विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
ग्लोबल रिमोट वर्क इंडेक्स में भारत 108 देशों में से 64वें स्थान पर रखा गया है।
मध्य प्रदेश के भोपाल के महिला थाने को ISO प्रमाण पत्र मिला है जो देश का पहला महिला केंद्रित पुलिस स्टेशन बन गया है।
हाल ही केंद्रीय सरकार ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि की है।
हाल ही भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा तथा रघुवर दास को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।
हाल ही भारत ने 31 एमक्यू-9बी ड्रोन के लिए अमेरिका के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
संजय कुलश्रेष्ठ को HUDCO का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
हाल ही राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मीनेश शाह को अंतरराष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन (आईडीएफ) के बोर्ड (निदेशक मंडल) में शामिल किया गया है।
हाल ही पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अशोक टंडन द्वारा लिखी गई किताब ‘रिवर्स स्विंग’ का विमोचन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में भारत का पहला दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के प्रथम खंड का उद्घाटन करेंगे और साथ ही साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ने वाली रैपिडएक्स ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।
हाल ही भारत ने घरेलू कीमतों को नियंत्रण में रखने हेतु चीनी निर्यात पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है।
हाल ही सीसीईए ने लद्दाख में 13 गीगावॉट ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर को मंजूरी दी है।
वैश्विक पेंशन सूचकांक 2023 में नीदरलैंड ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है तथा भारत 47 देशों में से 45वें स्थान पर है।
हाल ही आरबीआई ने मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने हेतु बेहतर मार्गदर्शन की पेशकश करते हुए केवाईसी नियमों में संशोधन किया है और प्रधान अधिकारी (पीओ) को पुनः परिभाषित किया गया है।
हाल ही फेडरल बैंक के संस्थापक के. पी. होर्मिस की 106वीं जयंती पर, फ़ेडरल बैंक ने उनके गाँव में ‘मुककन्नूर मिशन’ का उद्घाटन किया है।यह मिशन केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित मुक्कन्नूर गांव में डिजिटलीकरण के लिए किया गया है।
हाल ही गूगल और क्वालकॉम ने पहनने योग्य उपकरणों के लिए आरआईएससी-V चिप बनाने के लिए साझेदारी की है।
20 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स
असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने गुवाहाटी में असम के दूसरे सबसे लंबे फ्लाईओवर "श्रद्धांजलि" का उद्घाटन किया है।
हाल ही जीना महसा अमिनी ने यूरोपीय संघ का सखारोव पुरस्कार 2023 जीता है।
हाल ही कतर मास्टर्स में भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर कार्तिकेयन मुरली ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया है।
हाल ही अरुणाचल कैबिनेट ने 3 टाइगर अभ्यारण्यों (नामदाफा, पक्के और कमलांग) के लिए विशेष बाघ सुरक्षा बल के गठन को मंजूरी दी है।
PUMA India ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
हाल ही भारत-फ्रांस सैन्य उप समिति (एमएससी) की 21वीं बैठक वायु सेना स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित की गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अरब सागर में बनने वाले संभावित चक्रवाती तूफान(तेज) को लेकर चेतावनी जारी की है।
भारतीय सेना की 3/5 गोरखा राइफल्स ने ब्रिटेन के वेल्स में आयोजित ‘2023 कैंब्रियन गश्ती प्रतियोगिता’ जिसे ‘मिलिट्री पेट्रोलिंग का ओलंपिक’ भी कहा जाता है, में स्वर्ण पदक जीता है। 2021 में भी भारतीय सेना विजयी बनी थी।
हाल ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है।
हाल ही ICAI को स्थिरता रिपोर्टिंग में योगदान के लिए को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार मिला है।
21 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: 21 अक्टूबर
विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) द्वारा घोषित 54 "सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों" की सूची में गुजरात के धोर्डो गांव ने स्थान प्राप्त किया है।
जापान, अपतटीय पोत से विद्युत चुम्बकीय रेलगन लॉन्च करने वाला प्रथम देश बन गया है। हाल ही जापान के जापानी समुद्री बल ने समुद्री रेलगन प्रौद्योगिकी के रूप में एक अपतटीय प्लेटफ़ॉर्म से मध्यम-कैलिबर समुद्री विद्युत चुम्बकीय रेलगन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद स्टेशन से देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
हैदराबाद अगले साल 2024 में ई-प्रिक्स के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगा।
हाल ही कोटक महिंद्रा बैंक को सोनाटा फाइनेंस का अधिग्रहण करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने मंजूरी प्रदान की है।
हाल ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में अपना उप-कार्यालय स्थापित किया है जिसका उद्घाटन आरबीआई के डिप्टी गवर्नर डॉ. माइकल देबब्रत पात्रा ने 20 अक्टूबर, 2023 को किया।
भारतीय नौसेना 19-27 फरवरी 2024 तक विशाखापत्तनम में MILAN 24 (बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास- 2024) के लिए मध्य-योजना सम्मेलन की मेजबानी करेंगी।
हाल ही भारतीय नौसेना को तीसरा गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर 'इंफाल' मिला है।
हाल ही आरबीआई ने अंतर-बैंक ऋण के लिए ई-रुपी का परीक्षण करने के लिए पायलट रन शुरू किया है।
हाल ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने शास्त्रीय संगीतकार और गायक पंडित अजॉय चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित ‘दुर्गा भारत सम्मान’ से सम्मानित किया है।
इसरो के गगनयान कार्यक्रम के लिए डिज़ाइन किए गए टेस्ट व्हीकल-डी1 (टीवी-डी1) ने आंध्र प्रदेश के द्वीप श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक उड़ान भरी है।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने यात्रियों को प्री-ऑर्डर किया हुआ फूड ट्रेन में उनकी सीट तक पहुंचाने के लिए Zomato के साथ साझेदारी की है।
Google ने भारत में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से लड़ने के लिए DigiKavach प्रोग्राम लॉन्च किया है।
SAVE WATER
0 Comments