आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स। 26 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स। 25 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स।


Current Affairs 2023


25 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स

दो दिवसीय बेंगलुरु साहित्य महोत्सव का 12वां संस्करण 2 दिसंबर से शुरू होगा।

हाल ही ‌RBI ने निजी बैकों को अपने निदेशक मंडल में प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समेत कम-से-कम दो पूर्णकालिक निदेशक रखने का निर्देश ‌दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रौद्योगिकी और नवाचार के लिए ‌भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों अशोक गाडगिल को प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस राष्ट्रीय पदक और सुब्रा सुरेश को विज्ञान के राष्ट्रीय पदक से सम्मानित किया है। 

हाल ही ‌54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) ने आधिकारिक तौर पर 2023 के लिए भारतीय पैनोरमा चयन की घोषणा की है जो नवंबर में गोवा में आयोजित किया जाएगा।

निरस्त्रीकरण सप्ताह प्रत्येक वर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक मनाया जाता है।

हाल ही ‌तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने पीटीसी इंडिया लिमिटेड की पवन ऊर्जा इकाई का अधिग्रहण करने की घोषणा की है।

हाल ही एक रिपोर्ट के अनुसार ‌यूरोप का कंपोजिट पीएमआई लगभग 3 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर रहा है जो यूरोप की अर्थव्यवस्था में ‌वैश्विक आर्थिक मंदी का कारण बन सकता है।

हाल ही ‌श्रीलंका ने भारत समेत सात देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने के ‌मुफ्त पर्यटक वीजा प्रदान के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

हाल ही ‌अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर के कलोल में इफको के नैनो डीएपी प्लांट का उद्घाटन किया है।

हाल ही ‌पहले ब्लैक एक्शन हीरो तथा अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड राउंडट्री का निधन हो गया है।

हाल ही ‌एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने अस्पताल सेवा(सशस्त्र बल) के महानिदेशक का पद संभाला है।

अबू धाबी मास्टर्स 2023 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुडा , महिला एकल स्पर्धा में चैंपियन बनी है।

हाल ही ‌लेज ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को फिर से अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

NCERT ने आने वाली किताबों में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्‍द करने का निर्णय लिया है।

हाल ही पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ शिलांग में एक ग्रीन टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित किया गया था।


26 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स 

हांग्जो में एशियाई पैरा खेलों में भाला फेंक में वर्तमान पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने F64 श्रेणी में 73.29 मीटर के असाधरण थ्रो के साथ अपने ही ‌विश्व रिकॉर्ड को बेहतर बनाया और स्वर्ण पदक जीता है।
• सुमित अंतिल को ‌2021 में खेल रत्न पुरस्कार(भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान) तथा 2022 में पद्म श्री पुरस्कार (भारत में चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया था।
• भारत के अंकुर धामा ने एशियाई पैरा खेलों के एक ही संस्करण में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की 1500 मीटर-T11 दौड़ में स्वर्ण पदक जीता तथा पुरुषों की 5000 मीटर-T11 दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता था।
• एशियन पैरा गेम्स में भारतीय एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरुषों की F46 भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता है।

हाल ही भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय किर्गिस्तान के दौरे पर गए हैं।

हाल ही केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (पीएमकेएसवाई-एआईबीपी) के तहत शामिल करने के लिए मंजूरी प्रदान की है। अब ‌यह परियोजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कार्यक्रम के तहत पूरी की जाएगी।

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के आम चुनावों की तैयारी के लिए अभिनेता राजकुमार राव को अपना ‘नेशनल आइकन’ नियुक्त करने की घोषणा की है। 
अभिनेता राजकुमार राव को उनकी हिंदी फिल्म “न्यूटन” में एक सिद्धांतवादी सरकारी क्लर्क की भूमिका हुए छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव कराने के कार्य से प्रभावित होकर चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा नेशनल आइकन के रूप में शामिल किया गया है।


हाल ही ‌लुइसियाना के रिपब्लिकन कांग्रेसी माइक जॉनसन को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने अपना नया स्पीकर चुना है।

भारत का केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का 1947 में विलय पत्र पर हस्ताक्षर की स्मृति में 26 अक्टूबर को विलय दिवस के रूप में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है। इस दिन ‌जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा सम्राट महाराजा हरि सिंह ने भारत में विलय के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

हाल ही केंद्रीय कैबिनेट ने रबी सीजन के लिए फॉस्‍फेटयुक्‍त और पोटाशयुक्‍त उर्वरकों के लिए सब्सिडी को वित्तीय मंजूरी दी है।

हाल ही ‌BCCI ने अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

हाल ही ‌एयरबस ने ‌भारत में एयरोस्पेस शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने हेतु आईआईटी कानपुर के साथ समझौता किया है।


भारत सरकार ने कुछ कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।कुछ सप्ताह पहले भारत ने कनाडा में वीजा जारी करना बंद कर दिया था।


27 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए सबसे कम उम्र के दल को रवाना किया है।तीनों अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो, तांग शेंगजी और जियांग शिनलिन छह महीने से स्टेशन पर मौजूद दल का स्थान लेंगे।

चीन विश्व का सबसे बड़ा घोस्ट पार्टिकल डिटेक्टर ‘ट्राइडेंट’ नामक दुनिया का सबसे बड़ा न्यूट्रिनो-डिटेक्टिंग टेलीस्कोप का निर्माण कर रहा है।

हाल ही ISB प्रोफेसर सारंग देव को डब्ल्यूएचओ ने अपने टीबी सलाहकार समूह में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

हाल ही ‌केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक ग्राफीन उत्पादन फैसिलिटी की स्थापना की घोषणा की है। ग्राफीन को अपने असाधारण विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक गुणों के लिए “वन्डर मैटेरियल” के रूप में जाना जाता है।

हाल ही एसबीआई के आर्थिक अनुसंधान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में 43% महिला स्ट्रीट वेंडर हैं, जो लैंगिक समानता को दर्शाता है।पीएम स्वनिधि योजना की शुरूवात 1 जून, 2020 को भारत के शहरी स्ट्रीट वेंडरों के लिए की गई थी।

हाल ही ‌इटली के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ISTAT ने प्रारंभिक आंकड़ों में जन्मदर में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की है जो एक गहराता जनसांख्यिकीय संकट का कारण बन सकता है।

हाल ही ‌रॉबर्ट फिको चौथी बार स्लोवाकिया के प्रधान मंत्री बने हैं।

हाल ही पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत में पहली बार इंडियन ऑयल द्वारा उत्पादित ‘रेफरेंस गैसोलीन और डीजल ईंधन’ का शुभारंभ किया है। इससे भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जो इन अत्यधिक विशिष्ट ईंधनों का उत्पादन करने में सक्षम हैं, जो वाहनों को कैलिब्रेट करने और परीक्षण करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

हाल ही ‌पश्चिम बंगाल के एक शिक्षक दीप नारायण नायक को प्रतिष्ठित वैश्विक शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है।

हाल ही ‌भारत के विभिन्‍न हिस्‍सों और दूर-दराज के क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाली सरकार की पहल, ‘क्षेत्रीय सम्पर्क योजना- उड़े देश का आम नागरिक’ ने छह वर्ष पूरे किए है।जिसे नागरिक विमानन मंत्रालय (एमओसीए) द्वारा 21 अक्टूबर 2016 को शुरू किया गया था।

हाल ही ‌आरबीआई ने ऋणदाताओं, वित्तीय संस्थानों और क्रेडिट ब्यूरो को निर्देश दिया है कि वे क्रेडिट जानकारी के बारे में ग्राहकों की शिकायतों का समाधान 30 दिनों के भीतर करें अन्यथा उन्हें ₹100 का दैनिक जुर्माना लग सकता है।

प्रसिद्ध स्विस घड़ी निर्माता राडो ने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को अपना वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया।

भारतीय सेना ने हिमाचल प्रदेश में स्पेशल फोर्सेज ट्रेनिंग स्कूल(एसएफटीएस) में अपनी पहली ऊर्ध्वाधर पवन सुरंग (वर्टिकल विंड टनल) का उद्घाटन किया है। 

वैश्विक शोध फर्म स्टेटिस्टा के अनुसार भारत 17 फिनटेक यूनिकॉर्न के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका 134 फिनटेक यूनिकॉर्न के साथ शीर्ष पर है, और यूनाइटेड किंगडम 27 फिनटेक यूनिकॉर्न के साथ दूसरे स्थान पर है।

हाल ही ‌केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NCEL का लोगो और वेबसाइट लॉन्च किया है।

हाल ही ‌राजस्थान सरकार ने जयपुर के टेक्नो हब में ‘आईस्टार्ट (iStart) टैलेंट कनेक्ट पोर्टल’ का अनावरण किया है। जिसका उद्देश्य ‌जॉब मार्केट को सशक्त बनाना है।

हाल ही ‌प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया है।

हाल ही ‌भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने गिनी की खाड़ी में अपना पहला संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया है। 

हाल ही ज़ोमैटो ने अपनी महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए मातृत्व बीमा योजना शुरु की है।

हाल ही ‌रिलायंस जियो ने ‌AI द्वारा उन्नत इन-होम सेवाएं प्रदान करने के लिए कंपनी प्लम के साथ साझेदारी की है।

हाल ही भारतीय सेना ‌ने 1947 की याद में कश्मीर में ‌27 अक्टूबर को ‘शौर्य दिवस’ ‌मनाया है।

नागालैंड में 1 से 10 दिसंबर के बीच हॉर्नबिल महोत्सव मनाया जाता है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने गोवा के पणजी में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया है जो 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक चलेंगे।

SAVE WATER 


Post a Comment

0 Comments