आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स। 28 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2023


28 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स

रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए पांच बेड़ा सहायक पोत बनाने के लिए हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) के साथ 19,000 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है।

हाल ही दिग्गज मराठी अभिनेत्री सीमा देव का निधन हो गया।

क्रिकेट प्रशासक अमृत माथुर की किताब:- 'पिचसाइड : माई लाइफ इन इंडियन क्रिकेट'

नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 
इसी के साथ नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने है।

पंचायती राज मंत्रालय की स्वामित्व (सर्वे ऑफ विलेज आबादी एंड मैपिंग विथ इम्प्रूव्ड टेक्नोलॉजी इन विलेज एरियास) योजना को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023 (स्वर्ण) से सम्मानित किया गया है।

एक्यूज़
• कोलकाता शहर ने भारतीय ट्रॉपिकल मीटरोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IITM), पुणे द्वारा विकसित एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (एक्यूज़) अपनाया है। 
• यह सिस्टम वास्तविक समय में वायु प्रदूषण डेटा और पूर्वानुमान दोनों प्रदान करता है।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023
• 2021 की फिल्मों के लिए ।
• बेस्ट फीचर फिल्म:- रॉकेट्री:द नांबी इफेक्ट
• बेस्ट एक्टर:- अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
• बेस्ट एक्ट्रेस:- कृति सेनन (मिमी) और
आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
• राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार:- द कश्मीर फाइल्स
• बेस्ट निर्देशक:- निखिल महाजन, गोदावरी
• बेस्ट हिंदी फिल्म (फीचर):- सरदार उधम
• बेस्ट कन्नड़ फिल्म: 777 चार्ली
• बेस्ट गुजराती फिल्म: छैलो शो
• बेस्ट तेलुगु फिल्म: उप्पेना
• सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म:- होम
• बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर:- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
• बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)


29 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स

जीका वायरस एक ऐसी हल्की बीमारी है जो संक्रमित एडीज मच्छरों से फैलती है।

एमर्सन मंगाग्वा दूसरी बार जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति बने है।

असम में 4 नए जिलों की घोषणा:-
1.होजाई 2.बिश्वनाथ 3.तामुलपुर 4.बजाली

मैक्स वर्स्टापेन ने डच ग्रैंड प्रिक्स 2023 जीती है।

केंद्र सरकार ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए खनन प्रहरी मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

भारतीय वायु सेना मिस्र में आयोजित द्विवार्षिक बहुपक्षीय त्रि-सेवा अभ्यास ब्राइट स्टार-23 में भाग ले रही है।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में पुरुष एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस:- 29 अगस्त
• हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती।

महाराष्ट्र सरकार ने फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध जर्मन फुटबॉल लीग, बुंदेसलीगा के साथ एक समझौता किया है।

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महान अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनटी रामाराव के सम्मान में एक स्मारक सिक्का जारी किया।

हाल ही प्रसिद्ध अंग्रेजी कवियों में से एक जयंत महापात्रा (ओडिशा) का निधन हो गया।
• साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता। 
• पद्म श्री पुरस्कार 2009

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments