अंत्योदय दिवस:- 25 सितंबर
• पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती।
• 2015 से मनाया जा रहा है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का नारा दिया था।
वह भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक थे।
हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंडन एयर बेस पर भारत ड्रोन शक्ति-2023 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है जिसमें औपचारिक रूप से सी-295 परिवहन विमान को भारतीय वायु सेना में शामिल करेंगे।
चीन के हांग्जो में आयोजित एशियाई खेलों 2023 में भारत ने पहला स्वर्ण पदक पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में जीता है।
UDAN-5 योजना : भारत में छोटे क्षेत्रीय हवाई अड्डों को उन्नत करके क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना।
हाल ही Apple ने अगले 5 वर्षों में भारत में उत्पादन 5 गुना बढ़ाकर 40 बिलियन डॉलर करने की योजना बनाई है।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस : 25 सितंबर
हाल ही भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का निधन हो गया है।
हाल ही भारत का पहला लाइटहाउस महोत्सव गोवा के ऐतिहासिक किले अगुआड़ा में मनाया गया है।
हाल ही मध्य प्रदेश राज्य को बाघों के लिए ‘वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व’ नाम से एक नया संरक्षित क्षेत्र मिला है जो राज्य का सातवां और भारत का 54 वां टाइगर रिजर्व बन गया है।
हाल ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम फिल्म निर्माता केजी जॉर्ज का निधन हुआ है।
अमेरिका के न्यू जर्सी में नवनिर्मित हिंदू मंदिर , जो भारत के बाहर निर्मित दुनिया का सबसे बड़े हिंदू मंदिर होगा ,का उद्घाटन 8 अक्टूबर को किया जाएगा।
चीन के हांगझू में 2023 एशियाई खेलों में भारत ने पहले दिन पांच पदक – तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते है।
हाल ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि भारत के लगभग 4.43 लाख या 75 प्रतिशत गांवों ने ओडीएफ प्लस का दर्जा हासिल कर लिया है।
हाल ही इज़राइल ने अपने अत्याधुनिक मुख्य युद्धक टैंक, मर्कावा मार्क 5 का अनावरण किया, जिसे “बराक” के रूप में जाना जाता है।
26 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही ब्रिटिश अभिनेता डेविड मैक्कलम का निधन हो गया है।
हाल ही जापानी कपड़ों की दिग्गज कंपनी यूनिक्लो ने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
हाल ही एशियाई खेलों 2023 की क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।
हाल ही देश की ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने भारतीय नौसेना के साथ मिलकर पूर्वोत्तर भारत में 'खम्री मो सिक्किम’ आउटरीच कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत के युवाओं के बीच कैरियर के अवसरों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
हाल ही भारत सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 75,000 टन गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात को मंज़ूरी प्रदान की है।
हाल ही बीजू जनता दल (BJD) पार्टी की सदस्य प्रमिला मलिक ओडिशा विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं है।
हाल ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ‘डिजीज एक्स’ के रूप में अगली महामारी की संभावना जताई है।
हाल ही अमेजन ने एआई कंपनी एंथ्रोपिक में 4 बिलियन डॉलर का निवेश किया है।
फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
हाल ही नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल ने चीन के साथ बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) परियोजनाओं, सीमा पार ऊर्जा व्यापार जैसे 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए है।
हाल ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन संचालित बस का अनावरण किया है।
हाल ही चीन ने अपने अनुसंधान पोत शी यान 6 के हिंद महासागर में 80-दिवसीय ऑपरेशन के दौरान वैज्ञानिक अनुसंधान परियोजनाओं को शुरू करने की घोषणा की है। इस दौरान श्रीलंका यात्रा से भारत की चिंता बनी हुई है।
हाल ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ओसिरिस रेक्स मिशन के तहत एक कैप्सूल क्षुद्रग्रह बेन्नू का नमूना लेकर हमारी पृथ्वी पर उतरा है। इस सैंपल से वैज्ञानिकों को सौर मंडल की उत्पत्ति के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने में सहायता मिलेगी।
26 सितंबर : विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस
एशियन गेम्स 2023 में भारत ने घुड़सवारी में ड्रेसाज इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। भारत को 41 साल बाद घुड़सवारी में गोल्ड मेडल मिला है।
27 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स
27 सितंबर : विश्व पर्यटन दिवस 2023
थीम: "Tourism and Green Investment".
हाल ही केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अरुणाचल प्रदेश के तेजू हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है। तेजू हवाई अड्डा अरुणाचल में डोनी पोलो, पासीघाट और जीरो के बाद चौथा हवाई अड्डा है।
हाल ही असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा को सिंगापुर की ली कुआन यू एक्सचेंज फैलोशिप से सम्मानित किया गया है।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार अमित खरे को दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है।
हाल ही बिहार सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अल्पसंख्या उद्यमी योजना लान्च की है।
हाल ही केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर के रूप में एम राजेश्वर राव के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया है।
ब्लूमबर्ग के अनुसार इस तिमाही में अफगानिस्तान की मुद्रा ‘अफगान अफगानी’ दुनिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली करेंसी बनी है।
हाल ही नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 13वां हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन आईपीएसीसी का आयोजन किया गया है।
हाल ही आईटी कंपनी इंफोसिस और माइक्रोसॉफ्ट ने एआई सहयोग के उद्देश्य से समझौता किया है।
हाल ही केंद्र सरकार ने नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में AFSPA (सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम) को 1 अक्टूबर 2023 से छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।
हाल ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपर्याप्त पूंजी के कारण मुंबई स्थित सहकारी बैंक कपोल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
हाल ही केरल बाढ़ पर आधारित मलयालम फिल्म “2018: एवरीवन इज़ ए हीरो” को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में 2024 के 96वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि(ऑफिशियल एंट्री) के रूप में चुना गया है । आधिकारिक एंट्री पाने वाली यह मलयालम भाषा की केवल चौथी फिल्म है। इससे पहले, गुरु (1997), एडमिन्ते माकन अबू (2011) और जल्लीकट्टू (2019) को ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशल एंट्री के रूप में चुना गया था।
हाल ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जय) के पांच साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दो दिवसीय "आरोग्य मंथन’' कार्यक्रम का आयोजन किया है।
SAVE WATER
0 Comments