तिब्बत के आध्यात्मिक धर्मगुरु और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता दलाईलामा ने 6 जुलाई 2023 को मैकलोडगंज में 88वां जन्मदिन मनाया।
विश्व निवेश रिपोर्ट 2023
• UNCTAD द्वारा जारी।
• रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में विकसित देशों में कुल 378 अरब डॉलर का एफडीआई आया। वहीं, भारत में 49 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया।
• पिछले साल जिन पांच देशों में सबसे ज्यादा करीब 80% FDI आया, उनमें भारत, चीन, सिंगापुर, हांगकांग और संयुक्त अरब अमीरात शामिल है।
• विकासशील देशों को नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में हर साल करीब 1.7 लाख करोड़ डॉलर के निवेश की जरूरत है, जबकि उन्हें 2022 में सिर्फ 544 अरब डॉलर का निवेश मिला।
• इस दौरान एशियाई विकासशील देशों में 2021 की तरह ही 662 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया।
17वां Global Peace Index 2023
• स्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा जारी।
• वैश्विक शांति सूचकांक में शीर्ष देश:-
1. आइसलैंड
2. डेनमार्क
3. आयरलैंड
• भारत की रैंक:- 126 (163 देशों में)
गृह मंत्रालय ने 5,000 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ "राज्यों में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए योजना" शुरू की है।
जिमेक्स 23
• जापान-भारत समुद्री अभ्यास।
• 7वां संस्करण।
• भारतीय नौसेना द्वारा विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है।
• इसमें INS दिल्ली (भारत का पहला स्वदेशी रूप से निर्मित गाइडेड मिसाइल विध्वंसक), INS कामोर्टा (स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एंटी-सबमरीन वारफेयर कार्वेट), INS शक्ति और समुद्री गश्ती विमान पी-8I भाग ले रहे हैं।
गूगल ने श्रीनिवास रेड्डी को भारत का नया नीति प्रमुख नियुक्त किया है।
देश का पहला सहकारी-संचालित सैनिक स्कूल
• केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मेहसाणा के बोरियावी गांव में देश के पहले सहकारी-संचालित सैनिक स्कूल की आधारशिला रखी है।
• नाम:- श्री मोतीभाई आर चौधरी सागर सैनिक स्कूल।
• अग्रणी सहकारी संस्था दूध सागर डेयरी 75 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना शुरू कर रही है।
• पूरे भारत में पीपीपी आधार पर 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना की जा रही है।
बिहार तमिलनाडु को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे अधिक सूक्ष्म उधार लेने वाला राज्य बना है।
हाल ही यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स III को स्कॉटिश क्राउन ज्वेल्स भेंट किए गए हैं।
8 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स
यूके-आधारित वित्तीय सेवा समूह लॉयड्स बैंकिंग ग्रुप ने सिरिशा वोरुगंती को हैदराबाद, भारत में स्थित अपने नए लॉयड्स टेक्नोलॉजी सेंटर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
इंस्टाग्राम के मालिक मेटा (फेसबुक) ने ट्विटर को टक्कर देने के लिए थ्रेड्स (Threads) नामक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
मध्य प्रदेश का इंदौर नगर निगम प्रतिबंधित एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं के पुनर्चक्रण के लिए विस्तारित उत्पादक जिम्मेदारी (EPR) क्रेडिट प्राप्त करने वाला देश का पहला शहरी निकाय बना है।
हाल ही नई दिल्ली, भारत में आयोजित भारत-यूरोपीय संघ विमानन शिखर सम्मेलन के दौरान, नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) ने मानव रहित विमान और प्रणालियों और अभिनव हवाई गतिशीलता में सहयोग के लिए यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (EASA) के साथ एक समझौता किया है।
कृष्ण मिश्रा भारत के वित्तीय नियोजन मानक बोर्ड (FPSB) के सीईओ बने है।
हाल ही बांग्लादेश की वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की परंतु बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के हस्तक्षेप के बाद संन्यास का फैसला वापस ले लिया।
साल्वेक्स अभ्यास (7वां संस्करण)
• हाल ही भारतीय नौसेना व अमेरिकी नौसेना का बचाव और विस्फोटक आयुध निपटान (ईओडी) अभ्यास, 'साल्वेक्स' कोच्चि में आयोजित किया गया।
• INS निरीक्षक ने भाग लिया।
• भारतीय नौसेना के जहाज INS निरीक्षक और अमेरिकी शिप यूएसएनएस साल्वर ने भाग लिया।
हाल ही कोलंबो में 67वां ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TAAI) सम्मेलन शुरू हुआ।
भारत का पहला NavIC-आधारित PNT डिवाइस
• बेंगलुरु स्थित फर्म ऐलेना जियो सिस्टम्स ने भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (NavIC) पर आधारित देश के पहले हैंड-हेल्ड नेविगेशन डिवाइस का अनावरण किया है।
• PNT:- पोजिशनिंग, नेविगेशन और टाइमिंग।
• डिवाइस का उद्देश्य रेलवे, भूमि सर्वेक्षण, दूरसंचार और हाइड्रोकार्बन अन्वेषण जैसी विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए सटीक दिशा-निर्देश प्रदान करना है।
9 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स
भारत और सिंगापुर ने प्रशासनिक सुधार में 2028 तक पांच और वर्षों के लिए अपने समझौता ज्ञापन का विस्तार किया है।
नीदरलैंड पुरुष टीम ने दूसरा FIH हॉकी प्रो लीग 2022-23 का खिताब जीता है।
पी वासुदेवन रिजर्व बैंक के नए कार्यकारी निदेशक बने है।
हाल ही मंगोलियाई सरकार ने SpaceX को इंटरनेट सेवा प्रदाता के रूप में काम करने के लिए लाइसेंस दिया है।
श्रद्धा कपूर एसिक्स की ब्रांड एंबेसडर बनी है।
रूस की ऑयल कंपनी रोसनेफ्ट ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के पूर्व डायरेक्टर जीके सतीश को अपने बोर्ड में नियुक्त किया है।
हाल ही केरल के प्रसिद्ध चित्रकार और मूर्तिकार नंबूदरी का मलप्पुरम जिले के कोट्टक्कल में निधन हो गया।
ग्लोबल क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप (GCRG)
• हाल ही भारत ग्लोबल क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप (GCRG) के चैंपियंस समूह में शामिल हुआ है। GCRG की स्थापना मार्च 2022 में खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और वित्त में तत्काल वैश्विक मुद्दों को संबोधित करने और वैश्विक प्रतिक्रिया का समन्वय करने के लिए की गई थी।
• संजय वर्मा को GCRG के लिए शेरपा बनाया गया है।
ताइवान ने मुंबई में तीसरा राजनयिक कार्यालय खोलने की घोषणा की है।
सुधा पई और सज्जन कुमार ने 'माया, मोदी, आजाद: दलित पॉलिटिक्स इन द टाइम ऑफ हिंदुत्व' नामक एक पुस्तक लिखी है।
अनीता भरत शाह की पुस्तक:- कलर्स ऑफ़ डिवोशन।
हाल ही पीएम मोदी ने गोरखपुर में दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किया।
SAVE WATER
0 Comments