आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 8 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स । 7 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


7 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स

ओडिशा को दो जीआई टैग 
कपडागंडा शॉल (डोंगरिया कोंध जनजाति)
कोरापुट कालाजीरा चावल (चावल का राजकुमार)

मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023
• प्रवीणा अंजना (उदयपुर)

AURUM
• SBI का सुपर-प्रीमियम कार्ड

चौथा ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2023
• जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई
• इस दौरान जापानी कंपनी हिताची ने NPCI के साथ मिलकर व्हाइट लेबल एटीएम (WLA) के रूप में भारत का पहला (UPI-ATM) लॉन्च किया।

हाल ही ग्वालियर घराने की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका मालिनी राजुरकर का निधन हो गया।
जन्म:- अजमेर (राजस्थान)

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुरक्षा देने वाली SPG के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का निधन हो गया।

हाल ही प्रयागराज पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए ‘सवेरा योजना' शुरू की है।

भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ मुखर्जी की किताब ‘द सॉन्ग ऑफ द सेल: एन एक्सप्लोरेशन ऑफ मेडिसिन एंड द न्यू ह्यूमन’ को लंदन में बेली गिफोर्ड पुरस्कार के लिए नॉन-फिक्शन पुरस्कार की लॉन्गलिस्ट में शामिल किया गया है।

गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर 25-26 सितंबर 2023 को भारत ड्रोन शक्ति का आयोजन किया जाएगा।

हाल ही केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में स्नातक (यूजी) मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सरकारी स्कूलों के छात्रों को 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने के लिए पुडुचेरी विधानसभा में पारित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर स्थल सांची भारत का पहला सौर शहर बना है।

मून स्नाइपर मिशन
• हाल ही जापान ने स्वदेशी H-IIA रॉकेट से अपना चंद्र अन्वेषण अंतरिक्ष यान ‘मून स्नाइपर’ लॉन्च किया है।
• इसकी सफलता पर जापान चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला दुनिया का पांचवां देश बन जाएगा।
लैंडर:- स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM)

हाल ही भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान का वार्षिक मेगा प्रशिक्षण अभ्यास त्रिशूल शुरू हुआ है।
आयोजन:- उत्तरी भारत में।


8 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स

भारत की पहली और एकमात्र घरेलू सर्जिकल रोबोटिक फर्म एसएस इनोवेशन ने भारत के मून मैन के नाम से मशहूर पद्मश्री डॉ. मायलस्वामी अन्नादुरई को अपना निदेशक बनाया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष:- डेनिस फ्रांसिस।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने 15 अप्रैल को बंगाल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया है।

हाल ही तमिलनाडु के सलेम सागो साबूदाने को जीआई टैग मिला है।

हाल ही भारतीय नौसेना का INS सुमेधा ‘ब्राइट स्टार-23’ अभ्यास में भाग लेने के लिए मिस्त्र के पोर्ट अलेक्जेंड्रिया पहुंचा है।
• तीनों सेनाओं के इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 34 देश भाग ले रहे हैं। 

स्ट्रीट 20 : स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप का आयोजन चेन्नई में किया जाएगा।

हाल ही में नई दिल्ली के G-20 शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम में 27 फुट की नटराज की शानदार मूर्ति स्थापित की गई, जो भगवान शिव के नृत्य रूप में विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति है।

हाल ही ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ के होराइजन साइंस रिसर्च प्रोग्राम में फिर से शामिल होने की घोषणा की है।

इसरो वैज्ञानिक एन वलारमथी का निधन
• हाल ही इसरो की वैज्ञानिक एन वलारमथी (तमिलनाडु) का निधन हो गया। वलारमथी इसरो की प्री-लॉन्च उलटी गिनती घोषणाओं को आवाज देती थी।
• चंद्रयान-3 के काउंटडाउन को भी वलारमथी ने ही आवाज दी थी।
• उन्होंने आखिरी घोषणा 30 जुलाई को PSLV-C56 रॉकेट द्वारा 7 सिंगापुरी उपग्रहों की लॉन्चिंग के दौरान की थी।



9 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही बेंगलुरु में देश का पहला अंडरग्राउंड पॉवर ट्रांसफार्मर सेन्टर स्थापित किया गया है।

हाल ही SBI ने डिजिटल किराया भुगतान के लिए देश का पहला 'नेशन फर्स्ट ट्रांजिट कार्ड' लॉन्च किया है।

इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित आसियान-भारत समिट के दौरान, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिमोर-लेस्ते में दूतावास खोलने की घोषणा की है।

केंद्र सरकार ने G20 शिखर सम्मेलन में आगंतुकों के लिए G20 इंडिया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

हाल ही भारत और फ्रांस के बीच नौसेनिक अभ्यास ‘वरुण’ का 21वां संस्करण अरब सागर में आयोजित किया गया।

हाल ही महिला फैशन ब्रांड W ने अनुष्का शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन 2023
• आयोजन:- 9-10 सितंबर 2023
• आयोजनस्थल:- भारत मंडपम (नई दिल्ली)
• अध्यक्ष:- भारत
• विषय:- वसुधैव कुटुंबकम
• भारत ने पहली बार मेजबानी की।
• भारत की पहल पर अफ्रीकी संघ (AU) जी-20 का स्थायी सदस्य बना है।
• अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष:- अजाली असौमानी।
• अफ्रीकी संघ में सदस्य:- 55 देश
नई दिल्ली घोषणा
G20 देशों की नई दिल्ली घोषणा में रूस-यूक्रेन तनाव से लेकर धारणीय विकास, खाद्य सुरक्षा और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन शुरू करने जैसे विविध वैश्विक मुद्दों पर सर्वसम्मत सहमति बनी।
वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (Global Biofuels Alliance- GBA):-
यह भारत के नेतृत्व में एक पहल है जिसका उद्देश्य जैव ईंधन अपनाने को बढ़ावा देने के लिये सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों तथा उद्योगों का गठबंधन सुनिश्चित करना है।
इस पहल का लक्ष्य जैव ईंधन को ऊर्जा संक्रमण के एक प्रमुख घटक के रूप में स्थापित करना तथा रोज़गार सृजन व आर्थिक विकास में योगदान देना है।
यह भारत के मौजूदा PM-JIWAN योजना, SATAT और GOBAR DHAN योजना जैसे जैव ईंधन कार्यक्रमों को गति देने में मदद करेगा।
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, शुद्ध शून्य लक्ष्य के परिणामस्वरूप वर्ष 2050 तक जैव ईंधन क्षमता में साढ़े तीन से पाँच गुना वृद्धि की जाएगी।
गठन और संस्थापक सदस्य:-
इस गठबंधन की शुरुआत नौ आरंभिक सदस्य देशों; भारत, अमेरिका, ब्राज़ील, अर्जेंटीना, बांग्लादेश, इटली, मॉरीशस, दक्षिण अफ्रीका और यूएई के साथ की गई थी।
भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC):-
IMEC की स्थापना के लिए भारत, अमेरिका, सऊदी अरब, यूरोपीय संघ, संयुक्त अरब अमीरात, फ्राँस, जर्मनी और इटली की सरकारों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए।
IMEC वैश्विक अवसंरचना और निवेश के लिये साझेदारी (Partnership for Global Infrastructure Investment- PGII) नामक एक व्यापक पहल का हिस्सा है।
IMEC भारत, मध्य-पूर्व और यूरोप को जोड़ने वाली एक महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढाँचा परियोजना है।
इस परियोजना का लक्ष्य रेलवे और समुद्री मार्गों सहित परिवहन गलियारों का एक नेटवर्क स्थापित करना है।
इसे चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जाता है, यह एक वैकल्पिक बुनियादी ढाँचा नेटवर्क प्रदान करता है।

फायर ऑन द गंगा : लाइफ अमंग द डेड इन बनारस’ की लेखिका:- राधिका अयंगर

SAVE WATER 

Post a Comment

0 Comments