आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 17 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स । 16 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स



16 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स 

विश्व ओजोन दिवस : 16 सितंबर
विश्व ओजोन दिवस 2023 का थीम:- “Montreal Protocol: Fixing the Ozone Layer and Reducing Climate Change” 


हाल ही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने माताओं, किशोर लड़कियों और बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से राज्य में ‘मुख्यमंत्री संपूर्ण पुष्टि योजना’ शुरू की है।

RBI का मार्च, 2023 में समाप्त वित्त वर्ष के लिए समग्र वित्तीय समावेश सूचकांक 60.1 अंक रहा है।

टाइम पत्रिका की ‘द वर्ल्ड्स बेस्ट कंपनीज 2023’ की सूची में इन्फोसिस 64 वें स्थान के साथ शीर्ष 100 रैंकिंग में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है।शीर्ष स्थान पर यूएसए की माइक्रोसॉफ्ट रही।

हाल ही भारत सरकार के कृषि क्षेत्र के लिए UPAg (कृषि सांख्यिकी के लिए एकीकृत पोर्टल) का अनावरण किया है। नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने UPAg पोर्टल का उद्घाटन किया।

हाल ही श्रीनिवासन के. स्वामी को 2023-2024 की अवधि के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

हाल ही IRS अधिकारी राहुल नवीन को एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

हाल ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कलैगनार मगलिर उरीमाई थित्तम’(अर्थ:- कलैगनार महिला अधिकार निधि योजना) शुरू की है।

हाल ही जारी चैनालिसिस के 2023 ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में क्रिप्टो को जमीनी स्तर पर अपनाने में भारत 154 देशों में पहले स्थान पर रहा है।

16 सितंबर : इंटरनेशनल डे फॉर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी




17 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 सितंबर को ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिसे “समानता की प्रतिमा”(स्टैच्यू ऑफ वननेस) नाम से जाना जाएगा।

17 सितंबर : विश्व रोगी सुरक्षा दिवस
थीम: “Engaging patients for patient safety.”

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चार सहकारी बैंकों- बारामती सहकारी बैंक,बेचराजी नागरिक सहकारी बैंक,वाघोडिया अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक,वीरमगाम मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक पर विभिन्न नियमों के उल्लंघन के कारण जुर्माना लगाया है।

हाल ही कराची की मॉडल एरिका रॉबिन को “मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2023” का खिताब जीता है, जो खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की पहली महिला बन गई हैं।
• रॉबिन इस साल के अंत में अल सल्वाडोर में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

17 सितंबर : हैदराबाद मुक्ति दिवस

हाल ही उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने 84 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

हाल ही असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘सरपंच संवाद’ ऐप का अनावरण किया है।

हाल ही भारत के स्टार जेवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे हैं। गत वर्ष 2022 में नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग का खिताब जीता था।

हाल ही प्रसिद्ध लेखिका-फिल्म निर्माता गीता मेहता का निधन हो गया। गीता मेहता ओडिशा के प्रसिद्ध राजनेता और पू्र्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की बेटी और वर्तमान सीएम नवीन पटनायक की बड़ी बहन थीं। 

हाल ही भारतीय फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा को फ्रांसीसी सरकार द्वारा शेवेलियर डी एल'ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस (नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स) से सम्मानित किया गया है।

हाल ही महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव नगर करने की घोषणा की है।



18 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स 

हाल ही इंडियन बैंक ने अपने वित्तीय समावेशन प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए ‘आईबी साथी' लॉन्च किया है।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) के पहले फेज का अनावरण किया है, जिसे ‘यशोभूमि’ नाम दिया गया है। 

हाल ही विदेश मंत्रालय और UNCITRAL ने दिल्ली में दक्षिण एशिया सम्मेलन का आयोजन किया है।

हाल ही नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र शांतिनिकेतन को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है। 

हाल ही धनलक्ष्मी बैंक के निदेशक श्रीधर कल्याणसुंदरम ने बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की है।

हाल ही IRDAI ने भारतीय बीमा उद्योग की तकनीकी सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा समिति का गठन किया है।

हाल ही एशिया कप 2023 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार एशिया कप खिताब जीता है।

हाल ही फेरारी के कार्लोस सैंज ने सिंगापुर ग्रैंड प्रिक्स 2023 का खिताब जीता है।


SAVE WATER 


Post a Comment

0 Comments