आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 2 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 1 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


1 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स

गुजरात के काकरापार में भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित 700 मेगावाट के परमाणु ऊर्जा संयंत्र ने पूरी क्षमता से परिचालन शुरू कर दिया है।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह:- 1 से 7 सितंबर
छठा राष्ट्रीय पोषण माह- सितंबर

INS महेंद्रगिरी
• उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश धनखड़ ने मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) में भारतीय नौसेना के नवीनतम युद्धपोत महेंद्रगिरी को लॉन्च किया।
• यह प्रोजेक्ट 17ए का सातवां और अंतिम स्टील्थ फ्रिगेट है।
• प्रोजेक्ट 17ए के तहत, कुल सात जहाजों का निर्माण किया गया, चार MDL में और तीन गार्डन रीच शिप बिल्डर्स लिमिटेड (GRSE), कोलकाता में।
• इसका नाम ओडिशा में स्थित पूर्वी घाट की एक पर्वत शृंखला के नाम पर रखा गया है। इसके पहले के छह जहाजों INS नीलगिरि, INS हिमगिरि, INS तारागिरि, INS उदयगिरि, INS दूनागिरि और INS विंध्यगिरि के नाम भी पर्वत शृंखलाओं के नाम पर रखे गए थे।

मेरा बिल मेरा अधिकार योजना
• लॉन्च:- 1 सितंबर 2023
• उद्देश्‍य:- ग्राहकों को GST बिल मांगने के लिए प्रोत्‍साहित करना।
• इस योजना के तहत पोर्टल पर बिल अपलोड करने वाले उपभोक्ता 10,000 रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का नकद इनाम जीत सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने फार्मा-मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए ‘प्रमोशन ऑफ रिसर्च एंड इनोवेशन इन फार्मा-मेडटेक सेक्टर (प्रिप/PRIP)’ योजना की शुरुआत की है। 
उद्देश्य:- 2030 तक वैश्विक बाजार में भारतीय फार्मास्यूटिकल उद्योग की हिस्सेदारी 3.4% से 5% करना है।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी स्वराज ट्रैक्टर्स के ब्रांड एंबेसडर बने है।

हाल ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में साउथ इंडियन मिल्स एसोसिएशन परिसर में स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री आर.के शणमुखम चेट्टी की प्रतिमा का अनावरण किया।

जम्‍मू-कश्‍मीर को दो जीआई टैग
1. डोडा जिले का भद्रवाह राजमा 
2. रामबन का सुलाई शहद

PNB जीएसटी चालान के माध्यम से MSME के लिए सहज ऋण उपलब्धता की सुविधा प्रदान करने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बना है। 

वायकॉम 18 ने अगले पांच सालों के लिए ₹5,963 करोड़ में BCCI के टीवी और डिजिटल मीडिया राइट्स खरीदे हैं।

रूस ने 1 सितंबर से दो साल के पायलट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में पहली बार इस्तामिल बैंकिंग शुरू की है।
यह पायलट प्रोजेक्ट चार मुस्लिम बहुल गणराज्यों- तातारस्तान, बश्कोर्तोस्तान, चेचन्या और दागेस्तान में होगा।

हाल ही अफ्रीकी देश गैबॉन में सेना ने तख्तापलट कर दिया है। गैबॉन के राष्ट्रपति अली बोंगो को नजरबंद कर दिया गया है। 
उल्लेखनीय है कि हाल ही नाइजर में भी तख्तापलट किया गया है।

नागालैंड आधार-लिंक्ड जन्म पंजीकरण (ALBR) प्रणाली शुरू करने वाला पूर्वोत्तर भारत का पहला राज्य बना है।

65वां रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2023
• एशिया का नोबेल पुरस्कार
• 4 एशियाई लोगों को दिया जाएगा।
• नवंबर में मनीला में दिए जाएंगे।
1. कोरवी रक्षंद (बांग्लादेश)
जागो फाउंडेशन के संस्थापक।
2. यूजेनियो लेमोस (तिमोर-लेस्ते)
कृषि वैज्ञानिक।
3. मरियम कोरोनेल-फेरर (फिलीपींस)
शांति स्थापना में सहयोग।
4. डॉ. रवि कन्नन आर. (भारत)
कैंसर रोग विशेषज्ञ।
हीरो फार होलिस्टिक हेल्थकेयर पुरस्कार

जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बनी है।


2 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स

लाडली बहना योजना:- मध्यप्रदेश 
आदिवासी महिलाएं भी शामिल।

इसरो के चंद्रयान-3 मिशन के प्रज्ञान रोवर ने दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रमा की सतह पर सल्फर की मौजूदगी की सफलतापूर्वक पुष्टि की है।

असम सरकार ने ‘नॉलेज हब’ और ‘असम इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स’ स्थापित करने की एक योजना का शुभारंभ किया है।

रिलायंस ने 5G-आधारित फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा Jio AirFibre लान्च की है।

अभिनेता आर माधवन भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे के नए अध्यक्ष बने है।

अमेरिकी राज्य जॉर्जिया ने अक्टूबर माह को ‘हिंदू हेरिटेज मंथ’ के रूप में मनाने की घोषणा की है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने विस्तारा एयरलाइन के एयर इंडिया में विलय को अनुमति प्रदान की है।

भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थरमन षणमुगरत्नम सिंगापुर के राष्ट्रपति बने है। 

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल फ़ाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड्स 2023’ में ‘A+’ रेटिंग से सम्मानित किया गया है।

UPI ने भारत में पहली बार अगस्त माह में 10 बिलियन मासिक लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।

सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) ने राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) कोनवरत्न स्टेटस’ प्रदान किया है।

हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स व्‍यापार बढ़ाने के लिए भारत-अमेरिका टास्क फोर्स की शुरुआत की गई हैं।

हाल ही मनीष देसाई प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के अध्यक्ष बने है।
 
विश्व नारियल दिवस:- 2 सितंबर

तेलंगाना की मुख्य नवाचार अधिकारी (CIO) शांता थोटम को मास्को में आयोजित पहले ब्रिक्स इनोवेशन फोरम में वर्ल्ड इनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

हाल ही केंद्र सरकार ने एक देश एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय समिति गठित की है।
सदस्य:- 
1. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
2. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी
3. वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे
4. गुलाम नबी आज़ाद
5. वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह
6. पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप
7. पूर्व सीवीसी संजय कोठारी


3 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही तमिल अभिनेता और कॉमेडियन आर एस शिवाजी का निधन हो गया।

हाल ही डॉ. वसुधा गुप्ता आकाशवाणी एवं समाचार सेवा प्रभाग (NSD) की प्रधान महानिदेशक बनी है।

मोहन बागान एसजी ने डूरंड कप 2023 के फाइनल में ईस्ट बंगाल को हरा कर रिकॉर्ड 17वीं बार खिताब जीता है।

इटालियन ग्रैंड प्रिक्स 2023 
• विजेता:- मैक्स वर्स्टापेन 
• मैक्स वर्स्टापेन ने फॉर्मुला 1 इतिहास में सबसे अधिक जीत (10) का एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

हाल ही कोटक महिंद्रा बैंक के MD उदय कोटक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

अमेरिकी कंपनी कॉर्निंग इंक द्वारा भारत की पहली गोरिल्ला ग्लास विनिर्माण सुविधा तेलंगाना में स्थापित की जाएगी

हाल ही केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कानूनी सलाह के लिए टेली-लॉ 2.0 लॉन्च किया है। 
इसमें टेली-लॉ और न्याय बंधु एप्‍स को एकीकृत किया गया है।

आदित्य L-1 मिशन
• लॉन्च:- 2 सितंबर 2023
• रॉकेट:- PSLV-C57
• स्थल:- इसरो का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र।
• पेलोड:- 7 पेलोड, वजन 400Kg
• यह भारत का पहला सौर मिशन है।
उद्देश्य:-
इस मिशन का उद्देश्य सौर कोरोना (Solar Corona), प्रकाशमंडल (Photosphere), क्रोमोस्फीयर (Chromosphere) और सौर पवन (Solar Wind) के बारे में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करना है।
• अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंजियन बिंदु 1 (L1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जायेगा।
• आदित्य-एल1, 1.5 मिलियन किलोमीटर की दूरी से सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित वेधशाला श्रेणी का भारतीय सौर मिशन है। L1 बिंदु तक पहुँचने में इसे लगभग 125 दिन लगेंगे।
लैग्रेंज पॉइंट्स अंतरिक्ष में वे विशेष स्थान हैं जहाँ सूर्य और पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्तियाँ एक-दूसरे को संतुलित करती हैं।

7 पेलोड:-
1. विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (VELC)
2. सोलर अल्ट्रा-वॉयलेट इमेजिंग टेलिस्कोप (SUIT)
3. आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट (ASPEX)
4. प्लाजमा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य PAPA
5. मैग्नेटोमीटर पेलोड: ग्रहों के बीच की मैग्नेटिक फील्ड की स्टडी
6. सोलर लोएनर्जी एक्स-रे स्पेक्टोमीटर (SoLEXS)
7. 3 हाई एनर्जी 11 ऑर्बिटिंग एक्स-रेस्पेक्टोमीटर (HELIOS)

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments