विश्व खाद्य दिवस (World Food Day): 16 अक्टूबर
हाल ही आरबीआई ने निर्देशों की अनुपालन नहीं करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आरबीएल बैंक और बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर जुर्माना लगाया है।
हाल ही भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल का निधन हो गया है।
हाल ही भारत के रौनक साधवानी अंडर-20 विश्व जूनियर रैपिड शतरंज चैंपियन बनें है।
हाल ही विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वियतनाम में रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया है।
हाल ही केरल के तिरुवनंतपुरम में राज्य की पहली 3डी-प्रिंटेड इमारत का उद्घाटन किया गया है।इससे पूर्व सितंबर 2023 में देश का पहला 3डी डाकघर बेंगलुरू में खोला गया था।
हाल ही केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा पंजाब के गुरदासपुर में स्थित नवांपिंड सरदारां गांव को “भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023” पुरस्कार प्रदान किया गया है।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखे गए गरबा सॉन्ग ‘माडी’ को रिलीज किया गया है।
हाल ही फिनलैंड़ के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मार्टी अहतिसारी का निधन हो गया है।
हाल ही पूर्व यूरोपीय संघ प्रमुख डोनाल्ड टस्क के नेतृत्व में उदारवादी विपक्ष ने पोलैंड में संसद चुनाव में जीत हासिल की है।
हाल ही प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में 4200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।
17 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स
अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस: 17 अक्टूबर
हाल ही केंद्र सरकार ने कहा है कि देश के श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी 4.2 प्रतिशत बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई है।
हाल ही दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल को मणिपुर हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 का उद्घाटन करेंगे।यह शिखर सम्मेलन देश का सबसे बड़ा समुद्री कार्यक्रम है जो तीन दिन(17-19 अक्टूबर) चलेगा।
झारखंड राज्य श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने वाला पहला राज्य है।
सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों के चंदे से संबंधित चुनावी बॉन्ड योजना को चुनौती देने वाली याचिका स्वीकार कर मामले को पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेज दिया है जो चुनावी बॉन्ड केस की सुनवाई करेगी।
इसरो ने ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ प्रदर्शनी के लिए विज्ञान भारती (VIBHA) के साथ समझौता किया है।
एशियाई विकास बैंक ने भारत के गुजरात राज्य के शहर अहमदाबाद के आसपास के उपनगरीय क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए 181 मिलियन डॉलर के ऋण को हरी झंडी दे दी है
हाल ही भारत-यूके 2+2 विदेश और रक्षा वार्ता का उद्घाटन नई दिल्ली में हुआ है।
हाल ही तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति(बीआरएस) द्वारा वंचितों के लिए घोषणापत्र का अनावरण किया गया है जिसमें वंचित नागरिकों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से कई पहलों का वादा किया गया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की जीवनी पर आधारित फिल्म "गडकरी’: ‘एक्सप्रेसवे मैन ऑफ इंडिया’' 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।
एपीएसईज़ेड ने इज़राइल के हाइफ़ा बंदरगाह के लिए चुनौतियों के बीच व्यापार की निरंतरता सुनिश्चित करने हेतु योजना तैयार की है।
18 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही मशहूर मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर पीवी गंगाधरन का निधन हो गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘स्वच्छ त्योहार, स्वस्थ त्योहार’ अभियान शुरू किया है।
चौथे एशियाई पैरा खेलों का आयोजन 22 से 28 अक्टूबर तक चीन के हांगझोउ में किया जाएगा।
पीएम मोदी ने ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन के तीसरे संस्करण के दौरान भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था के लिए दीर्घकालिक रूपरेखा का अनावरण किया है।
हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली उपहार के रूप में एक रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है।
हाल ही रेलवे के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।
18 अक्टूबर को असम में काटी बिहू(Kati Bihu) पर्व मनाया गया है।असमिया कैलेंडर के अनुसार यह पर्व काटी मास में मनाया जाता है।
हाल ही इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी (IDFC) को IDFC First Bank के साथ विलय को CCI ने मंजूरी प्रदान की है।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पिछले तीन महीनों से लगातार दुनिया के सबसे समय के पाबंद (पंक्चुअल) एयरपोर्ट के रूप में सीरियम रिपोर्ट में शीर्ष स्थान दिया गया है।
विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2023 बर्लिन, जर्मनी में 15-17 अक्टूबर तक आयोजित किया गया।
ओडिशा और उत्तर प्रदेश राज्यों में खुदरा विक्रेताओं को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने कोका-कोला इंडिया के साथ हाथ मिलाया है तथा कौशल भारत मिशन के अंतर्गत ‘सुपर पावर रिटेलर प्रोग्राम’ लॉन्च किया है।
हाल ही भारत-श्रीलंका फेरी सेवा के रूप में तमिलनाडु के नागपट्टिनम से उत्तरी श्रीलंका के जाफना में कांकेसंथुराई को जोड़ने वाली ‘चेरियापानी’ फेरी सेवा का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया गया है। यह फेरी सेवा चार दशकों के पश्चात पुनः शुरू की गई है।
हाल ही भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने देश में समलैंगिक विवाहों को वैध बनाने की अपील को अस्वीकार कर दिया है।
हाल ही केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में इंडियास्किल्स 2023-24 लॉन्च किया है।
हाल ही आरबीआई ने नियमों के उल्लंघनों के लिए आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक पर जुर्माना लगाया है।
हाल ही भारत सरकार ने ओएफएस के माध्यम से हुडको में 7% इक्विटी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है।
हाल ही इज़राइल ने अपनी नई लेजर-आधारित ‘आयरन बीम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण किया है।
SAVE WATER
0 Comments