आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

G20 SUMMIT




G20 शिखर सम्मेलन 

G20 शिखर सम्मेलन एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच है जो विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सदस्य देशों और अतिथि देशों के नेताओं को एक साथ लाता है।
साथ ही जी20 विश्व की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जो वैश्विक आर्थिक चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जी - 20 ग्लोबल GDP का लगभग 85% , वैश्विक व्यापार का 75 % से अधिक और वैश्विक जनसंख्या का लगभग दो तिहाई प्रतिनिधित्व करने वाले देशों का संगठन है।

स्थापना : इसकी स्थापना 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के मद्देनजर सदस्य देशों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।

G20 के सदस्य देश :  G-20 में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू)।

NOTE: हाल ही अफ्रीकी संघ 09 सितम्बर 2023 को जी20 का नया स्थायी सदस्य बनाया गया है।
• अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष- अजाली असौमानी।

G20 की कार्य प्रणाली :
G20 दो समानांतर ट्रैकों के माध्यम से संचालित होता है: फाइनेंस ट्रैक और शेरपा ट्रैक। वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर वित्त ट्रैक का नेतृत्व करते हैं, जबकि शेरपा शेरपा ट्रैक का नेतृत्व करते हैं। 


अध्यक्षता: G20 की अध्यक्षता सदस्य देशों के बीच घूमती रहती है। वर्तमान में G20 की अध्यक्षता भारत के पास है जो 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक चलेगी। इसके पश्चात अगला अध्यक्ष ब्राजील होगा।

G20 के प्रमुख कार्य :-
• आर्थिक नीति समन्वय:
G20 सदस्य देशों के लिए आर्थिक नीतियों पर चर्चा और समन्वय करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

• वित्तीय स्थिरता:
G20 बैंकिंग नियमों, सीमा पार वित्तीय प्रवाह और वित्तीय संस्थानों की निगरानी जैसे मुद्दों को संबोधित करके वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा देता है।
साथ ही वैश्विक वित्तीय प्रणाली की स्थिरता की निगरानी और सिफारिशें करने के लिए वित्तीय स्थिरता बोर्ड (एफएसबी) की स्थापना की है।

• व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना :
जी20 का एक मुख्य उद्देश्य व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना हैं। सदस्य देश मुक्त और निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा देने, व्यापार बाधाओं को कम करने और निवेश को सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम करते हैं।

• विकास और समावेशिता :
जी20 वैश्विक गरीबी में कमी, सतत विकास और शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओ की सभी तक पहुंच जैसे मुद्दों को संबोधित करता है।
कॉम्पैक्ट विद अफ़्रीका जैसी पहल का उद्देश्य अफ़्रीकी देशों में निवेश के माहौल में सुधार करना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।



G20 SUMMIT 2023

अध्यक्ष : भारत
यह G20 का 18वां सम्मेलन होगा।

G20 शिखर सम्मेलन 2023 : स्थान और स्थल
शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आईटीपीओ कन्वेंशन सेंटर के  ‘भारत मंडपम’ में  9 - 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

G20 शिखर सम्मेलन 2023 का लोगो :
G20 शिखर सम्मेलन 2023 का लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज से प्रेरणा लेता है, जिसमें केसरिया, सफेद, हरा और नीला रंग शामिल है। इसमें पृथ्वी की पृष्ठभूमि में एक कमल और मेज़बान देश भारत को श्रद्धांजलि देते हुए देवनागरी लिपि में  ‘भारत’ शब्द भी शामिल है।


G20 शिखर सम्मेलन 2023 की थीम :
G20 शिखर सम्मेलन 2023 की  थीम - “वसुधैव कुटुंबकम” है, जिसका अर्थ  “एक पृथ्वी• एक परिवार• एक भविष्य” (ONE EARTH•ONE FAMILY •ONE FUTURE) है। यह थीम वैश्विक एकता और अंतर्संबंधों पर जोर देती है और पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ विकल्पों के महत्व पर प्रकाश डालती है।

जी20 2023 मे अतिथि देश : नीदरलैंड्स, सिंगापुर, स्पेन,यूएई, ओमान, बांग्लादेश, मिस्र, मॉरिशस और नाइजीरिया 

Post a Comment

0 Comments