आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 23 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 22 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स।




22 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स 

हाल ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर महाभियोग
जांच शुरू की गई है।

हाल ही वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन का 14 वां संस्करण दिल्ली में शुरू हुआ है। सम्मेलन की थीम : building skills, empowering youth, and creating a future.

हाल ही ICC ने आयरलैंड की अर्लीन केली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को अगस्त 2023 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया है।

हाल ही 3 इडियट्स फिल्म में लाइब्रेरियन दुबे की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर अखिल मिश्रा का निधन हो गया है।

22 सितंबर : विश्व राइनो दिवस 

हाल ही पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) ने जनवरी 2024 के आखिरी सप्ताह में आम चुनाव कराने की घोषणा की है।

कनाडाई थिंक टैंक फ्रेजर इंस्टीट्यूट द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार सिंगापुर विश्व की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था है। गत 53 वर्षों से यह खिताब हांगकांग के पास था।

हाल ही ओड़िशा की स्वाति नायक को 2023 के लिए नॉर्मन बोरलॉग फील्ड अवार्ड प्रदान किया गया है।
 
हाल ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत में कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने के उद्देश्य से किसान ऋण पोर्टल, घर-घर केसीसी अभियान और मौसम सूचना नेटवर्क डेटा सिस्टम (विंड्स) मैनुअल लान्च किया है।

हाल ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है।जिसे 'स्टैच्यू ऑफ वननेस’ के रूप में जाना जाएगा।

राजधानी दिल्ली में 22 से 24 सितंबर तक तीन दिवसीय ‘नदी उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्याण कोष (PDUNWFS) : एक सरकारी योजना है जो एक वित्तीय सहायता कार्यक्रम के रूप में उत्कृष्ट खिलाड़ियों, कोचों और उनके परिवार के सदस्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जो योग्यता के बावजूद वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

हाल ही WFME द्वारा भारत के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को 10 साल की मान्यता से सम्मानित किया गया है।

हाल ही ब्रिटेन में कुत्तों से इंसान में फैल रही दुर्लभ बीमारी
ब्रुसेला कैनिस नामक जीवाणु संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

हाल ही भारतीय मूल की लेखिका चेतना मारू के पहले उपन्यास ‘वेस्टर्न लेन’ को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Golden Ticket : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह द्वारा वनडे विश्व कप से पहले देश की जानी मानी हस्तियों अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर,रजनीकांत को वर्ल्ड कप का गोल्डन टिकट प्रदान किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य वर्ल्ड कप का प्रचार प्रसार है।


23 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही भारत सरकार ने पीएम-किसान योजना के लिए AI चैटबॉट का किया अनावरण किया है 

23 सितंबर : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (International day for sign language)

हाल ही टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने नॉर्वे के वित्तीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय भुगतान और इलेक्ट्रॉनिक पहचान प्रणाली, BankID BankAxept के साथ हाथ मिलाया है।

हाल ही चीन और सीरिया ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।

हाल ही पर्यटन मंत्रालय ने असम के बिश्वनाथ घाट को वर्ष 2023 के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में घोषित किया है। 

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘अंतर्राष्ट्रीय वकील सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किया, जिसका आयोजन काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ‘Emerging Challenges in Justice Delivery System.’ विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए किया गया था।

हाल ही भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया है।

हाल ही अडानी समूह ने एशिया की सबसे बड़ी झुग्गियों (Asia’s biggest slums) में से एक मुंबई की धारावी बस्ती के पुनर्विकास के लिए मुंबई के स्लम पुनर्वास प्राधिकरण के साथ एक संयुक्त उद्यम बनाया है। 

हाल ही भारत, इस्राइल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के आई2यू2 समूह(I2U2 Group) ने एक नए संयुक्त अंतरिक्ष उद्यम की घोषणा की है। जिसका उद्देश्य नीति निर्माताओं, संस्थानों और उद्यमियों के लिए एक अद्वितीय अंतरिक्ष आधारित उपकरण विकसित करना है। 

हाल ही ग्रीस देश के एपिरस में माउंट पिंडोस पर स्थित ज़ागोरोचोरिया(ज़ागोरी वास्तुकला के गांव) को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।

हाल ही वित्त मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 में दे्श की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का भरोसा जताया है।

हाल ही विश्व क्रिकेट में भारत की क्रिकेट टीम पहली बार एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनी है।

हाल ही एक्सिस बैंक ने एमएसएमई के लिए ‘निओ फॉर बिजनेस’ बैंकिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

हाल ही माली, बुर्किना फासो और नाइजर देश ने एक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए है।


24 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स

24 सितंबर: विश्व नदी दिवस

इंडियन ग्रैंड प्रिक्स 2023 का खिताब मार्को बेज़ेची ने जीता है।

हाल ही इटली के पूर्व राष्ट्रपति जियोर्जियो नेपोलिटानो का निधन हो गया है। 

भारतीय सेना और अमेरिकी सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास "एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास” का 19वां संस्करण 25 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक फोर्ट वेनराइट, अलास्का, अमेरिका में आयोजित किया जाएगा।

हाल ही भारतीय क्रिकेट टीम वनडे फॉर्मेट में 3000 छक्के लगाने वाली पहली टीम बनी है।

हाल ही सीमा सड़क संगठन (BRO) ने आकस्मिक श्रमिकों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक पहल की शुरुआत की है। अब तक, सरकारी खर्च पर शवों को संरक्षित करने और परिवहन की सुविधा केवल बीआरओ के जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) कर्मियों के लिए उपलब्ध थी। लेकिन अब से यह सुविधा आकस्मिक मजदूरों को भी विशेषाधिकार प्रदान करती है।

हर साल सितंबर महीने के चौथे शनिवार को डॉटर्स डे(Daughters Day) मनाया जाता है। इस वर्ष यह 24 सितंबर को मनाया जाएगा।

हाल ही भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने "मिथुन" को ‘खाद्य पशु’(फूड एनिमल) के रूप में मान्यता दी है।
मिथुन पूर्वोत्तर भारत में पाई जाने वाली एक मनोरम और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण गोजातीय प्रजाति है।

SAVE WATER 

Post a Comment

0 Comments