आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2023 । सितंबर 2023 । राजस्थान करेंट अफेयर्स

 
Rajasthan Current Affairs 2023


Rajasthan Current Affairs 2023

September 2023 Rajasthan Current Affairs 

हाल ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उदयपुर में 9वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

डेजर्ट स्ट्राइक
• भारतीय सेना का युद्धाभ्यास।
• जैसलमेर की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित।
• मुख्य अतिथि:- ब्राजील सेना के जनरल कमांडर टाॅमस मिगुएल माइन रिबेरो पाइवा।

हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर ज़िले में जयनारायण व्यास स्मृति भवन टाउन हॉल का लोकार्पण किया। 
• इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘भारत का संविधान-राजस्थानी अनुवाद’ पुस्तिका का विमोचन किया तथा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के वर्ष 2023-24 के लिये वरिष्ठ नाट्य निर्देशन विधा में उदयपुर के भानु भारती को सर्वोच्च रत्न से सम्मानित किया।   

• सत्यव्रत रावत चूंडा पैनोरमा:- बस्सी (चित्तौड़गढ़)
• राजस्थान व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष:- गिरिराज गर्ग
• सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म:- चाकसू (जयपुर ग्रामीण)
• इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म:- जोधपुर

• राजा हेमू पैनोरमा:- माचाड़ी (अलवर)
• बून्दा मीणा पैनोरमा:- बूंदी
• देवराजजी पैनोरमा:- सेतरावा (जोधपुर)
• सांवलिया सेठ मंदिर:- मंडफिया (चित्तौड़गढ़)

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 
• राजस्थान की दो महिला शिक्षक सम्मानित।
1. आशा सुमन:- (अलवर)
2. प्रिंसिपल डॉ. शीला आसोपा:- (जोधपुर)
• आशा सुमन अलवर में बच्चियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देती हैं तो वहीं जोधपुर में प्रिंसिपल डॉ. शीला आसोपा ने कड़ी मेहनत से साईन लैंग्वेज तैयार कर बच्चों को शब्द ज्ञान कराया।

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिड़ला सभागार में राज्य के 50 ज़िलों के 149 शिक्षकों को सम्मानित किया तथा शिक्षा विभाग के विभिन्न नवाचारों का शुभारंभ किया।
• मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित शिक्षकों के सम्मान में प्रकाशित ‘शिक्षक सम्मान’ पुस्तिका का विमोचन भी किया। 
• शाला दर्पण शिक्षक ऐप का लोकार्पण तथा शाला संबलन 2.0 ऐप का अनावरण किया।
• स्कूल आफ्टर स्कूल प्रोग्राम 
राज्य में 12 हज़ार उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ई-एजुकेशन उपलब्ध करवाने के लिये स्कूल आफ्टर स्कूल प्रोग्राम का शुभारंभ किया। 
इस कार्यक्रम के अंतर्गत ‘मिशन ज्ञान’ के सहयोग से बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिये स्कूल समय पश्चात् सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
• मुख्यमंत्री ने राज्य के 300 महात्मा गांधी अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालयों में रोबोटिक्स लैब्स का शुभारंभ किया। 
• विद्यालयों में ई-कक्षाओं के संचालन के लिये मिशन स्टार्ट कार्यक्रम तथा राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कंप्यूटरीकरण प्रोग्राम का शुभारंभ किया। समारोह में वेदांतु इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड एवं लीडरशिप बुलेवर्ड प्रा.लि. (लीड) सहित विभिन्न संस्थानों के साथ एमओयू किये गए।
• राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के अंतर्गत 500 विद्यार्थियों को अध्ययन के लिये विदेश भेजा जा रहा है। 

राजस्थान पुलिस में 4 नए सेवा पदक
1. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक
• यह पदक 20 वर्ष की बेदाग सर्विस वाले जवान से लेकर IPS अधिकारी तक को मिलेगा।
2. मुख्यमंत्री सराहनीय पुलिस पदक
• यह 10 वर्ष की बेदाग सर्विस पर मिलेगा।
3. राजस्थान पुलिस विशिष्ट सेवा पदक
4. पुलिस सेवा पदक
नोट:- इन चारों पदकों की घोषणा राज्य सरकार हर साल स्वतंत्रता दिवस पर करेगी।
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस (16 अप्रैल) के अवसर पर जवानों को सम्मानित किया जाएगा।
सेवा काल में आपराधिक मामले में या एसीबी में किसी मामले में नामजद होने पर पदक के लिए अयोग्य माना जाएगा।

प्रदेश के 1.65 लाख छात्र-छात्राओं को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना
• शुरुआत:- 6 सितम्बर 2023 को
• स्थान:- गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुभारंभ किया।
• राशि:- इस योजना के तहत प्रति परिवार दो दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का निःशुल्क बीमा किया जा रहा है।
• राजस्थान दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। 

मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023
•  प्रवीणा आंजना (उदयपुर)

मिस राजस्थान 2023
• वैष्णवी शर्मा (जयपुर)

हाल ही राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल और जे-पाल साउथ एशिया की कार्यकारी निदेशक ने SARWA में शामिल होने के लिये आशय पत्र पर हस्ताक्षर किये।

डॉ.इकराम खान राजस्थान वक्फ़ विकास परिषद के मनोनीत उपाध्यक्ष बने है।

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानदारों को अब फूड पैकेट वितरण के लिए प्रति पैकेट 4 रुपये के स्थान पर 10 रुपये मार्जिन राशि मिलेगी। 

राज्य राजमार्ग संख्या-120 पर स्थित गोठड़ा कलां गांव में चम्बल नदी पर हाई-लेवल ब्रिज का निर्माण किया जायेगा।

इंदिरा रसोई योजना (ग्रामीण)
• बजट घोषणा:- 2023-24
•  ‘कोई भूखा न सोए’ की संकल्पना पर आधारित।
• 10 सितंबर, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रियंका गांधी ने टोंक ज़िले के निवाई स्थित झिलाय से ‘इंदिरा रसोई योजना (ग्रामीण)’ के तहत पूरे प्रदेश में 400 ग्रामीण इंदिरा रसोइयों का शुभारंभ किया।
• 25 सितंबर तक इनकी संख्या बढ़ाकर 1000 कर दी जाएगी।
• इस योजना में वर्षभर में 1000 रसोईं से ग्रामीण क्षेत्र में ज़रूरतमंदों को करीब 7 करोड़ 30 लाख भोजन थालियाँ परोसने का लक्ष्य रखा गया है।
• इंदिरा रसोई योजना में भामाशाहों द्वारा भी भोजन प्रायोजित किया जा सकता है।
• गौरतलब है कि शहरी क्षेत्रों में संचालित इंदिरा रसोई योजना से गरीब एवं ज़रूरतमंद लोगों को मात्र 8 रुपए में सुविधापूर्ण वातावरण में सम्मानपूर्वक पौष्टिक भोजन मिल रहा है।

अमृत वाटिका का लोकार्पण
• राज्यपाल कलराज मिश्र ने बीकानेर ज़िले में स्थित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में अमृत वाटिका का लोकार्पण किया। 

हाल ही शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित 27वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 142 भामाशाहों को सम्मानित किया।

विश्व का पहला हैरिटेज चंबल रिवर फ्रंट 
• उद्घाटन:- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी
• कोटा शहर में कोटा बैराज से नयापुरा पुलिया तक 2.75 किमी. की लंबाई में चंबल नदी के दोनों तटों पर 1400 करोड़ रुपए की लागत से चंबल रिवर फ्रंट विकसित किया गया है।
• रिवर फ्रंट के दोनों तटों पर 27 घाटों का निर्माण किया गया है, जिनमें चंबल माता घाट, गणेश पोल, मरू घाट, जंतर-मंतर घाट, विश्व मैत्री घाट, हाड़ौती घाट, महात्मा गांधी सेतु, कनक महल, फव्वारा घाट, रंगमंच घाट, साहित्य घाट, उत्सव घाट शामिल हैं। साथ ही, सिंह घाट, नयापुरा गार्डन, जवाहर घाट, गीता घाट, शांति घाट, नंदी घाट, वेदिक घाट, रोशन घाट, घंटी घाट, तिरंगा घाट, शौर्य घाट, राजपूताना घाट, जुगनु घाट, हाथी घाट और बालाजी घाट शामिल हैं।
• चंबल माता घाट पर चंबल माता की 225 फीट ऊँची संगमरमर की मूर्ति स्थापित की गई है।
• चंबल रिवर फ्रंट के जवाहर घाट पर पं. जवाहर लाल नेहरू का विश्व का सबसे बड़ा गन मेटल का मुखौटा बनाया गया है। साथ ही, दुनिया का सबसे बड़ा नंदी भी यहाँ बना है।
• ब्रह्मा घाट पर विश्व की सबसे बड़ी घंटी बनाई गई है जिसकी आवाज 8 किमी. दूर तक सुनी जा सकेगी।

कोटा में ऑक्सीजोन सिटी पार्क
• 13 सितंबर, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के कोटा ज़िले में ऑक्सीजोन सिटी पार्क (द गार्डन ऑफ जॉय) का लोकार्पण किया।
• कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की स्थापना की जा रही है।

बाघिन टी-119
• उपनाम:- घोस्ट
• हाल ही रणथंभौर टाइगर रिजर्व से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में शिफ्ट की गई।

थार का डायनासोर
• हाल ही जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (GSI) के वैज्ञानिकों ने जैसलमेर के जेठवाई गांव की पहाड़ियों में दुनिया के सबसे पुराने शाकाहारी डायनासोर के जीवाश्म खोजे।
• इन जीवाश्मों को थारोसोरस इंडिकस यानि भारत के थार का डायनासोर नाम दिया गया है।

हाल ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जयपुर में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बांध सुरक्षा पर आयोजित अंतर्रष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी:- जयपुर

.......................
.......................

पूरे महीने की PDF टेलीग्राम ग्रुप और मोबाइल ऐप पर डाल दी गई है।
टेलीग्राम ग्रुप:- DevEduNotes2
मोबाइल ऐप:- DevEduNotes

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments