6 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स। 5 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स। 4 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स

  Current Affairs 2023

4 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही 26 जुलाई को जनरल अब्दौराहामाने त्चियानी ने नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम और उनके परिवार को बंदी बनाकर नाइजर में तख्तापलट कर दिया।

GST परिषद ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28% GST लगाया है। 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

सिकंदराबाद में 5जी टेस्टबेड
• रेल मंत्रालय और IIT मद्रास ने सिकंदराबाद में भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग और दूरसंचार संस्थान (IRISET) में भारत 5G परीक्षण स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

अगस्त 2023 तक भारत में 167 अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी भारत के सबसे धनी व्यक्ति हैं।

डी. गुकेश भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी बने है।

सरकार और सरकारी उपक्रमों से जुड़े संविदात्मक विवादों के समाधान के लिए वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने विवाद से विश्वास 2.0 योजना शुरू की है। 

हाल ही पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ सुरक्षा समझौते को मंजूरी दी।

हाल ही एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2023 का 132वां संस्करण शुरू हुआ। 


5 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही प्रसिद्ध मराठी कवि नामदेव धोंडो महानोर का निधन हो गया।

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भोपाल में ‘उन्मेशा’ अंतरराष्ट्रीय साहित्य समारोह और ‘उत्कर्ष’ लोक और जनजातीय प्रदर्शनी कला समारोह का उद्घाटन किया।

हाल ही लोकसभा ने दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर अध्यादेश की जगह लेने वाला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित कर दिया। 
इसके तहत प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले का अधिकार वापस उपराज्यपाल को दिया गया है।

हाल ही भारतीय-अमेरिकी शोहिनी सिन्हा साल्ट लेक सिटी में FBI के फील्ड ऑफिस की हेड बनी है।

हाल ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राजमार्गयात्रा ऐप लॉन्च किया।

हाल ही शोधकर्ताओं ने असम राज्य चिड़ियाघर, गुवाहाटी में भारत में पहली बार हिमालयन गिद्ध की कैप्टिव ब्रीडिंग कराने में सफलता प्राप्त की है।

ONGC विदेश लिमिटेड 14वीं नवरत्‍न कंपनी बनी है।

हाल ही इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।


6 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स

वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप 2023
• आयोजन:- बर्लिन (जर्मनी)
• भारतीय महिला कम्पाउंड धनुर्धारी टीम ने गोल्ड मेडल जीता। यह भारत के लिए किसी भी केटेगरी में आर्चरी विश्व चैम्पियनशिप में पहला गोल्ड है।
• टीम सदस्य:- ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और आदिति गोपीचंद स्वामी। 

राजीव गौबा भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक कैबिनेट सचिव के पद पर बने रहेंगे। हाल ही उन्हें एक वर्ष का कार्यकाल विस्तार दिया गया है। 

NLOS मिसाइल्स
• हाल ही भारतीय वायुसेना ने इजरायल से एयर-लॉन्चड स्पाइक नॉन लाइन ऑफ साइट (NLOS) एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल प्राप्त की हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना
 रेल मंत्रालय द्वारा फरवरी 2023 में शुरू
• 6 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के प्रारंभिक चरण के लिए पूरे भारत में 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। 
• इनमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 55-55 स्टेशन शामिल हैं।
• गौरतलब है कि अमृत भारत स्टेशन योजना का लक्ष्य देश भर में 1309 स्टेशनों का पुनर्विकास करना है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बाल देखभाल संस्थानों की निगरानी के लिए ‘MASI’ पोर्टल विकसित किया है।

हाल ही पद्म भूषण से सम्मानित और गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी एन विट्टल का निधन हो गया। 

शुभयात्रा योजना:- केरल
उद्देश्य:- केरल से पहली बार आने वाले विदेशी प्रवासियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने नया सवेरा योजना (फ्री कोचिंग एंड अलाइड योजना) शुरू की है।

SAVE WATER