‌केरल के ‌इडुक्की में हॉलमार्किंग केंद्र के उद्घाटन का किया गया है जिसके बाद ‌केरल अपने सभी 14 जिलों में हॉलमार्किंग केंद्र स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।

‌भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध में प्राण न्यौछावर करने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में बांग्लादेश एक स्मारक का निमार्ण रहा है।यह स्मारक ‌1971 के मुक्ति युद्ध में शहीद सैनिकों को समर्पित है जिनके अटूट प्रयासों ने 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति में अहम भूमिका निभाई थी।

हाल ही ‌कश्मीर के जाहिद हुसैन ने दक्षिण कोरिया में आयोजित‌ ‌एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में ‌पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

हाल ही चीनी अनुसंधान पोत शियान 6 ने श्रीलंका के पश्चिमी तट पर दो दिवसीय समुद्री वैज्ञानिक अनुसंधान मिशन शुरू किया है।

हाल ही ‌कांग्रेस नेता और असम सरकार के पूर्व मंत्री शरत बरकोटोकी का निधन हो गया है।

हाल ही ‌भारतीय वायु सेना(आईएएफ) ने चीन और पाकिस्तान सीमाओं पर एस-400 वायु रक्षा मिसाइल की तीन इकाइयाँ तैनात की है।

SAVE WATER.

Post a Comment

0 Comments