आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स। 11 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स। 10 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स


Current Affairs 2023


10 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

एशिया का सबसे लंबा मेला
• झारखंड के कृषि, पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख ने देवघर में श्रावणी मेला का उद्घाटन किया है। 

टमाटर की पैदावार में कमी के लिए जिम्मेदार वायरस
• महाराष्ट्र:- ककड़ी मोज़ेक वायरस
• कर्नाटक:- टमाटर मोज़ेक वायरस

गाम्बिया में भारतीय फार्मा उत्पादों पर जांच
• गाम्बिया 1 जुलाई, 2023 से दूषित दवाओं के कारण भारत से आयातित सभी फार्मा उत्पादों पर सख्त गुणवत्ता नियंत्रण जांच चला रहा है। 
• उल्लेखनीय है कि भारत से आयातित घटिया कफ सिरप के कारण गरीब अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत ने भारत में नकली दवाओं के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है। 

गुजरात सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बीमा कवर की राशि को दोगुना कर दिया है। अब इस योजना के लाभार्थियों को 5 लाख की जगह 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। 

किसान संकट सूचकांक
• किसान संकट सूचकांक फसल हानि, विफलता और आय हानि के रूप में कृषि संकट को कम करने के मुख्य उद्देश्य के साथ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के तहत केंद्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान (CRIDA) द्वारा जुलाई 2022 में शुरू किया गया ।

हिंद महासागर में ग्रेविटी होल
• भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के शोधार्थियों (देबांजन पाल और अत्रेयी घोष) ने हिंद महासागर में 30 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक बड़े आकार के एक ‘ग्रेविटी होल’ का पता लगाया है।
• यह श्रीलंका के ठीक दक्षिण में स्थित है।
• इस स्थान पर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल सबसे कमजोर है और समुद्र का सतह 106 मीटर नीचे चला गया है।
'इंडियन ओशन जियोइड लो' कहे जाने वाले इस स्थान पर काफी कम गुरुत्व है।
• IOGL का पता पहली बार 1948 में एक डच भूभौतिकशास्त्री फेलिक्स एंड्रीज वेनिंग मीनेज़ द्वारा लगाया गया था।
• ग्रेविटी होल पृथ्वी की सबसे रहस्यमय गुरुत्वाकर्षण विसंगति मानी जाती है। यह पृथ्वी की क्रस्ट के नीचे 950 वर्ग किमी तक फैला है। IOGL में टेथिस महासागर के स्लैब शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के संभावित खतरों पर यूके में पहली बैठक आयोजित करेगी।

मैक्स वर्स्टापेन ने ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2023 जीता है।

दूरसंचार सचिव के. राजारमन अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के अध्यक्ष बने है।


11 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0
• हाल ही शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी।
• पहली बार वर्ष 2017-18 के लिए जारी।
• उद्देश्य इष्टतम शिक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को बहु-आयामी हस्तक्षेप करने के लिए प्रेरित करना।
• यह इंडेक्स राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 10 कैटेगरी में ग्रेड करता है। कोई भी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश शीर्ष-5 ग्रेड में जगह नहीं बना सका।
• स्कूली शिक्षा में चंडीगढ़ और पंजाब सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य रहे हैं। (छठी ग्रेड)
• गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पुडुचेरी और तमिलनाडु को 7वें ग्रेड पर रखा गया है।
• अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम को सबसे नीचे के ग्रेड पर रखा गया है।

बैंकॉक में तीसरा विश्व हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

यूक्लिड स्पेस टेलीस्कोप
• यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA) ने सूर्यमंडलीय निकायों की समीक्षा करने और नई सूचनाएं प्राप्त करने के लिए ‘यूक्लिड स्पेस टेलीस्कोप’ लॉन्च किया है।
• ग्रीक गणितज्ञ यूक्लिड के नाम पर इस टेलीस्कोप का नाम दिया गया है। 

हाल ही भारत की जी-20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप में गुजरात के गांधीनगर और अहमदाबाद शहरों में शहरी 20 (U20) मेयरल शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।

बी. नीरज प्रभाकर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की अनुसंधान सलाहकार समिति की अध्यक्ष बनी है।

अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना
• गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली ‘अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा’ दुर्घटना बीमा योजना का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है।
• गुजरात के खेड़ा जिले के नडीयाद में डाक विभाग, इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के लिए यह योजना शुरू की गई।
• इसके साथ ही गुजरात श्रमयोगियों के लाभ के लिए इस अनूठी योजना को प्रायोगिक आधार पर शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

हाल ही अमेरिका की प्रसिद्ध बास्केटबॉल खिलाड़ी और कोच निक्की मैकक्रे-पेनसन का निधन हो गया।

उप मुख्यमंत्री की भूमिका
• हाल ही में अजित पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बने है।
• उपमुख्यमंत्री को आम तौर पर मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त किया जाता है।
• डिप्टी सीएम का दर्जा कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है और उन्हें समान भत्ते मिलते हैं। हालांकि, उनके पास विशिष्ट वित्तीय या प्रशासनिक शक्तियों का अभाव है और उन्हें अपने पोर्टफोलियो से संबंधित निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी लेनी होगी।
• उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति और पद से हटाना पूरी तरह से मुख्यमंत्री के विवेक के भीतर होता है, जिससे उन्हें अपने मंत्रिमंडल पर नियंत्रण बनाए रखने की अनुमति मिलती है।
• एक राज्य में एक से अधिक मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।
• मुख्यमंत्री किसी भी समय उपमुख्यमंत्री को हटा सकता हैं

शेख तलाल एशिया ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष बने है।


12 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही भारत और अमेरिका ने इंटरनेशनल मेल सिस्टम के माध्यम से फार्मास्यूटिकल्स, उपकरणों और पूर्ववर्ती रसायनों के अवैध परिवहन को रोकने के लक्ष्य के साथ संयुक्त रूप से ऑपरेशन ब्रॉडर स्वॉर्ड चलाया।

डिजिटल व्यापार सुविधा देने के प्रयास में भारत पहले स्थान पर है।

ग्रीन हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र 
• हाल ही नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्रालय ने ग्रीन हाइड्रोजन के निर्माण और भंडारण के लिए अनुसंधान और विकास प्राथमिकताओं को रेखांकित करने के लिए ड्राफ्ट और रोडमैप का अनावरण किया है।

नारी अदालत पहल
• हाल ही भारत सरकार ने असम और जम्मू-कश्मीर के 50 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में नारी अदालतें शुरू की है।
• ये ग्रामीण स्तर पर स्थापित केवल महिलाओं की अदालतें हैं। ये अदालतें घरेलू हिंसा, संपत्ति के अधिकार और पितृसत्तात्मक व्यवस्था को चुनौती देने जैसे मुद्दों के लिए वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) मंचों के रूप में काम करेगी।
• पारंपरिक न्यायिक प्रणाली के बाहर समाधान के लिए एक मंच प्रदान करके, सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और लैंगिक न्याय को बढ़ावा देना है।
• महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मिशन शक्ति की संबल उपयोजना के तहत नारी अदालतों का क्रियान्वयन करेगा। 

वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR)
• ADR न्यायिक प्रणाली और औपचारिक परीक्षणों की भागीदारी के बिना विवादों को निपटाने की प्रक्रिया है।
• उद्देश्य:- अदालतों पर बोझ कम करना।
• इसमें नागरिक, वाणिज्यिक, औद्योगिक और पारिवारिक विवादों सहित विभिन्न प्रकार के मामले शामिल हैं।
• एक तटस्थ तीसरा पक्ष शामिल पक्षों की सहायता करता है और पारस्परिक रूप से संतोषजनक समाधान तक पहुंचता है।

Dell और Intel तेलंगाना में AI स्किल्स लैब की स्थापना करेंगे।

फोर्ब्स 2023 की अमेरिका की 100 सबसे सफल महिलाओं की सूची में भारतीय मूल की चार महिलाएं जयश्री उल्लाल, इंदिरा नूयी, नेहा नरखेड़े और नीरजा सेठी को जगह मिली है।

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली ने एकलव्य नामक एक शैक्षणिक पहल शुरू की है।

गोल्डमैन सक्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2075 तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की नंबर 2 अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के शहडोल में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन (NSCAEM) 2047 का उद्घाटन किया। 
उद्देश्य:- देश को 2047 तक सिकिल सेल मुक्त बनाना।

अभिषेक चौधरी की पुस्तक:- वाजपेयी: द एसेंट ऑफ द हिंदू राइट 1924-1977

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में गुइयां-बेरे सिंड्रोम (GBS) रोग के कारण पूरे देश में 90 दिनों के लिए हेल्थ इमरजेंसी लागू की गई है।

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम क्या है ?
• गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और एक ऑटोइम्यून बीमारी है। जब किसी मरीज को जीबीएस होता है, तो उनका इम्युनिटी सिस्टम बीमार सेल्स के बजाय उनकी स्वस्थ सेल्स पर हमला करना शुरू कर देती है।

SAVE WATER 

Post a Comment

0 Comments